अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है
सभी लोग दिल्ली कूच करें
यह संगठन की नहीं अपने सम्मान के लिए हैं यदि आप अब न लड़ें तो सारे नियम कानून आप पर थोपे जायेंगे
फिर न आप कुछ कर पायेंगे और न संगठन
इसलिए संगठित हो जाइए और दिल्ली कूच की तैयारी कीजिए
शिक्षक एकता ज़िन्दाबाद ✊
@DrDCSHARMAUPPSS
शिक्षक साथियों,
“दिल्ली चलो” सुनते ही एक सवाल मन में उठता है
क्या हम सच में उस जज़्बे को समझते हैं, जिसके लिए यह नारा दिया गया था?
जब अन्याय चरम पर था, तब एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत बनी थी।
आज भी वही समय है…
कोई बहाना नहीं चलेगा,
कोई दूरी मायने नहीं रखेगी—
चाहे आपने TET पास किया हो या नहीं,
आप शिक्षक हैं… और यही आपकी पहचान है।
एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष @DrDCSHARMAUPPSSजी के नेतृत्व में 04 अप्रैल को रामलीला मैदान में
हर शिक्षक को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
याद रखिए—
जब हम साथ खड़े होते हैं,
तभी बदलाव की नींव रखी जाती है।
कोई बहाने न देखे,
कोई फर्क न करे—
चाहे TET पास किया हो या नहीं…
आप शिक्षक हैं, और यही आपकी सबसे बड़ी पहचान है।
याद रखिए—
जिस तरह आज़ादी की लड़ाई एकता से जीती गई,
उसी तरह हमारे अधिकारों की लड़ाई भी एकजुटता से ही जीती जाएगी।
✊ दिल्ली चलो—शिक्षक हित में चलो!
✊ अबकी बार—हक लेकर रहेंगे!
#JusticeForTeachers
#NoTetBeforeRteAct
#04_april_marchtodelhi
#teachers_faderation_of_india
@dpradhanbjp@Aamitabh2@DrDCSHARMAUPPSS
दिल्ली चलो — अधिकार बचाओ! ✊
आगामी 04 अप्रैल को देशभर के शिक्षक रामलीला मैदान, नई दिल्ली में एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
रामलीला मैदान,नई दिल्ली!
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में यह संघर्ष केवल एक नियम के खिलाफ नहीं,बल्कि शिक्षकों के सम्मान,अधिकार और भविष्य की रक्षा का महाआंदोलन है।
समस्त सम्मानित ब्लॉक अध्यक्ष/मंत्रीगण से आग्रह है कि अपने-अपने विकास क्षेत्रों के शिक्षक साथियों से लगातार संपर्क स्थापित करें और आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
प्रत्येक विकास क्षेत्र से कम से कम दो-दो बसें दिल्ली के लिए अवश्य प्रस्थान करें।
हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
🔥 आइए संकल्प लें —
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएँगे
अपने अधिकारों के लिए डटकर खड़े होंगे
और 04 अप्रैल को दिल्ली की धरती पर शिक्षक शक्ति का विराट प्रदर्शन करेंगे।
दिल्ली चलो!
अधिकार बचाओ!
शिक्षक एकता—ज़िंदाबाद! ✊📢
@aajtak@AmarUjalaNews@ANI@DrDCSHARMAUPPSS@bstvlive@news24tvchannel@BBCHindi@myogiadityanath @TFI_2025 @timesofindia@DainikBhaskar@Live_Hindustan@htTweets@HindiKhabar@yadavakhilesh@RahulGandhi@narendramodi@UpendraEtwUPPSS@RRTRIPATHIUPPSS@UPPSS1921
हम सब आपके हर फैसले में साथ है।पूरी ताकत के साथ रैली को सफल बनाकर शिक्षक हित में समर्पण है।
TFI जिंदाबाद
DR दिनेश चंद्र शर्मा जिंदाबाद
@DrDCSHARMAUPPSS
4 अप्रैल की कर लो तैयारी… 🔥
अबकी बार चुप्पी नहीं,
सीधा दिल्ली में हुंकार होगी।
हक़ छीनने वालों को बता दो —
शिक्षक जाग चुका है।
जो अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानते हैं,
वो 4 अप्रैल को दिल्ली में मिलेंगे।
लड़ेंगे… जीतेंगे… और हक़ लेकर रहेंगे।
#JusticeForTeachers@DrDCSHARMAUPPSS @TFI_2025
दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने स्पष्ट संदेश दे दिया है —
विरोध ठंडा नहीं पड़ा है, बल्कि और मजबूत हुआ है।
कक्षा में पढ़ाते हुए भी शिक्षक अपने अपमान को भूले नहीं हैं।
कर्तव्य भी निभा रहे हैं और विरोध भी दर्ज करा रहे हैं।
यह शांत आंदोलन है, लेकिन कमजोर नहीं।
यदि आवाज़ नहीं सुनी गई तो यह स्वर और बुलंद होगा।
@DrDCSHARMAUPPSS@SanjaySnghUPPSS@PMOIndia@narendramodi@CMOfficeUP@dpradhanbjp@jayantrld
#JusticeForTeachers
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन
रायबरेली। टीचर्स फेडरेशन आफ इण्डिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य, बोर्ड परीक्षा ड्यूटी तथा बीआरसी प्रशिक्षण में काली पट्टी के साथ सहभागिता कर सरकार के निर्णय के प्रति आक्रोश और असंतोष व्यक्त किया।
आगामी 26 फरवरी को विकास भवन में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विकास क्षेत्र सरेनी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक शिक्षकों से आकस्मिक अवकाश लेकर आंदोलन में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अपने भविष्य को लेकर भय और असुरक्षा की भावना से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग मानसिक दबाव झेल रहा है, किंतु सरकार इस पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रही है। सरकार यदि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहती है तो उसे शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
वहीं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, शाखा-रायबरेली के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने बताया कि 26 फरवरी को जनपद के शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेकर विकास भवन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए टीएफआई का आंदोलन जारी रहेगा।
बैठक में अध्यक्ष जिला संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी, जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी एवं सिया राम सोनकर, जनपदीय कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं शिवशरण सिंह, जनपदीय संगठन मंत्री संदीप बाजपेई एवं नीरज शुक्ला, जनपदीय संयुक्त मंत्री डॉ. चंद्र मणि बाजपेई, सरेनी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
@basicshiksha_up@BJP4UP@bstvlive@DainikBhaskar@DrDCSHARMAUPPSS@JagranNews@INCIndia@myogiadityanath @TFI_2025 @news24tvchannel@ANI@RRTRIPATHIUPPSS@HMOIndia@RahulGandhi@yadavakhilesh
आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को ब्लॉक बढ़नी स्थित पी. एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय रामदत्त गंज में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बढ़नी ,जनपद सिद्धार्थनगर की कार्यसमिति तथा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुआ.
सभी पदाधिकारियों को टेट अनिवार्यता के विरुद्ध होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने तथा अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, विशेष रूप से एक्स/ट्विटर के प्रयोग पर जोर दिया.
@DrDCSHARMAUPPSS@PMOIndia@myogioffice@myogiadityanath
आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को ब्लॉक बढ़नी स्थित पी. एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय रामदत्तगंज में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बढ़नी ,जनपद सिद्धार्थनगर की कार्यसमिति तथा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राधेरमण त्रिपाठी जी उपस्थित रहें!विशिष्ट अतिथि के रूप में मैं स्वयं उपस्थित रहा!
सभी पदाधिकारियों को टेट अनिवार्यता के विरुद्ध होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने तथा अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया, विशेष रूप से एक्स/ट्विटर के प्रयोग पर जोर दिया गया सदस्य्ता रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर, बैठक रजिस्टर को देखा गया!सभी को दिनांक 26 फरवरी को BSA कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में 100% शिक्षकों को उपस्थित कराने पर जोर दिया गया!
बैठक में सेवानिवृत संघ के मन्त्री श्री रामसेवक,तहसील प्रभारी श्री विनीत भाष्कर, ब्लॉक अध्यक्ष श्री जावेद आलम मन्त्री श्री नरेंद्रमणि त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष श्री राजू चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतेन्द्र कुमार,अध्य्क्ष संघर्ष समिति श्री संदीप कुमार मन्त्री नीरज सोनकर सहित श्री आशुतोष सिंह, श्री अरुण त्रिपाठी, श्री निसार अहमद,श्री मोहम्मद अरशद, श्री उमेश मौर्या, श्री अश्विनी पाण्डेय, श्री विनय त्रिपाठी, श्री अवधेश यादव, श्री मोहम्मद अफजल, श्री राजेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहें!
TFI जिंदाबाद जिंदाबाद 💥
डॉ 0 दिनेश चन्द्र शर्मा जिंदाबाद जिंदाबाद 💥
श्री राधेरमण त्रिपाठी जिंदाबाद जिंदाबाद 💥💥
@PMOIndia@dpradhanbjp@DrDCSHARMAUPPSS
RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टेट की अनिवार्यता थोपना सरासर अन्याय है।
काली पट्टी सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा और सम्मान की रक्षा का प्रतीक है।
जब नियम बाद में बना तो उसे पहले से कार्यरत शिक्षकों पर क्यों थोपा जाए?
कल सभी जिला मुख्यालयों पर हुआ धरना इस बात का प्रमाण है कि शिक्षक अब चुप नहीं रहेंगे।
न्याय की इस लड़ाई में एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है।
#JusticeForTeachers
आरटीई एक्ट लागू होने के पूर्व के शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करने की बाध्यता जैसे अव्यहारिक निर्णय के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले होने वाले आंदोलन की समीक्षा बैठक, जो कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुई, प्रतिभाग किया. उक्त बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ तथा उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया तथा पूरे आंदोलन की रूपरेखा तथा उसकी तैयारी पर बृहद चर्चा की.
@DrDCSHARMAUPPSS@PMOIndia@myogioffice@myogiadityanath