आज जमघट पाठशाला में बच्चों ने अपनी माँओं के लिए अपने छोटे-छोटे हाथों से ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए। किसी ने टेढ़े-मेढ़े अक्षरों में “आई लव यू माँ” लिखा, तो किसी ने सिर्फ़ एक दिल बनाकर अपना पूरा प्यार जता दिया, कार्ड छोटे थे लेकिन उनमें छुपी भावनाएँ बहुत बड़ी थीं।
#MothersDay
हर साल की तरह इस साल भी जमघट पाठशाला में बच्चों को यूनिफॉर्म दी गई। किसी ने पहनकर खुद को खुशी से देखा, किसी ने दोस्तों को दिखाया, तो कोई बस खुशी से मुस्कुरा रहा था, हम बस यही चाहते हैं कि इस यूनिफॉर्म के रंग की तरह ही इन बच्चों की ज़िंदगी भी खुशियों और आत्मविश्वास से भर जाए।
जमघट पाठशाला में हर नया दिन सीखने का एक नया रंग लेकर आता है। इस हफ्ते बच्चों ने गर्मी के मौसम की सबसे प्यारी पहचान - 'टोपियों' को अपने मनपसंद रंगों से सजाया, अपनी पसंद की डिजाइन और रंग । इसी के साथ बच्चों ने कहानियाँ भी सुनीं..
@richaanirudh
बच्चों की दुनिया में कौवा सफेद भी हो सकता है और मोर नारंगी भी वे बस अपने दिल से रंग भरते हैं। इस हफ्ते जमघट पाठशाला में बच्चों ने रंगों के साथ अपनी छोटी-छोटी खुशियों को कागज़ पर उतारा। रंग भरना उनका सबसे पसंदीदा काम है और शायद सबसे सच्चा भी।
@richaanirudh
पिछले हफ्ते की ही बात है, जब जमघट पाठशाला के बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से मिट्टी के प्यालों को रंगकर प्यासे परिंदों के लिए पानी का इंतज़ाम किया था… और इस हफ्ते, उन्हीं हाथों ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए नन्ही चिड़ियों के लिए घर भी बना दिए।
कहानियां… सिर्फ़ शब्द नहीं होतीं,ये बच्चों के बचपन का वो हिस्सा होती हैं जो उन्हें सपने देखना सिखाती हैं। कभी हंसाती हैं,कभी सोचने पर मजबूर करती हैं,और कभी…उनके अंदर छुपी दुनिया को बाहर ले आती हैं। जमघट पाठशाला में स्टोरीटेलिंग सेशन…
@richaanirudh
नोएडा की बड़ी बड़ी इमारतों की सच्चाई ये है..Sector 90 की Alphathum Bhutani के बाहर ये गंदा बदबूदार पानी जमा हो रहा है..यहीं हमारी @JamghatC चलती है लेकिन बदबू और गंदगी की वजह से बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है..शिकायत कर के थक गए हैं लेकिन @noida_authority में किसी को फुर्सत नहीं है..@CeoNoida@InduPrakashPCS
आज जमघट पाठशाला की होली में एक बहुत ही खास मेहमान आए और बच्चों के साथ मस्ती की .... शुक्रिया @journosaurav 💐 आप लोगों के आने से हमारे बच्चों की खुशी दोगुनी हो जाती है 😊
@indiatvnews@JamghatC
कुछ दिनों तक मौसम ने ज़रूर थोड़ी रुकावट डाली, मानो बादलों ने राह थाम ली हो। लेकिन सीखने का जज़्बा भला कब तक रुक सकता है आख़िरकार, कई दिनों बाद जमघट पाठशाला फिर से बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठी। नन्हें हाथों ने अपनी पसंद के रंगों से अपने सपनों को कागज़ पर सजाया।
@richaanirudh
Lohri celebrations at Jamghat Pathshala are filled with warmth, togetherness, games, and happy hearts. From creative moments to shared smiles and winter treats, it was a day to remember.
#Lohri2026#LohriCelebration#LohriVibes