भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मा. राज्यसभा सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अंनत मंगल शुभकामनाएं!
माँ महामाया से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
@drlaxmanbjp
रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुखनंदन बंजारे जी के आकस्मिक हृदयाघात से निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे अपनी सादगी, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।
माँ महामाया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके सभी शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।
बाबा बर्फानी के पावन दर्शन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक हैं।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का श्रद्धालुओं के नाम यह प्रेरणादायी संदेश सेवा, सुरक्षा, स्वच्छता, संयम और संकल्प का मार्ग दिखाता है। आइए, इन पाँच संकल्पों को आत्मसात कर श्री अमरनाथ यात्रा को और अधिक दिव्य एवं अनुकरणीय बनाएं।
हर-हर महादेव! 🙏🚩
#AmarnathYatra #HarHarMahadev
कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
॥ सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
हे जगज्जननी, आदिशक्ति माँ भगवती!
आपकी असीम कृपा से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आनंद का संचार हो। सभी के जीवन से दुःख, भय, रोग, संकट एवं बाधाओं का नाश हो तथा प्रत्येक परिवार की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
॥ जय माँ भगवती ॥
#JaiMaaBhagwati #AdiShakti #DivineMother #MaaDurga #MaaGauri
आम लोगों की चिंताओं को सामने लाना लोकतंत्र की ताकत है। E20 ईंधन पर उठ रहे सवालों को लेकर आज केजरीवाल ने अपनी राय स्पष्ट रूप से रखी। #StopForcingE20Fuel
The ongoing uncertainty around Indian passport services in the UAE is putting unnecessary stress on thousands of Indian travellers and families. Delays in essential consular services can disrupt travel, work and emergencies.
The Indian authorities must step in, resolve the issue swiftly and ensure citizens don’t bear the burden of administrative delays.
@DrSJaishankar@MEAIndia@SecretaryCPVOIA@IndembAbuDhabi@UAEembassyIndia@narendramodi@PMOIndia
https://t.co/ec0TI64WNV
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री @NitinNabin जी का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ-साथ करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का अपमान है।
जिस कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद, तुष्टिकरण और व्यक्तिगत कटाक्ष के इर्द-गिर्द सिमट गई हो, उसके मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करना उनके अहंकार और राजनीतिक संस्कारों का परिचायक है।
रेवंत रेड्डी जी, भाजपा के कार्यकर्ताओं को कम आंकने की भूल मत कीजिए। जनता अहंकार, उपहास और राजनीतिक दंभ का जवाब हमेशा लोकतांत्रिक जनादेश से देती है। तेलंगाना की जनता भी समय आने पर आपके इस अहंकार का उचित उत्तर देगी।
#nitinnabinintelangana
शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत, सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा एवं 'अपना दल' के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
जनसेवा, सामाजिक समरसता और समान अवसरों के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है।