Sir delhi ke school's me daily lakho bachhe padne aa rhe h , kuch online nhi Kiya h , staff bhi 100% aa rha grap -4 hone ke bavajud, kripya iss baat ko notice me le srimaan 🙏@CAQM_Official
Hello chief minister ji
Kya delhi ke education department ke alag fefde h kya , jo abhi tak #doe me 50% staff ka order nhi aaya baaki sabhi department me 50% ho gya @gupta_rekha@Delhi_Pollution
भजनलाल शर्मा सरकार का कक्षा 5 की किताब से भील आदिवासी वीरांगना कालीबाई का पाठ हटाना बहुत ही गलत और शर्मनाक फैसला है। कालीबाई सिर्फ 13 साल की थीं, जब 1947 में अंग्रेजों ने उनके गुरुजी को स्कूल बंद करने से मना करने पर जीप से बांधकर घसीटा। उस छोटी बच्ची ने साहस दिखाते हुए अपने गुरुजी को छुड़ाया, लेकिन अंग्रेज सिपाहियों ने उस पर गोली चला दी और वह शहीद हो गईं। इतनी कम उम्र में दिया गया यह बलिदान भारत की आज़ादी की लड़ाई का बड़ा उदाहरण है।
सरकार का यह कदम आदिवासी समाज और आज़ादी के सच्चे नायकों का अपमान है। अगर बच्चों को कालीबाई जैसी वीरांगना की कहानी नहीं पढ़ाई जाएगी, तो उन्हें अपने असली नायकों और इतिहास का ज्ञान कैसे होगा? यह साफ दिखाता है कि सरकार आदिवासी बलिदान और साहस को मिटाना चाहती है।
सवाल यह है कि क्या भजनलाल सरकार को आदिवासी शहीदों से इतनी दिक्कत है कि उन्हें किताबों से भी गायब किया जा रहा है? क्या यह बच्चों को इतिहास से अनजान बनाने की साज़िश नहीं है?
राजस्थान में अन्य सेवा से IAS बने नीतीश शर्मा जी, अमिता शर्मा जी, नरेंद्र कुमार मंघानी जी और नरेश कुमार गोयल जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
यह बेहद गंभीर और आश्चर्यजनक है कि सरकार को SC, ST, OBC, MBC और माइनॉरिटी कैटेगरी में कोई भी योग्य अधिकारी नहीं मिला!
लोकसभा में नेता विपक्ष @RahulGandhi जी इसीलिए जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके और सबको आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी मिल सके।
चयन प्रकिया में हमेशा योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर सभी वर्गों के योग्य अधिकारियों को समान अवसर दिया जाता रहा है। लेकिन प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि केवल सामान्य वर्ग से ही चारों सीटें भर दी गई।
यह खुलेआम जातिवादी मानसिकता के प्रदर्शन का मामला है। 36 कौम का वोट लेकर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार की जवाबदेही जातिवादी सोच वाले अफसरों के प्रति नहीं, जनता के प्रति है।
अगर ये बच्ची किसी नेता या उद्योगपति की बेटी होती, तो क्या इसे अपनी किताबें बचाने के लिए मलबे के बीच भागना पड़ता? क्या तब भी बुलडोजर इसी बेरहमी से चलता? गरीब की झोपड़ी गिराने वाले याद रखें—हुकूमतें बदलती हैं, लेकिन अन्याय का हिसाब ज़रूर होता है!
बिहार के कटिहार में निर्दोष आदिवासी युवक के साथ हुई पुलिस बर्बरता मानवता पर कलंक है। जिनके कंधों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जब वही अत्याचार करें, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। हम इस अमानवीय कृत्य की कठोर निंदा करते हैं और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
दिल्ली की नई बीजेपी सरकार ने बाबा साहेब की फोटो हटाकर प्रधान मंत्री मोदी जी की फोटो लगा दी। ये सही नहीं है। इस से बाबा साहेब के करोड़ो अनुयायियों को ठेस पहुँची है।
मेरी बीजेपी से प्रार्थना है। आप प्रधान मंत्री जी की फोटो लगा लीजिए लेकिन बाबा साहिब की फोटो तो मत हटाइए। उनकी फोटो लगी रहने दीजिए।
चीन ने बौद्ध धरोहरों को संरक्षित कर अपनी सांस्कृतिक पहचान बना ली, जबकि भारत, जहां बुद्ध जन्मे, अपनी ही बौद्ध विरासत की उपेक्षा कर रहा है। अगर हमने अपनी धरोहर नहीं संभाली, तो इतिहास में हमारी पहचान खो जाएगी। #SaveBuddhistHeritage
हम जिसे छूते हैं, सोना बना देते हैं! जिस BSNL को सरकार, सिस्टम और लोगों ने मृतप्राय घोषित कर दिया था, उसे हमारी कुछ महीनों की सामूहिक जागरूकता ने फिर से जिंदा कर दिया। अब कुछ लोग आएंगे और मोदी को श्रेय देंगे, लेकिन सच देश जानता है।
और समृद्धि की दिशा में मिलकर काम करने का संकल्प भी दिलाता है। आप सभी से मिलना मेरे लिए सौभाग्य और गौरवपूर्ण पल है और मैं इस नेक कार्य में अपना योगदान देने के लिए सदा तत्पर रहूँगा। 2/2
आज जालौर, रानीवाड़ा की पावन धरा पर आयोजित "मीना स्नेह मिलन समारोह" में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर समाज के गणमान्य लोगों से आत्मीय भेंट की।
इस समारोह ने न केवल समाज के बीच आपसी स्नेह और भाईचारे को बढ़ावा दिया, बल्कि हम सभी को एकजुट होकर समाज की प्रगति 1/2
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी पटवार भर्ती -2025 के नोटिफिकेशन में SC,ST व OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ बड़ा अन्याय किया गया है,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए उन्हें प्रदत आरक्षण की तुलना में कम पद देना भाजपा सरकार की आरक्षण विरोधी मानसिकता को दर्शाता है ,मेरी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील है कि अविलंब इस मामले में संज्ञान लेकर पटवारी सीधी भर्ती के नोटिफिकेशन में विसंगति दूर करके SC ,ST व OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के हितों का संरक्षण करें , मैं मुख्यमंत्री जी को यह भी कहना चाहता हूं कि आरक्षण संविधान प्रदत हक है और आरक्षित वर्गों के आरक्षण प्रतिशत की इस प्रकार कथित अनदेखी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होगी |
@RajCMO
हुंजा जनजाति अपनी अविश्वसनीय दीर्घायु, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जानी जाती है—वे 120 साल तक जीवित रहते हैं और बड़ी बीमारियों से मुक्त रहते हैं! उनका रहस्य? सरल आहार, ताज़ी पहाड़ी हवा और तनावमुक्त जीवन। शायद हमें उनसे सीखने की ज़रूरत है!
मैं मां, बाप और समाज की सेवा को ही सबसे बड़ा कुंभ मानता हूं, क्योंकि असली पुण्य वहीं मिलता है जहां निस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है। माता-पिता हमारे जीवन के आधार होते हैं, जिन्होंने अपने संघर्षों और त्याग से हमें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनकी देखभाल और सम्मान करना ही सच्ची श्रद्धा है। इसी तरह, समाज की सेवा करना हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है, क्योंकि हम उसी का हिस्सा हैं। दूसरों की मदद करके, जरूरतमंदों का सहारा बनकर और समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करके ही हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। असली तीर्थयात्रा मंदिरों में नहीं, बल्कि मानवता की भलाई में है।
गुजरात के बिरसा मुंडा आदिवासी विश्वविद्यालय में हाल ही में निकली भर्तियों में SC, ST, OBC वर्गों को एक भी सीट नहीं दी गई है, जो बेहद चिंताजनक और असमानता को दर्शाने वाली स्थिति है। जिन वर्गों की जनसंख्या मात्र 2% है, उन्हें 100% हिस्सेदारी दी जा रही है, जबकि 90% जनसंख्या वाले SC, ST और OBC समुदायों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। यह न केवल सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि संविधान में दिए गए आरक्षण के अधिकारों का भी उल्लंघन है। ऐसी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना और सभी वर्गों को समान अवसर दिलाना बेहद आवश्यक है।
@narendramodi@Bhupendrapbjp@dpradhanbjp@jualoram@rashtrapatibhvn
आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में PTM के दौरान बच्चों और उनके माता-पिता से मिलकर, उनसे बातें करके महसूस हुआ कि हमारी मेहनत रंग ला रही है। हर चेहरा उम्मीदों से भरा था। यही बच्चे दिल्ली और देश का भविष्य हैं।