राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें CBI और ED को आरोपों की जांच करने के निर्देश दिए गए थे। शीर्ष अदालत ने मामले को दोबारा सुनवाई के लिए हाईकोर्ट भेज दिया है।
#RahulGandhi#SupremeCourt
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो स्टोरेज की नई सुविधा शुरू की गई है। इस अपग्रेड के बाद एयरपोर्ट की ULD स्टोरेज क्षमता 33 से बढ़कर 80 हो गई है, यानी इसमें 140% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
#HyderabadAirport#AirCargo#GMRHyderabad#AviationNews#हैदराबाद
उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। दोनों 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े UAPA मामले में सितंबर 2020 से जेल में हैं।
#UmarKhalid#SharjeelImam#SupremeCourt
Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने कंपनी में उत्तराधिकारी तय करने की योजना को जरूरी नहीं बताया है। कर्मचारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि Nvidia के पास कई सक्षम लीडर्स हैं, जो कंपनी के अलग-अलग हिस्सों को संभाल सकते हैं।
#JensenHuang#Nvidia#TechNews#Leadership
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों पर साइबर हमले का मामला सामने आया है। CIA समेत तीन एजेंसियों के सिस्टम में सेंधमारी की गई। शुरुआती जांच में चीन से जुड़े हैकर्स पर शक जताया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#USCyberAttack#CIA#China#CyberSecurity#WorldNews#Janloop