कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और सभी नेताओं की सहमति के साथ हम श्री @yadavtejashwi को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव जी का लंबा राजनीतिक सफर है और हमें विश्वास है कि जनता का उन्हें खूब प्यार मिलेगा।
इसके साथ ही, श्री @sonofmallah जैसे संघर्षशील नौजवान साथी को हम उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं।
अब हमारा अमित शाह जी से सवाल है कि हमने तो अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया, आप बताएं कि NDA से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?
: पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक @ashokgehlot51 जी
📍 बिहार
पूर्व मंत्री श्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार मिला। मैं कल ही SMS अस्पताल जाकर उनसे कुशलक्षेम पूछकर आया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया था परन्तु आज ऐसा समाचार मेरे लिए व्यथित करने वाला है।
श्री भरत सिंह कुंदनपुर राजनीति एवं जनसेवा में बेबाकी एवं ईमानदारी की मिसाल थे। वो हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। मेरे उनके परिवार से संबंध उनके पिताजी के समय से थे जब मैं उनके साथ लोकसभा सांसद बना था। श्री भरत सिंह कुंदनपुर मेरे साथ मंत्री भी रहे।
मैं ईश्वर से श्री भरत सिंह जी की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "हमारे पास अगर मशीन रीडेबल होता तो जहां-जहां वोट चोरी हो रही है उसका हम पता लगा सकते थे। लेकिन चुनाव आयोग वो दे नहीं रहा है...चुनाव आयोग का पहली बार ऐसा व्यवहार हम देख रहे हैं...उनके व्यवहार की हम निंदा करते हैं। देश में ऐसा माहौल बना दिया है कि पक्ष और विपक्ष में बहुत दूरी आ गई है....चुनाव आयोग पर विश्वास होना बहुत जरूरी है उसकी निष्पक्षता कायम रहे ये हमारा काम होता है सरकार अगर कोई कदम नहीं उठाती है तो जनता जवाब देगी। राहुल गांधी ने जो बिहार में यात्रा शुरू की है उसकी प्रतिक्रिया शानदार मिल रही है। ये सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है पूरा मुल्क देख रहा है कि देश के अंदर क्या हो रहा है चुनाव आयोग की निष्पक्षता में संदेह होने लगेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा ये चिंता का विषय है..'
आज जयपुर आवास पर ANI न्यूज़ से वार्ता की। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पर, श्री राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सवाल पर, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए -
जयपुर एयरपोर्ट पर फ़र्स्ट इंडिया न्यूज़ से वार्ता की तथा राजस्थान पंचायती राज चुनाव को परिसीमन के नाम पर बार-बार टालने, चुनाव आयोग के वर्तमान समय में उनके रवैये, महाभियोग और उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार से जुड़े सवालों के जवाब दिए -
UPA सरकार के दौरान यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी की पहल पर संसद में महिला आरक्षण विधेयक लाया गया एवं इसे राज्यसभा से पारित भी कर दिया गया परन्तु लोकसभा में यह पारित नहीं हो सका। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण का बिल पास किया परन्तु इसे अगले परिसीमन से लागू करने की योजना बनाई है।
मैंने यह महसूस किया है कि छात्रसंघ की राजनीति से स्वतंत्र पहचान वाली महिलाएं राजनीति में आगे आईं और अपना मुकाम बनाया है। सुश्री मीनाक्षी नटराजन, श्रीमती अल्का लांबा, स्व. सुषमा स्वराज, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती बृन्दा करात आदि छात्र राजनीति से ही आगे आईं।
छात्रसंघ चुनावों से पॉलिटिकल ट्रेनिंग होती है और उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। यदि छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे तो 33% आरक्षण के बावजूद नए लोग राजनीति में न आकर मुख्यतः राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि की महिलाएं ही राजनीति में आएंगी। ऐसे में स्वतंत्र महिला नेतृत्व बनाने के लिए की जा रही महिला आरक्षण की पहल भी बेमानी साबित होंगी।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp दावा करते हैं कि वे स्वयं ABVP में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री जी को बिना किसी दबाव में आए छात्रसंघ चुनाव करवाने का फैसला करना चाहिए।
भरतपुर के अपना घर आश्रम में आज जोधपुर भवन का लोकार्पण हुआ, जो जरूरतमंदों को सहारा देने का एक और सशक्त प्रयास है।
जननायक श्री अशोक गहलोत जी ने भवन का उद्घाटन कर इसे मानवता की सेवा को समर्पित किया।
@ashokgehlot51@ApnaGharAshram
जननायक श्री अशोक गहलोत ने आज भरतपुर में अपना घर आश्रम के वार्षिक अधिवेशन और नए प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की।
आयोजकों और आश्रम परिवार ने जननायक का आत्मीय स्वागत किया।🙏🏻
@ashokgehlot51
राजस्थान को जननायक के शासन की याद आ रही है।
सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स को कोई भूला नहीं है , लाखों प्रदेशवासियों को लाभ हुआ था।जगह- जगह हो रहा स्वागत बताता है कि गहलोत साहब को ऐसे ही देश का नंबर 1 सीएम नहीं कहा जाता रहा है।
@ashokgehlot51
समर्पण और सेवा के प्रति सम्मान
“जनता की आवाज़, राजस्थान की शान!”
महुआ की धरती पर जननायक श्री अशोक गहलोत जी का भव्य स्वागत!
@ashokgehlot51
जय श्री बालाजी! जय हनुमान!
आज श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।
मंदिर के महन्त डॉ श्री नरेश पुरी जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।