बागपत: बड़ावद गांव के 18 वर्षीय अमृत शर्मा की तितरौदा गांव में चाकू मारकर हत्या। वह होली खेलने दोस्त के बुलावे पर गांव गया था। दुकान पर विवाद के बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी।
ओडिशा : भाजपा नेता पिताबास पांडा की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई वे लगभग रात 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हैदराबाद: राजस्थान के टेकचंद तिवाड़ी की निर्मम हत्या। गुरुवार रात करीब 10 बजे उसके ही दोस्त इमरान और उसके चार साथियों ने मिलकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमलावरों ने टेकचंद की गर्दन, पीठ और पैरों पर कई बार प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हाथरस: केवलगढ़ी गांव में 75 वर्षीय किसान डोरीलाल उपाध्याय की खेत पर सोते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में वल्लम से किए गए 21 घाव पाए गए, जिससे वारदात की क्रूरता सामने आई। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले के परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में रहने वाले 30 वर्षीय पुजारी जागेश्वर पाठक की मंदिर परिसर में ही क्रूरता से हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, रविवार की सुबह पुजारी की मां जब मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने अपने बेटे का शव खून से लथपथ पाया।
उत्तरप्रदेश: चित्रकूट (मानिकपुर) में ममता मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि बेटी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की डूबकर आत्महत्या के बाद, उसके परिवार ने ममता पर SC-ST एक्ट में फँसाने और पैसों की वसूली का दबाव बनाया। झूठे आरोपों के चलते ममता ने 20 अगस्त को जान दे दी।
हरयाणा: अरडाना गाँव के 26 वर्षीय युवक अंकित अत्री की बेरहमी से हत्या। जानकारी के अनुसार, अंकित अपनी नौकरी से घर लौट रहा था तभी रास्ते में उस पर हमला हुआ। उसका शव सड़क किनारे मिला, जहाँ सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। घटना स्थल से उसकी मोटरसाइकिल भी गायब बताई जा रही है।
बिजनौर (धामपुर): मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा के रहने वाले 23 वर्षीय अर्जुन जोशी का शव स्योहारा रोड स्थित काशीराम आवास कॉलोनी के पीछे नाले से बरामद हुआ। अर्जुन पिछले रविवार शाम करीब चार बजे से लापता था। अर्जुन के पिता योगेंद्र जोशी का आरोप है कि उन्हें बेटे के दोस्त पर हत्या का शक है।
जौनपुर: निभापुर गांव के रहने वाले शुभम तिवारी की हत्या कर दी गयी। शुभम का अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी के चलते कुछ हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।
Janeyucide अब ब्राह्मणों की हो रही हत्या और अपराधों के साथ-साथ सवर्ण हितों के लिए सक्रिय संगठनों की गतिविधियों को भी प्रमुखता से कवर करेगा।
@ChiefRspDhavrai@SawarnArmychief
राजमलपुर: सोमवार शाम 4 बजे, 32 वर्षीय अभिषेक तिवारी उर्फ सोनू को मंदिर के पास बुलाकर हमलावरों ने धारदार हथियार और ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर नृशंस हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल अभिषेक को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दमोह: प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक पंडित राजेश त्रिपाठी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर लौट रहे राजेश को कुछ अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोका व 4 लाख की लूट की फिर उन पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना के बाद शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। CCTV के आधार पर जांच जारी।
कोमाखान: फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी को सिर्फ 9 हजार रुपये के लिए बेरहमी से गला घोंटकर मार डाला गया। फिरौती की उम्मीद में अगवा किया गया था, लेकिन खाते में कम रकम देख चारों किडनैपर्स ने हत्या कर दी और लाश को खेत में फेंककर फरार हो गए। एक नाबालिग के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार।
नई दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-18 स्थित बादली मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने 20 वर्षीय युवक चंदन झा की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने फरार होने से पहले चंदन पर ताबड़तोड़ सात से आठ गोलियाँ दागीं जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
इटावा: कादमपुर गांव में 19 वर्षीया छात्रा प्रिया तिवारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि एक स्थानीय युवक रिजवान ने उसे महीनों से प्रताड़ित किया, धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव डाला। 26 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सागरः पिथोरिया गांव में एक शादी के दौरान झड़प के बाद शरद तिवारी की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बंटी राजक ने शरद को रास्ते में घात लगाकर बुलाया, जहां उसके दो साथियों ने पत्थरों से हमला कर उसे मार डाला। खून से सनी लाश को पिकअप ट्रक में डालकर सुनसान जगह छोड़ दिया गया।
रायपुर: सिंचाई विभाग में कार्यरत 45 वर्षीय ब्राह्मण युवक राजू भट्ट की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव बेमता गांव के पास हाइवे के किनारे एक खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। पिछले 15 दिनों से राजू विभाग में अनुपस्थित थे, कड़ियों को आपराधिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
बोकारो: पिछरी गांव में 25 वर्षीय ब्राह्मण युवक विपुल कुमार मिश्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लखन साव नामक युवक ने विपुल को देर रात फोन कर बुलाया, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ मिला शव।
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने आगामी राष्ट्रीय जनगणना में जातीय गणना को शामिल करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति ने यह फैसला लिया है। अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर जातीय जनगणना का विरोध करने का आरोप लगाया।
भगवान परशुराम जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
धर्म, शौर्य और ज्ञान के प्रतीक भगवान परशुराम जी की दिव्यता और अदम्य संकल्प हमें सदैव मार्गदर्शन देते हैं।
आइए, उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति और धर्म की रक्षा का संकल्प लें।
— Janeyucide टीम