जाट समाज सामूहिक विवाह आयोजन समिति, टोंक द्वारा डिग्गी धर्मशाला में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर नवविवाहित सभी जोड़ों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके सुखमय, समृद्ध और मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना करता हूँ।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नवदंपतियों को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की प्रेरणा के रूप में सिलाई मशीन भेंट करने का अवसर मिला। यह एक छोटा-सा प्रयास है, जिससे नए जीवन की शुरुआत करने वाले परिवारों को सहयोग मिल सके।
सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता, सादगी और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण का सशक्त संदेश देते हैं। ऐसे पुनीत कार्य में योगदान देने वाली आयोजन समिति, सभी सहयोगियों एवं भामाशाहों का हार्दिक अभिनंदन।
आज चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान जाट महासभा के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने किसानों, मजदूरों और गांव-गरीब की आवाज़ रहे चौधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
चौधरी चरण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन किसान, युवा और आमजन के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों किसानों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं।
हल की पकड़ मजबूत हो,
किसान का माथा ऊँचा हो,
और गांव की आवाज़ दिल्ली तक पहुंचे —
ऐसा सपना देखने वाले किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने सत्ता को नहीं,
सदा किसान और गरीब की पीड़ा को महत्व दिया।
उनका संघर्ष और विचार आज भी देश के करोड़ों किसानों को प्रेरणा देते हैं।
आज दिल्ली के महिपालपुर में चौधरी युद्धवीर सिंह जी (राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय जाट महासभा) की पूजनीय माता श्रीमती प्रेमवती जी की तेरहवीं एवं हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस दुख की घड़ी में भाई युद्धवीर सिंह जी और उनके परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में राकेश टिकैत जी और सहरावत परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कुरीतियों के विरुद्ध एक साहसिक पहल
माता जी के निधन पर परिवार ने जो निर्णय लिया, वह पूरे समाज के लिए एक मिसाल है। युद्धवीर जी ने 'मृत्यु भोज' जैसी पुरानी और बोझिल प्रथा का त्याग कर यह सिद्ध कर दिया कि शोक के समय में आडंबर की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
मेरे विचार और कुछ ऐतिहासिक तथ्य:
• समाज की कुरीति: सदियों से मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं ने हमारे किसान समाज को आर्थिक रूप से कमजोर किया है। कई परिवार केवल 'लोक-लाज' के डर से कर्ज लेकर भोज करते हैं।
• बदलाव की आवश्यकता: इतिहास गवाह है कि वही समाज जीवित रहता है जो समय के साथ अपनी कुरीतियों को सुधारता है। जिस तरह माता प्रेमवती जी ने सादगी से जीवन जिया, उनकी विदाई भी उसी सादगी और संस्कारों के साथ हुई।
• नेतृत्व की जिम्मेदारी: जाट महासभा और भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को एक प्रगतिशील और कर्ज-मुक्त समाज सौंपें। आज का यह कार्यक्रम उस दिशा में एक बड़ा कदम है।
मैं 80 वर्ष के अपने इस जीवन अनुभव के आधार पर पूरे समाज, विशेषकर राजस्थान के मेरे किसान भाइयों से यह अपील करता हूँ कि आइए, हम सब मिलकर इस 'मृत्यु भोज' मुक्त अभियान का हिस्सा बनें।
माता जी की आत्मा को शांति मिले, यही ईश्वर से प्रार्थना है। भाई युद्धवीर सिंह जी और उनके परिवार का यह कदम सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#JatMahasabha #KisanUnion #SocialChange #StopMrityuBhoj #ProgressiveSociety
बालोतरा पुलिस के मुताबिक…PM मोदी के मंच यानी कि D क्षेत्र में कार्यक्रम स्थगन के बाद अनाधिकृत प्रवेश के लिए जिम्मेदार SHO अचलाराम है और रिफाइनरी में हादसे की भ्रामक खबर फैलाने का जिम्मेदार विवेक श्रीवास्तव यानी कि मैं हूँ।
अचलाराम को सस्पेंड कर दिया है और विवेक श्रीवास्तव पर FIR कर दी है…पत्रकारिता में यह मुझ पर तीसरा मामला है इससे पहले फ़ोन टेप खुलासा किया तो FIR…जोधपुर में नाबालिग बच्चे के साथ ग़लत कृत्य की ख़बर की तो FIR और अब रिफाइनरी में हादसे की सभी सटीक ख़बरें की और जिम्मेदारों से सवाल किए तो FIR
#Rajasthan
संत शिरोमणि धन्ना भक्त जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने सरलता, सच्ची आस्था और निष्कपट भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
धन्ना भक्त जी ने यह सिखाया कि ईश्वर तक पहुँचने के लिए दिखावा नहीं, बल्कि सच्चे मन और निष्कलंक भाव की आवश्यकता होती है। उनकी भक्ति हमें प्रेम, सेवा और सादगी से जीवन जीने का संदेश देती है।
आज मेरे पुत्र संजय मील के 50वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर उसे हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उसे उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि प्रदान करें तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति और सफलता का आशीर्वाद दें।
आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दो भव्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सबसे पहले ग्राम लोवा कलां (सीदीपुर) पहुँचा, जहाँ मेरे अजीज मित्र दलबीर मान जी, DUSU अध्यक्ष आर्यन मान और पूरे मान परिवार द्वारा आयोजित '64वें अखिल भारतीय देसी घी के विशाल भंडारे' में शिरकत की। स्वर्गीय चौ. हुकुम चंद दादा जी की स्मृति में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम मान परिवार की सेवा भावना और सामाजिक एकजुटता की मिसाल है। दलबीर मान जी और उनके परिवार का आत्मीय स्वागत और स्नेह पाकर मन अभिभूत है।
तत्पश्चात, श्री सिद्ध पीठ हनुमान मन्दिर (रूंध), कांकरा बर्डोद में आयोजित '35वें वार्षिकोत्सव' में उपस्थित होकर महन्त श्री धर्मगिरि जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
दोनों ही आयोजकों से मेरे पुराने और पारिवारिक संबंध हैं। समाज के ऐसे धार्मिक और सेवा कार्यों में शामिल होकर मन को असीम संतोष मिलता है। मान परिवार और बर्डोद मंदिर समिति को इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई।
जय श्री राम! जय हनुमान!
#HanumanJayanti #DalbirMaan #AryanMaan #DUSU #JaatMahasabha #Rajasthan #SocialUnity #Lowakalan #Bardod
@Aryanmaan09
बीकानेर के दिवंगत जननेता रामेश्वर जी डूडी के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों से मर्यादित भाषा और संवेदनशील आचरण की अपेक्षा की जाती है।
गोविन्द राम जी मेघवाल द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी न केवल एक दिवंगत नेता का अपमान है, बल्कि उनके प्रति समाज की भावनाओं को भी आहत करती है। रामेश्वर जी डूडी ने अपने जीवन में जनसेवा, समाजहित और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वहीं अर्जुन राम जी मेघवाल जैसे जनप्रतिनिधि सदैव मर्यादित भाषा, संयमित व्यवहार और सकारात्मक राजनीति के लिए जाने जाते हैं। तीन बार से सांसद रहते हुए उन्होंने जनसेवा की एक उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की है, जो सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की गरिमा बनी रहे और आपसी सम्मान व सामाजिक सौहार्द सर्वोपरि रहे।
जाट समाज सेवा संस्थान, सीकर द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन एवं वार्षिक आमसभा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों से मिलकर आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक विकास के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन दिनों राजस्थान जाट महासभा के बारे में समाज के कुछ युवा सही जानकारी के अभाव में शोसल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणियाँ करते देखे गए है अत जनहित में जाट महासभा के संबंध में कुछ तथ्यात्मक सूचनाएँ इस आलेख में है।
आज राजस्थान जाट महासभा कार्यालय में युवा जाट महासभा एवं महिला प्रकोष्ठ के नव-मनोनीत पदाधिकारियों को विधिवत रूप से जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
यह संगठनात्मक कदम समाज में युवा शक्ति और महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत करेगा। नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना।
मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि राज्य में ओबीसी को निर्धारित 21% आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है — सेवाओं, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में केवल 12–15% ही क्रियान्वयन हो पा रहा है।
पहले 21% आरक्षण पूर्ण लागू किया जाए।
ओबीसी समाज को बांटने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं होगा।
@RajCMO
स्वर्गीय पूर्व विधायक श्री गंगाजल जी मील की प्रथम पुण्यतिथि कल 17 फ़रवरी को है।
इस अवसर पर उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन धान मंडी, सूरतगढ़ में कि या गया है।
समझ-बूझ-विज्ञान की नैया में ख़ुद ही छेद करता हुआ एक सुंदर देश।
सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध है - यदि पढ़ाई-लिखाई-ज्ञानसंचय के सपने देखते हो तो निकल लो जितना जल्दी हो सके।
इनको सरकार का संरक्षण है, तुमको केवल अपनी प्रतिभा का।
हर आम भारतीय की ज़िंदगी आज ऐसी ही नर्क की यातना बन गई है।
सिस्टम सत्ता के सामने बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और मिलकर जनता को रौंदते हैं।
देश में लालच की महामारी फैल चुकी है, शहरी सड़न जिसका सबसे डरावना चेहरा है।
हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़न को “New Normal” मान लिया है - सुन्न, निशब्द, बेपरवाह।
जवाबदेही की मांग करो, वरना यह सड़न हर दरवाज़े तक पहुंचेगी।
#TINA
Video Credit: @sharadsharma
इतनी विकट घड़ी में भी हिम्मत नहीं हारने वाली बिटिया अनिता चौधरी ने खुद को और परिवार को संभालते हुए मेहनत की और अब RPSC द्वारा आयोजित भूगोल व्याख्याता के पद पर अंतिम रूप से चयनित हुई।
मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद इस बिटिया को 💐💐