17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में @BJP4India के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन में सम्मिलित होने आज प्रातः दिल्ली पहुंचा, दिल्ली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार !!
विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना में आज मुझे भाजपा प्रत्याशी के रूप में लगभग 73000 मतों से विजयश्री प्राप्त हुई है। यह विजयश्री इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि रहली विधानसभा क्षेत्र के लोग जातिवाद, वर्गभेद, षड़यंत्रों की राजनीति के आधार पर नहीं बल्कि विकास और जनसेवा के कार्यों के आधार पर ही अपना मतदान करते रहे हैं और किया है। इस चुनाव में मुझे क्षेत्र के 130916 लोगों ने अपना मत देकर विजयी बनाया है जबकि क्षेत्र के जातिगत आंकड़े देखें तो संपूर्ण रहली विधानसभा क्षेत्र में मेरी जाति के कुल 10-12 हजार वोटर ही होंगे जो कुल वोटरों का 4 प्रतिशत होंगे। मेरा तो कोई नाते-रिश्तेदार भी अपने क्षेत्र में नहीं है अतः अपने क्षेत्र की संपूर्ण जनता को ही मैने अपना नाते-रिश्तेदार और परिवार वाला बना लिया है इसलिये मुझसे बड़ा परिवार अब दुनिया में नहीं है और इस परिवार के साथ रहने का आनंद ही अलग है। अतः सभी क्षेत्रवासियों को मेरी ओर से धन्यवाद तथा यह अनुरोध है कि आप मुझे इतनी शक्ति और सुझाव दें कि मै अपने क्षेत्र को और अधिक बहतर क्षेत्र बनाकर भारत का सबसे शानदार क्षेत्र बना सकूँ। क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के कार्य में, मै यदि चूक या गल्ति करूँ तो कोई मुझसे छोटा हो या बड़ा वह पूरे अधिकार के साथ मुझे टोक सकता है। मैं हमेशा उसके सुझाव का स्वागत करूँगा क्योंकि मैं कोई सर्वज्ञानी और सर्वदृष्टा नहीं हूँ। वचन-पत्र मैं वचन देता हूँ कि अपनी विधानसभा में उद्योगों की स्थापना के लिए अपनी सरकार से विशेष पैकेज की व्यवस्था करूँगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सड़क सहित जन कल्याण और क्षेत्र विकास के लिए जरूरी सभी कार्य हर बार की तरह आगे भी प्राथमिकता से कराऊंगा। (गोपाल भार्गव)
आज कथा के मध्य महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी पधारी…पूज्य सरकार का आशीर्वाद लिया और सनातन के प्रति अपनी असीम निष्ठा दिखायी….पूज्य सरकार के छत्तीसगढ़ आगमन पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की और पूरे राज्य के उन्नति के लिए आशीर्वाद माँगा
#श्री_सम्मेद_शिखर जी को #पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में #जैन समाज द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर जैन समाज की माँग का समर्थन किया ।
#Jainism
मध्यप्रदेश के मूल निवासी श्रमिक जो 01 जनवरी, 2022 या उसके उपरांत मध्यप्रदेश में लौट रहे हैं, उन प्रवासी श्रमिकों का प्रवासी श्रमिक पोर्टल एवं रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीवन किये जाने विषयक दिशा - निर्देश।
#AtmaNirbharMP#MPKeShramik