अमित शाह ने सिलीगुड़ी में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख और जैन शरणार्थियों को 6 महीने के भीतर नागरिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालने की बात कही।
अमित शाह के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। देखिए इस पूरे बयान और इसके राजनीतिक मायने की पूरी जानकारी।
#AmitShah #WestBengal #Siliguri #CAA #Bangladesh #Citizenship #Infiltrators #janvritant
अरुणाचल प्रदेश की नन्ही बच्ची कार्गा टिंकल गोंगो का एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब बच्ची को किसी ने ‘चीनी’ कहकर बुलाया, तो उसने अपनी मासूमियत भरे अंदाज में दिल छू लेने वाली अपील की। बच्ची ने कहा कि उन्हें 'चाइनीज' न कहा जाए, बल्कि 'इंडियन' (भारतीय) कहा जाए।
उत्तर-पूर्व भारत की इस नन्ही बेटी का यह जवाब न केवल लोगों का ध्यान खींच रहा है, बल्कि देश की एकता और पूर्वोत्तर के प्रति सम्मान का एक सुंदर संदेश भी दे रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बच्ची के इस देशभक्ति भरे अंदाज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
#KargaTinkleGongo #ArunachalPradesh #ProudIndian #हम_सब_इंडियन_हैं #NortheastIndia #ViralVideoHindi #CuteVideo #TrendingHindi #DeshKiBeti #SocialMediaViral #janvritant
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ गया है। लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (SP) के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर जोरदार हमला बोला। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि "ये गिरगित की तरह रंग बदलने वाले लोग हैं, 'P' की परिभाषा पहले 'पिछड़ा' बताया, फिर 'पंडित' कर दिया और देखना किसी दिन 'P' की परिभाषा 'पाकिस्तान' भी कर देंगे।" योगी आदित्यनाथ के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में घमासान मच गया है। सपा ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी को 'पाकिस्तान' से बहुत प्रेम है। चुनावी माहौल में दोनों तरफ से जुबानी तीर तेज हो गए हैं। देखिए इस सियासी बयानबाजी की पूरी रिपोर्ट!
#YogiAdityanath #AkhileshYadav #PDAPolitics #UPPolitics #BJPvsSP #UPElection #UPNews #PoliticalWar #TrendingNews #LatestHindiNews
केरल के कन्नूर में अपनी शादी की रस्मों के बीच डॉक्टर शिरीन सुबैर ने बीमार पड़े दो कैटरिंग कर्मचारियों को तुरंत फर्स्ट एड दिया। खास बात ये कि शिरीन खुद Emergency Medicine में MD कर रही हैं। उनका ये अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। -
#shirinsubair#doctorbride#Kerala #keralanews #doctorlife #Bride #EmergencyMedicine #janvritant
तेलंगाना के Yadadri-Bhuvanagiri जिले के Dotigudem गांव में Hazelo Lab Pvt Ltd में देर रात करीब 10:30 बजे जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि फार्मा कंपनी में एक reactor में explosion हुआ हो सकता है। हादसे की वजह की जांच जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#telangana #yadadribhuvanagiri #telangananews #factoryblast #breakingnews #indianews #janvritant
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महंगे फोन की जिद के चलते पूरा परिवार खत्म हो गया। पुलिस और परिजनों के समझाने के बावजूद यह हादसा नहीं टल सका। यह दुखद घटना आज के दौर में गैजेट्स के बढ़ते जुनून, सामाजिक दबाव और युवाओं की मानसिक स्थिति पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। इस दुखद हादसे पर आपकी क्या राय है? कमेंट में अपनी बात जरूर रखें।
#TragicIncident #ChhatrapatiSambhajinagar #janvritant
दिल्ली में Swine Flu के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अधिकारियों के साथ हाईलेवल रिव्यू मीटिंग की। बैठक में टेस्टिंग, निगरानी और अस्पतालों की तैयारियों पर चर्चा हुई। दिल्ली सरकार के मुताबिक अस्पतालों में बेड, डॉक्टर, दवाइयां और जरूरी मेडिकल सुविधाएं पर्याप्त हैं।
#swineflu #delhi #delhinews #h1n1 #jpnadda #healthnews #delhihealthcare #breakingnews #indianews #healthalert #hindinews #janvritant
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद बहस छिड़ गई है, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के कटआउट को चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी और संस्कृति से जुड़ी बहस शुरू हो गई है। क्या लोकतंत्र में अपनी बात या विरोध जताने का यह तरीका सही है, या यह राजनीतिक मर्यादा की सीमा पार करना है? इस पूरे विवाद पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
#pmmodi #indianpolitics #politicalcontroversy #socialmediaviral #janvritant
पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। खैबर पख्तूनख्वा (KPK) में इमरान खान (Imran Khan) के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं और उनकी रिहाई व सत्ता में वापसी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सेना और असीम मुनीर के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। क्या पाकिस्तान में सैन्य शासन के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन और बड़ा रूप लेने वाला है? देखिए इस रिपोर्ट में पूरी खबर!
#imrankhan #pakistanpolitics #ptiprotest #asimmunir #janvritant
चीन में रोबोट के परीक्षण के दौरान एक तकनीकी घटना सामने आई। परीक्षण के दौरान रोबोट एक कुशन से टकराकर गिर गया, जिसके बाद उसने काम करना बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे रोबोटिक्स तकनीक की मौजूदा चुनौतियों के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।
Courtesy: @pianhangx (X)
#china #robotics #robots #newtechnology #ai #viralvídeo #technews #robotics #viralreel #trendingnews #janvritant #janvritantnews
भारत की अध्यक्षता में जयपुर में BRICS Tourism Ministers’ Meeting 2026 शुरू हो गई है। दो दिवसीय बैठक में BRICS देशों के पर्यटन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी पर्यटन के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। #brics#bricsindia
बैठक के एजेंडे में सस्टेनेबल टूरिज्म, स्किल डेवलपमेंट, ट्रैवल कनेक्टिविटी और AI व नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल प्रमुख मुद्दे हैं।
भारत की मेजबानी में हो रही यह बैठक BRICS देशों के बीच पर्यटन सहयोग और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
#brics #BRICSTourism #brics2026 #jaipur #tourism #ai #india #travel #sustainabletourism #janvritant
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और उनकी टीम पर हमला व पथराव की घटना सामने आई है। CJP ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत हुए इस हमले का आरोप 'भाजपा कार्यकर्ताओं' पर लगाया है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने स्कूल का राजनीतिकरण न करने की बात कहते हुए बाहरी लोगों का विरोध करने का दावा किया है।
#rajasthani #jaipurnews #ashutoshranka #cockroachjantaparty🪳 #cjp #schoolaudit #rajasthannews #politicsnews #janvritant
Ajit Doval का Gen-Z को संदेश- मौसम नहीं बदलता सैनिकों की ड्यूटी
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से जुड़े वायरल वीडियो और भारतीय सैनिकों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच National Security Advisor Ajit Doval का बयान सामने आया है।
डोभाल ने X पर भारतीय सैनिकों का बारिश में ड्यूटी करते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि ये जवान किसी PR एक्सरसाइज का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए न कैमरे की जरूरत है और न तालियों की।
उन्होंने आगे कहा कि लद्दाख में Gen-Z के कुछ लोगों के कड़वे शब्द हमारे सैनिकों की गरिमा को कम नहीं कर सकते। देश जानता है कि भारतीय जवान कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किस तरह सीमा पर डटे रहते हैं।
डोभाल ने अपने संदेश में कहा कि लोग खराब मौसम में घर लौट सकते हैं, लेकिन हमारे सैनिक मौसम को अपनी ड्यूटी बदलने नहीं देते।
जानिए Ajit Doval ने भारतीय सैनिकों के समर्थन में और क्या कहा।
#ajitdoval #genz #indianarmy #indiansoldiers #ladakh #janvritant
राहुल गांधी के आगामी ‘Chhatron Ki Goonj’ कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सवाल खड़े किए हैं। पुणे में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर फडणवीस ने सवाल किया कि क्या यह वास्तव में छात्रों की आवाज़ उठाने के लिए आयोजित किया जा रहा है या फिर राहुल गांधी के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने का माध्यम है। फडणवीस ने दावा किया कि उन्हें मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में खुली छात्र बातचीत नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुणे और आसपास के कांग्रेस से जुड़े शिक्षण संस्थानों की केवल महिला छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है और उन्हीं पंजीकृत प्रतिभागियों को कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। फडणवीस ने कार्यक्रम को “controlled environment” बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस विचारधारा से जुड़े प्रतिभागियों को ही इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। आखिर क्या है ‘Chhatron Ki Goonj’ कार्यक्रम और फडणवीस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर ये सवाल क्यों उठाए? जानिए पूरी खबर।
#rahulgandhi #devendrafadnavis #chhatronkigoonj #pune #congress #janvritant
वंदे मातरम को लेकर अमित शाह और कांग्रेस के बीच तगड़ी बहस छिड़ गई है।
कांग्रेस ने फैसला किया है कि वो वंदे मातरम के पूरे 6 अंतरे गाने के बजाय सिर्फ पहले 2 अंतरे ही गाएगी। इस बात पर गृह मंत्री अमित शाह आगबबूला हो गए हैं। शाह ने कांग्रेस के इस फैसले को देशविरोधी और संसद के नए कानून का अपमान बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
दूसरी तरफ, कांग्रेस का कहना है कि वो 1937 में महात्मा गांधी और सरदार पटेल द्वारा लिए गए फैसले को मान रहे हैं, और भाजपा सिर्फ असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति कर रही है।
इस वीडियो में जानिए क्या है पूरा मामला और क्या कहता है नया कानून! वीडियो अच्छी लगे तो लाइक और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।
#VandeMataram #AmitShah #Congress #ShortNews #IndianPolitics #BJPvsCongress #janvritant
नई दिल्ली स्थित 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रांसजेंडर समुदाय के कुछ सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में 'मोदी चालीसा' का पाठ करते और उनकी आरती उतारते नजर आ रहे हैं।
#PressClubOfIndia#ModiChalisa #ViralVideo #DelhiNews #NarendraModi #TransgenderCommunity #SocialMediaViral
वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत पर अपनी राय रखते हुए कहा कि भारत विविधता और विभिन्न धर्मों का देश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गीत के कुछ हिस्सों में देवी-देवताओं का उल्लेख है, जिससे अलग-अलग आस्था वाले लोगों के लिए पूरा गीत गाना कठिन हो सकता है। शर्मिला टैगोर के अनुसार, यदि सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलना है, तो 'वंदे मातरम' के पहले दो पद ही सबसे उपयुक्त हैं।
#SharmilaTagore #VandeMataram #NationalSong #India #IndianPolitics #Bollywood #janvritant
जापान के रक्षा मंत्री शिन्जिरो कोइजुमी भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। नई दिल्ली में उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और भारत-जापान रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर अहम चर्चा हुई।
दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही, जापान के रक्षा उपकरण ट्रांसफर नियमों में बदलाव के बाद Make in India के तहत उन्नत जापानी तकनीक भारत आने का रास्ता भी आसान हुआ है।
इस साझेदारी का असर सिर्फ रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। इससे रक्षा उद्योग, तकनीकी रोजगार, समुद्री व्यापार की सुरक्षा और भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
आखिर भारत-जापान की यह नई रक्षा साझेदारी Indo-Pacific और भारत की सुरक्षा के लिए कितनी अहम है? जानिए इस वीडियो में पूरी कहानी।
#IndiaJapan #JapanIndia #ShinjiroKoizumi #RajnathSingh #IndiaJapanDefence #janvritant
मोहन भागवत के US दौरे से पहले RSS पर बैन की मांग! क्या है पूरा सच?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के 25 अगस्त से शुरू हो रहे अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के ऐतिहासिक दौरे से ठीक पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने जो बाइडन प्रशासन से मांग की है कि आरएसएस के सदस्यों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं और उनके नेताओं को कोई राजनयिक सम्मान न दिया जाए. आखिर संघ के 100 साल पूरे होने पर होने वाले इस महा-अभियान से अमेरिकी संस्थाएं क्यों बौखला गई हैं? और इस पर भारत सरकार का क्या स्टैंड है? पूरा सच जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
#RSS #MohanBhagwat #USCIRF #USNews #Diplomacy #India #TrendingNews #janvritant