नगर परिषद जमुई द्वारा नागरिकों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु "वर्षा जल संचयन" विषय पर सूचना पट लगाए गए।
उद्देश्य: वर्षा के जल का संचय कर भूजल स्तर को बढ़ाना और जल संकट से बचाव।
#NagarParishadJamui#VarshaJalSanchayan#SwachhtaHiSeva
नगर परिषद जमुई द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु संध्या एवं रात्रि पाली में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उद्देश्य: नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराना।
#NagarParishadJamui#SwachhtaHiSeva#AzadiKaAmritMahotsav
नगर परिषद जमुई द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत शहरवासियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया।
उद्देश्य: देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना।
#NagarParishadJamui#HarGharTiranga#SwachhBharatMission
दिनांक 14.08.2026 को जिला प्रशासन जमुई के द्वारा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम जमुई से तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, जिला के वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक पदाधिकारी तथा जमुई जिला के विभिन्न विभाग के कर्मियों, जनप्रतिधियों के द्वारा भाग लिया गया।
दिनांक 09.08.2026 रविवार को जिला पदाधिकारी महोदय के नेतृत्व में जिले के सभी कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस सफाई का अभियान की शुरुआत जिला पदाधिकारी महोदय ने समाहरणालय से की।
नगर परिषद जमुई के तत्वावधान में स्वच्छता सखी समूह द्वारा "दस्त रोको अभियान" चलाया जा रहा है।
लक्ष्य: हर घर में स्वच्छ पानी, साबुन से हाथ धुलाई और ORS-जिंक की जानकारी।
साथ मिलकर बनाएँ दस्त मुक्त जमुई।
आज दिनांक 19 6.2026 को पूर्वाहन 11:00 से नगर परिषद जमुई के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया उक्त कार्यशाला नगर परिषद जमुई के सभी सफाई पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
दिनांक 18.06.2026 को पूर्वाहन 11:00 से नगर परिषद जमुई के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया उक्त कार्यशाला नगर परिषद जमुई के सभी सफाई वाहन चालकों ने भाग लिया।
आज दिनांक 11/06/2026 को नगर परिषद जमुई में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता साथि की टीम के द्वारा सहर के विभिन्न वार्डों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया ।
आज दिनांक 05/06/2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जमुई नगर परिषद द्वारा धरती माता को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ वृहद पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर नगर परिषद जमुई में दिनांक 16-03-2026 को स्वच्छता साथियों के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया गया ।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर नगर परिषद जमुई में सभी सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े सभी इंडिकेटर्स पर विस्तृत चर्चा की गई, एवं इस वर्ष उच्च रैंक प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
नगर परिषद् जमुई क्षेत्रांतर्गत स्थित विद्यालयों एवं मोहल्लों में स्वच्छ व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों को विजेबल क्लीननेस, कचड़ा पृथककरण को बढ़ावा देने , कचरे में आग नहीं लगाने ,सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने हेतु प्रेरित किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को सफल एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद जमुई के द्वारा चुनाव से संबंधित विभिन्न भावनाओं एवं परिसरों की साफ सफाई करवाई जा रही है इन भवनों में प्रमुख रूप से केकेएम कॉलेज,महिला कॉलेज सोनपे शामिल है
आगामी छठ पर्व 2025 के शुभ अवसर पर नगर परिषद जमुई के द्वारा नगर क्षेत्र में सभी घाटों पर साफ सफाई, घाट निर्माण कार्य, तथा पहुंच पथ निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है