@yadavakhilesh फतेहपुर जिले के सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी काटिकट फाइनल करने के पहले जमीनी स्थिति में गौर कीजिएगा, यह चुनाव जीतने के बाद 5 साल जनता के बीच एक बार भी नहीं गए, केवल शादी-विवाह के निमंत्रण तक ही सीमित रहे, जनता ठगा महसूस करती है, किसी नए चेहरे पर विश्वास करेंगे तो जीत पक्की है
फतेहपुर: मतदान केंद्र बदले जाने पर गढ़ा गांव में आक्रोश, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान, विधायक कृष्णा पासवान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं https://t.co/zV9hNaudef
@yadavakhilesh चुनाव में पारदर्शिता जरूरी है लिए, इस मामले में चुनाव आयोग को स्वतः संज्ञान लेते हुए मतगणना को पारदर्शी बनाकर जीते हुए प्रत्याशियों की घोषणा सुनिश्चित की जानी चाहिए
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और रिज़ल्ट को पारदर्शी बनाएं।
यूपी MLC मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। मतों को धीरे धीरे गिनवाया जा रहा है, चुनाव आयोग के द्वारा हर राउंड का रिज़ल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है।
ना ही राजनीतिक दलों को और ना ही मीडिया को कोई सूचना साझा की जा रही है।
चुनाव आयोग लोकतंत्र का मज़ाक़ ना बनाए. सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। सभी कार्यकर्ता जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक मुस्तैद रहेंगे। ज़िलाधिकारी और कमिश्नर अगर किसी प्रकार की बेईमानी की कोशिश करेंगे तो उनके ख़िलाफ़ हम आंदोलन करेंगे और मुक़दमा दर्ज कराएँगे.
उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग आज फतेहपुर पहुंचेगा
अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति पर होगी समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी संग आंकड़ों की समीक्षा के बाद विकास खंड का भी करेंगे भ्रमण
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का जनपद फतेहपुर का निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित होगा। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ बैठक, आंकड़ों की समीक्षा तथा एक विकास खंड का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राम औतार सिंह के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल सुबह लगभग 11 बजे फतेहपुर पहुंचेगा। सबसे पहले आयोग जिलाधिकारी के साथ बैठक कर जनपद की ओर से प्रस्तुत किए गए आंकड़ों एवं रिपोर्ट की समीक्षा करेगा। इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक होगी। इसके उपरांत 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित विषयों पर बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित पक्ष उपस्थित रहेंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है, जबकि 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोग एक विकास खंड का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का निरीक्षण करेगा। इसके बाद आयोग का प्रतिनिधिमंडल शाम 4:00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगा।
आयोग के साथ अध्यक्ष के अलावा सदस्य बृजेश कुमार (सेवानिवृत्त जिला जज), संतोष कुमार विश्वकर्मा (सेवानिवृत्त यूडीएच), डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया (सेवानिवृत्त आईएएस) तथा एस.पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) भी शामिल रहेंगे।
भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन स्तर से जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग के सदस्यों के ठहरने, बैठक स्थलों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मंडलायुक्त प्रयागराज, पंचायतीराज विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आयोग का यह दौरा स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व, सामाजिक भागीदारी और जमीनी परिस्थितियों के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोग द्वारा प्राप्त सुझावों और तथ्यों के आधार पर आगे की संस्तुतियां तैयार की जा सकती हैं।
इस दौरे पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित वर्गों की भी नजर बनी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग के समक्ष रखे जाने वाले सुझाव और तथ्य भविष्य की नीतियों एवं निर्णयों में उपयोगी साबित होंगे।
एनडी न्यूज़ की अपील:
जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण आयोगों और समितियों के समक्ष तथ्यात्मक एवं प्रमाणित सुझाव ही प्रस्तुत करें। समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक समस्याओं को सकारात्मक और संवैधानिक तरीके से उठाना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद से ही पारदर्शी एवं प्रभावी शासन व्यवस्था स्थापित की जा सकती है।
👇👇👇
#NDNews #दैनिक_निष्पक्ष_धारा #Fatehpur #Kaushambi #OBCCommission #PanchayatiRaj #DistrictAdministration #JusticeRamAutarSingh #UPGovernment #DMFatehpur #SPFatehpur #BackwardClassCommission
👇👇
@dgpup@RSSorg@UPGovt@wpl1090@RSSgeet@Uppolice@MIB_India@PMOIndia@HMOIndia@abmanglik@VHPDigital@igrangealld@myogioffice@InfoDeptUP@dmfatehpur@sdmsadarftp@CMOfficeUP@CMOUP_RC@UPPRD1948@ChiefSecyUP@ChiefSecyUP@MahantYogiG@FatehpurSdm@fatehpurpolice@BajrangDalOrg@rashtrapatibhvn@UPMahilaKalyan@112UttarPradesh@myogiadityanath@CommissionerPrg@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक / संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
✒️ रिपोर्ट: फतेहपुर जिला ब्यूरो
📍 कार्यालय-3: U158, हीरा स्वीट्स के पास, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, पिन कोड – 110092 (NCR)
📍 कार्यालय-2: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, लखनऊ – 226001 (UP)
📍 कार्यालय-1: 1/1 अटल बिहारी चौराहा, नियर बर्मा चौराहा, फतेहपुर – 212601 (UP)
📅 दिनांक: 08 अक्टूबर 2026
📆 दिन: गुरुवार
📧 Email: [email protected]
📞 मोबाइल: 9696119696
फतेहपुर के चुरियानी गांव में मानवता शर्मसार। दबंगों ने घर में घुसकर विकलांग दंपत्ति को बुरी तरह पीटा और महिला के साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस थाने में गुहार लगाने गई पीड़िता को दुत्कार कर भगा दिया गया। क्या अब सबूत (CCTV) होने के बावजूद पुलिस ऐसे ही तमाशबीन बनी रहेगी?
@fatehpurpolice
*उत्तर प्रदेश प्रधान रेटिंग रिजल्ट - जानिए आपकी पंचायत के प्रधान को मिली है कितनी रेटिंग*
उत्तर प्रदेश प्रधान रेटिंग के परिणाम, देखिए मिले कितने नम्बर.....
https://t.co/CCqdbZgjn7
अभी दैनिक भास्कर डाउनलोड करके देखें क्या रहा आपके प्रधान का रिजल्ट-
https://t.co/2n5JuavIuq
#pradhanrating#result#pradhanratingresult
*उत्तर प्रदेश प्रधान रेटिंग रिजल्ट - जानिए आपकी पंचायत के प्रधान को मिली है कितनी रेटिंग*
उत्तर प्रदेश प्रधान रेटिंग के परिणाम, देखिए किस प्रधान को किस काम में मिले हैं ज्यादा अंक, किस काम में जनता ने नकारा।
https://t.co/CCqdbZgjn7