जन जन का पार्टी - जन अधिकार पार्टी ! जन अधिकार पार्टी नागरिकों के सम्मान, रोजगार, महिला सुरक्षा, सुख शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उन्नति के लिए कटिबद्ध है।
राहुल गांधी जी की लोकसभा सदस्यता बहाल
देर से ही सही पर आख़िरकार लोकसभा अध्यक्ष
अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी के निर्वाह को विवश
राहुल गांधी जी इतनी बीजेपी के सांसद रामशंकर कठेरिया को सजा मिली है। पर तीन दिन बाद भी लोकसभा सचिवालय मूर्छित है, 24 घंटे के अंदर राहुल जी का MP पद छीनने वाले लोकसभा अध्यक्ष को सांप क्यों सूंघ गया है?
प्रथम आतंकवादी नाथूराम गोडसे
अब RPF का आतंकवादी चेतन सिंह
मोदी जी और गोदी मीडिया को यह उपलब्धि
मुबारक! ज़हर फैला हर युवा को बना दो आतंकी!
आदिवासी, मुस्लिम, दलित पिछड़ा, ग़रीब हिंदू का
नरसंहार कर बनाओ मेरा भारत महान!
यह हैं मुज़फ़्फ़रपुर में दर्जनों व्यवसायियों का हत्यारा मंटू शर्मा, इस व्यक्ति अभिनंदन कर रहे हैं मुज़फ़्फ़रपुर के शकुनि मामा!
इन्हें भीष्म पितामह भी कहा जा रहा है,नाम है विधान पार्षद दिनेश सिंह,वैशाली एमपी के पति! क्या पुलिस इन पर हाथ डालने का हिम्मत दिखाएगी?सारा राज खुल जाएगा!
मोदी सरकार ने जन विश्वास बिल पारित कराया है।
अब नकली दवा देने से किसी की मौत होती है तो
दवा बनाने वाले को जेल नहीं होगी, बल्कि, जुर्माना देकर वह साफ़ बच जाएंगे। यही है सबका साथ, लुटेरों का विकास, लुटेरों के साफ़ बच जाने का विश्वास!
आपके सेहत का सौदा कर दिया गया है, देखें —
आप दवा खरीदते हैं, यह मानकर कि वह असली है, सरकारी प्रयोगशाला में जांची–परखी है, मान्य है, मर्ज़ को ठीक करने वाली है।
कल लोकसभा में मणिपुर को लेकर हंगामे के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने जन विश्वास बिल 2023 चुपके से पारित कर दिया।
इस बिल में यह लिखा है कि अगर किसी घटिया दवा को खाकर आप मर गए या किडनी, लिवर हार्ट को या कुछ शारीरिक नुकसान हुआ तो किसी को भी सज़ा के लिए दोषी नहीं माना जायेगा।
ऐसा क्यों हुआ? सरकार ने आपकी सेहत और जान के साथ सौदा क्यों किया?
क्योंकि यह सरकार फार्मा लॉबी के हाथों बिक चुकी है। सैकड़ों फैक्ट्रियां नकली दवा बनाती हैं।
कुछ पकड़ी जाती हैं, कुछ नहीं। लगता है मोदी जी के प्रिय अडानी जी को भी फार्मा सेक्टर में लाने की तैयारी है।
इस देश की धर्म केंद्रित शासन व्यवस्था तालिबान जैसी बन रही है।
इसमें सरकार का काम सिर्फ धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाना, बाकी सब–कुछ निजी हाथों में होगा।
अब फर्ज़ कीजिए कि किसी की बिटिया को हल्का बुखार है। वह केमिस्ट के पास बुखार की दवा लेने जाता है।
वहां उसे एक बड़ी कंपनी का लेबल लगाकर नकली गोली दी जाती है। बिटिया उसे खाकर परलोक सिधार जाती है।
लेकिन, इस हत्या का अब कोई दोषी नहीं होगा।
इसमें धर्म कहां है? इसमें हिंदू–मुसलमान कहां है? इसमें राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद कहां है? कानून और इंसाफ कहां है?
ये है दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था।
20 करोड़ अमीर फाइव स्टार अस्पताल में, फाइव स्टार डॉक्टरों से बिटिया का इलाज करवाएंगे। दवाएं सब असली होंगी। यकीनन।
बाकी 100 करोड़ भारत बिटिया, मां, बहन की लाश ढोएगा।
नरेंद्र मोदी कहते हैं–सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।
यही है लुटेरों के लिए जन विश्वास!
साभार
कटिहार में बिजली कटौती के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करना इतना बड़ा अपराध है कि छाती में गोली मार दी जाए।
सिर में गोली मार दी जाए। बिजली की रोशनी में विकास का प्रकाश चाहते थे, उनकी ज़िंदगी को पुलिस ने गोलियों से लील सदा के लिए अंधेरा कर दिया।
यह नाक़ाबिले बर्दाश्त है, कटिहार में बिजली विभाग की मनमानी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गोलियों से भून दिया।
पुलिस सुरक्षा के लिए है या, संहार के लिए?
इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर हत्या का मुक़दमा दर्ज हो!
@bihar_police@NitishKumar
जिस देश में सब्ज़ी की महंगाई से अधिक
मीडिया में चर्चा पब्जी वाली भाभी का हो!
जिस देश का PM मणिपुर से अधिक
चिंता अपने Moneyपुर(अडानी पुर) की
करता हो, उसका भगवान ही मालिक है!
गुजरात के हाई कोर्ट से यही उम्मीद थी।
राहुल गांधी जी को न्याय सुप्रीम कोर्ट के
मुख्य न्यायाधीश के बेंच से ही मिल पाएगी!
मानहानि के मामले में अधिकतम सजा
70 साल में पहली बार, है न कमाल!
पटना- 4 वर्षीय कोर्स पर शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर का बयान
'अभी 3 साल का कोर्स 5 साल में पूरा हो रहा है'
'4 वर्षीय डिग्री कोर्स 7 साल में पूरा होना तय है' #Bihar
सामाजिक न्याय के मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
भगवान उन्हें सेहतमंद और लंबी उम्र दें। मौजूदा हालात में देश को उनके अनुभवजन्य ज्ञान की बड़ी ज़रूरत है। @laluprasadrjd
कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी
वाले सदमे में हैं।
लेकिन उनसे अधिक सदमे में कथित पत्रकार
एंकर हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि विश्लेषण
करें या, बुक्का फाड़कर रो लें!
धीरेंद्र शास्त्री सामूहिक अर्ज़ी लगा
सबकी समस्या समाधान करवा रहे हैं
तो दो करोड़ लोगों की सामूहिक अर्ज़ी लगा
सबको एक साथ नौकरी दिलवा दें!
एक जुमलेबाज़ को देश 2014 में देखा था
दूसरा 2023 में महाजुमलेबाज़ आया है
बीजेपी भी कमाल की पार्टी है
हारती है पर आदत नहीं छोड़ती है
सीबीआई उसके घर की मुर्गी हो गई है!
*MP हारी, वहां के DGP ऋषि शुक्ला को CBI का डायरेक्टर बनाया
*महाराष्ट्र हारी, फिर वहां के DGP सुबोध जायसवाल को CBI थमाया
*अब कर्नाटक हारने पर वहां के DGP प्रवीण सूद को CBI का जिम्मा
तुग़लक़ के मानस पुत्र कभी
2000 का नोट लाएंगे, कभी
हटायेंगे
@sudhirchaudhary जी
2000 नोट के चिप का क्या होगा?
उस सेटेलाइट का क्या होगा, जिसमें
सिग्नल जाता है!