नववर्ष-उद्घोष
नभ में फिर स्व���्णिम अरुणोदय,
क्यों न हम भी दीप जलाएँ?
जो नूतन है, जो सत्पथ है,
चलो उसी पर कदम बढ़ाएँ।।
नववर्ष न केवल रीति-रिवाज,
इसे हम जागरण पर्व बनायें ।
तर्क-प्रज्ञा के दीप जलाकर ,
भारत भू का गर्व बनाये ।।
नववर्ष की सभी बं��ुओं को
ढेरो हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏
भारतीय मेधा की अपरिमित गति पर गर्वित विज्ञान और धरती से द्रुत गति से आसमान की ओर छलांग लगाने वाला हर यान आपका आभारी है श्रद्धेय। अजातशत्रु राष्ट्रऋषि स्व एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर आकाश भर प्रणाम। 🇮🇳🙏🏻💐
#Shankaracharya#shankaracharyajayanti
चतुष्पीठों की स्थापना करने वाले, अखाड़ों की परम्परा का निर्माण करने वाले, अद्वैत मत के प्रवर्तक, कनकधारा समेत अनेक दिव्य स्त्रोत के रचयिता, साक्षात् शंकर स्वरूप आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती पर शत शत वंदन।
भास्कराचार्य :-योऽक्ष्णोर्निमेषस्य खरामीगः स तत्पपरस्तच्छतभाग उक्ता त्रुटि ।।
अर्थात्:- पलक झपकने के समय के तीन हजारवें भाग को त्रुटि कहते हैं और एक सेकंड का 33750 वाँ भाग त्रुटि के बराबर होता है ऐसी सूक्ष्म गणना करने वाले ऋषियों ���ुनियों के नववर्ष की शुभकामनाएँ।
"मोबाइल पार्किंग स्थल" के फायदे जानते है आप?
संघ के प्रकल्प "कुटुम्ब प्रबोधन" ने घर, ऑफिस, परिवार एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम में "मोबाइल पार्किंग स्थल" संकल्पना प्रयोग के तौर पर शुरू किया है ।
इसमें पूरे कार्यक्रम तक मोबाइल एक अलग जगह रह दिया जाता है ।
मोबाइल का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से हो ताकि घर परिवार को समय दें सकें इस उद्देश्य से शुरू किया गया है यह संकल्प ।
लोगों के बीच उचि��� संवाद नहीं हो पा रहा है। व्यक्तिगत समस्याओं का जाल बढ़ रहा है और रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ती जा रही है।
वर्ष 2023 में परिवार परामर्श केंद्र में आए 40 फीसदी मामले मोबाइल फोन से जुड़े थे ।
मोबाइल आंख के साथ साथ साथ चिड़चिड़ापन , डिप्रेशन , नींद न आना जैसी बीमारियों का मुख्य कारण बनता जा रहा है ।
अब इसके अच्छे और स��ारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है ।
#संघ । #RSS l #ParivarPrabodhan l
आज जब अयोध्या धाम में श्री राम लला की अगवानी को लेकर हर ओर आनंद का वातावरण है, ऐसे में सूर्यगायत्री जी की यह स्तुति हर किसी को भक्ति-भाव से भर देने वाली है।
#ShriRamBhajan