📰 मेरा संपादकीय आज “नगर प्रभा” में प्रकाशित।
UCC जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनता की भागीदारी, मौजूदा कानूनों और नीतिगत फैसलों पर व्यापक चर्चा जरूरी है।
लोकतंत्र में संवाद ही समाधान का रास्ता है।
— महफूज़ खान | जनहित 🇮🇳
#UCC#Democracy
कुरान आस्था का विषय है, संविधान भारत की व्यवस्था का आधार है।
धर्म हमें नैतिकता और मूल्यों की सीख देता है, वहीं संविधान हर नागरिक के अधिकार, न्याय और समानता की गारंटी देता है।
भारत में कानून और नागरिक जीवन के लिए संविधान सर्वोपरि है।
नफरत नहीं, भाईचारा चाहिए।
बिलासपुर ने शांति मार्च के माध्यम से संदेश दिया — शहर की पहचान अमन और सद्भाव है। 🇮🇳
— महफूज़ खान | जनहित
#बिलासपुर#शांति_मार्च
कानून सबके लिए समान होना चाहिए।
वहीं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना भी बेहद चिंताजनक है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।
संविधान का सम्मान — समाज का सम्मान।
— महफूज़ खान | जनहि�� 🇮🇳
#बिलासपुर
#संविधान_का_सम्मान
#कानून_सबके_लिए_समान
बिलासपुर की पहचान — शांति और भाईचारा।
पिछले दिनों हुई आपसी विवाद की घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश हुई, लेकिन बिलासपुर की जनता ने शांति मार्च निकाल���र संदेश दिया कि शहर में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है।
पुलिस प्रशासन निष्प���्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कर्म, सत्य, विवेक, धैर्य और न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे।
विचारों में सकारात्मकता, व्यवहार में मानवता और कर्मों में ईमानदारी बनी रहे।
— महफ़ूज़ खान | जनहित
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी#जन्माष्टमी#श्रीकृष्ण
पत्रकारों का काम सवाल पूछना है, सवालों से डरना नहीं चाहिए।
दिल्ली में @4pmnews_network की पत्रकार शाहीन खान और नफीसा के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच जरूरी है।
आरोप सही हों तो कार्रवाई हो, गलत हों तो तथ्य सामने आएं।
समाज सुधारने का दावा करने से पहले संविधान समझिए। 🇮🇳
भारत की ताकत हमारी विविधता और आपसी सम्मान में है।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारा अधिकार है, लेकिन नफरत, हिंसा और समाज में वैमनस्य फैलाना किसी का अधिकार नहीं हो सकता।
लोकतंत्र में फैसला भीड़ नहीं, कानून करता है।
@BilaspurDist की पहचान शांति और भाईचारे की है।
किसी भी घटना को अफवाह, नफरत और तनाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए।
दोषी कोई भी हो, कानून सबके लिए समान होना ��ाहिए।
संविधान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। 🇮🇳
@bsppolicecg बिलासपुर को संविधान और कानून के अनुसार चलना चाहिए, किसी व्यक्ति या संगठन के दबाव में नहीं। दोषी चाहे कोई भी हो, निष्पक्ष कार्रवाई हो। अफवाह और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर भी कार्रवाई हो। कानून सबके लिए समान हो। 🇮🇳
पत्रकार सुरक्षा कानून जैसे गंभीर जनहित के मुद्दे को “Suggestion” कहकर खारिज कर दिया गया।
जबकि PCI के 17.08.2026 के जवाब में 2015 की “Safety of Journalists” रिपोर्ट ��र Central Government को Central Act बनाने की recommendation का उल्लेख है।
बिलासपुर को नफरत नहीं, न्याय चाहिए।
किसी भी विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर शहर का माहौल खराब करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
दोषी किसी भी पक्ष का हो, कानून के अनुसार कार्रवाई हो।
अफवाह और उकसावे की राजनीति करने वालों की भी जांच होनी चाहिए।
राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बहन के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों का संकल्प है। ❤️
हर बेटी सुरक्षित और सम्मानित रहे—यही सच्चे रक्षाबंधन की भावना है। 🙏🇮🇳
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मेरा ईमान, मेरी समझ और मेरी बात—कुरआन और सुन्नत की रोशनी में।
रसूलुल्लाह ﷺ से मोहब्बत केवल किसी एक दिन या आयोजन तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनकी सीरत, सुन्नत, अख़लाक और इंसानियत को अपनी जिंदगी में उतारना ही सच्ची मोहब्बत है।
दीन के मामलों में भावनाओं के साथ-साथ दलील और सुन्नत को समझना भी जरूरी है।
मैंने अपनी बात किसी की आस्था का अपमान करने के लिए नहीं, बल्कि अ���नी समझ और अपने ईमान के अनुसार रखी है।
पोस्टर पूरा पढ़ें और अपनी राय जरूर रखें।