आप सभी को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री विष्णु की कृपा से जीवन में स्थायित्व और मंगल बना रहे तथा भगवान श्री गणेश सभी विघ्न-बाधाओं को दूर कर उन्नति एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करें।
जिला भाजपा कोषाध्यक्ष बड़े भैया श्री भावेश बैद जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है और देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राष्ट्रहित में आपके समर्पण, त्याग और निरंतर परिश्रम को नमन।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित करने के उद्देश्य से वार्ड 37, महावीर वार्ड में वार्डवासियों को मिट्टी के दीयों का वितरण किया गया।
वार्ड 37, महावीर वार्ड में गजकर्ण गणेश समिति एवं मोरया गणेश उत्सव समिति के पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे।
गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!
मिच्छामी दुक्कड़म
पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर मैं अपने मन, वचन और कर्म से जाने-अनजाने में किसी को ठेस पहुंचाने के लिए हृदय से क्षमा प्रार्थी हूं।
यदि मेरे किसी शब्द, व्यवहार या कृत्य से आपको दुःख पहुंचा हो तो कृपया मुझे क्षमा करें।
मिच्छामी दुक्कड़म।
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का मंगल प्रकाश फैले।
गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!
पोला तिहार के पावन अवसर पर अन्नदाता किसानों और समस्त छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बैल हमारे कृषि जीवन की शक्ति और समृद्धि के प्रतीक हैं। गोधन की पूजा और प्रकृति के सम्मान का यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।
जय छत्तीसगढ़!
आज भगवान कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पव सर्व यादव समाज की दिव्य-भव्य झांकियों के साथ अलोकिक शोभायात्रा ने शहर भ्रमण किया। इस अवसर पर भगवान जनार्दन के प्रतिरुप को नमन कर पूजा-अर्चना किया कर शोभायात्रा और जन्मोत्सव पर्व में सम्मिलित हुआ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का संचार करे।
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... 💐
20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हम सभी के मार्गदर्शक व आशीर्वाददाता आदरणीय श्री खूबचंद पारख जी को जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
वार्ड 37, महावीर में महापौर श्री मधुसूदन यादव जी ने दौरे के बीच आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 36/4 के निर्माण कार्य का निरीक्षण लिया। अधिकारियों को उन्होंने समय पर निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शासकीय अंग्रेजी माध्यमिक प्राथमिक शाला गंजपारा में आज बच्चों के साथ महापौर आदरणीय श्री मधुसूदन यादव जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। नौनिहालों को महापौर जी का आत्मीय स्नेह प्राप्त हुआ। इस दौरान शाला का प्रधान पाठक, शिक्षक सहित जनप्रतिनिधि व शुभेच्छु भी उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद, वरिष्ठ नेता, कुशल संगठक एवं मार्गदर्शक आदरणीय श्री अशोक शर्मा जी से उनके निज निवास पर आत्मीय भेंट कर गुलदस्ता भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पवित्र श्रावण मास के आखिरी सोमवार को संस्कारधानी में निकली भगवान चंद्रमौलेश्वर की अलौकिक पालकी यात्रा में पुण्य अर्जित करने सौभाग्य मिला। पूजन-आरती कर आदिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और मानव जगत के कल्याण की कामना की।
वार्ड 37, महावीर वार्ड में गंज चौक स्थित पार्षद कार्यालय में आयोजित आधार कार्ड शिविर में 3 वर्ष और उससे कम आयु के 14 बच्चे लाभांवित हुए। आयोजित शिविर से मिली सुविधा वार्डवासियों ने भी सराही।
स्वतंत्रता दिवस पर आज विधानसभा अध्यक्ष निवास, नगर निगम में आयोजित ध्वजारोण कार्यक्रम में शामिल हुआ। वार्ड 37, महावीर वार्ड स्थित शासकीय पूर्व. प्रा. शाला सदर बाजार में ध्वजारोहण किया।