राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी एवं ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉 @GovindDotasra@INCRajasthan
Govind Singh Dotasra
Rajasthan PCC
आदरणीय @Sukhjinder_INC रंधावा जी,
राजस्थान कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते आपसे अनुरोध करना चाहता हूँ। पिछले लगभग ढाई वर्षों से आप राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश का बड़ा कार्यकर्ता वर्ग आज भी आपके प्रत्यक्ष संवाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा है। प्रभारी का दायित्व केवल बैठकों, नियुक्तियों और बयानबाज़ी तक सीमित नहीं होता, बल्कि संगठन की नब्ज़ पहचानना, कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचना और उनकी आवाज़ को नेतृत्व तक पहुँचाना भी होता है।
राजस्थान का कार्यकर्ता आज यह प्रश्न पूछने को मजबूर है कि क्या संगठन केवल नेताओं तक सीमित रह गया है? क्या वर्षों से कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाले एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस और ब्लॉक स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद करना अब प्राथमिकता नहीं रहा?
कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। वही कार्यकर्ता जिसने सत्ता में रहते हुए भी संगठन को मज़बूत किया और विपक्ष में रहते हुए भी झंडा नहीं छोड़ा। लेकिन जब वही कार्यकर्ता अपने प्रभारी से मिलने और अपनी बात कहने के अवसर से वंचित रह जाए, तो स्वाभाविक रूप से निराशा जन्म लेती है।
यदि प्रभारी कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुँचेगा, तो कार्यकर्ताओं का विश्वास कैसे मज़बूत होगा? यदि जमीनी कार्यकर्ताओं की बात सुने बिना संगठन चलेगा, तो संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कैसे होगा?
आपसे आग्रह नहीं, बल्कि संगठन के हित में अपेक्षा है कि अब औपचारिकताओं से आगे बढ़िए। राजस्थान के प्रत्येक जिले का दौरा कीजिए, बूथ से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं से खुला संवाद कीजिए। कांग्रेस को मज़बूत करने का रास्ता बंद कमरों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच से होकर जाता है।
आज भी लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता बिना किसी पद, टिकट या व्यक्तिगत स्वार्थ के केवल राहुल गांधी जी की विचारधारा और कांग्रेस की सोच के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्हें केवल भाषण नहीं, बल्कि नेतृत्व का साथ और विश्वास चाहिए।
समय अभी भी है। यदि कार्यकर्ता मज़बूत होगा तो संगठन मज़बूत होगा, और यदि संगठन मज़बूत होगा तो कांग्रेस का भविष्य भी मज़बूत होगा।
सादर, एक समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता
@nsui@IYC@CongressSevadal@MahilaCongress@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@INCRajasthan
जन-जन के लाड़ले व किसान कौम के ह्रदय सम्राट, किसान केसरी स्मृति शेष श्री रामेश्वर जी डूडी साहब (पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सांसद) की आज जयंती पर उन्हें कोटिश नमन..!
डूडी साहब आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहोगे..!!🙏
@INCRajasthan@RameshwarDudi@GovindDotasra
Congratulations to AICC Secretary & Former IYC President Shri Srinivas BV ji on being appointed as the Chief Organiser of Congress Sevadal.
Wishing you success in strengthening the organisation and inspiring Congress workers across the nation. 🇮🇳 @srinivasiyc@UdayBhanuIYC
युवा कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष एवं संगरिया विधायक भाई अभिमन्यु पूनियाँ जी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ
ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें। @AbhimanyuP00NIA@Rajasthan_PYC@SachinPilot
Wishing a very Happy Birthday to IYC National President Shri Uday Bhanu Chib Ji!
May you enjoy great health, success, and many more years of impactful leadership! ✨✊🏼
#HappyBirthday@UdayBhanuIYC@yashveershoora@IYC
राजस्थान NSUI द्वारा दिनांक 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे जयपुर में आयोजितअरावली बचाओ पदयात्र में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में AICC महासचिव श्री सचिन पायलट जी के साथ जल, जमीन एवं जन को बचाने के लिये शामिल रहूँगा कृपयाआपभी अधिक से शामिल होकर सफल बनाये @SachinPilot@VinodJakharIN
हौसले, हिम्मत और मेहनत का एक साल।
✊🏻🇮🇳
IYC अध्यक्ष Uday Bhanu Chib जी को युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर 1 वर्ष सफलता पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @UdayBhanuIYC@IYC#EkSaalBemisaal
सर्व समाज के लाडले किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विकासपुरुष लोकप्रिय विधायक आदरणीय जननायक अमीन कागजी जी साब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। @INCRajasthan@AminKagziINC
आज मेरे जन्मदिन के अवसर आशिर्वाद रूपी शुभकामनाएं, दुआएं देने के लिए आप सभी मेरे परिवार के मेरे बड़े,भाईयों बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏
आपके आशीर्वाद से मेरी हिम्मत बढ़ती है। खुदा आप सभी को सलामत रखे।
सबका बहुत शुक्रिया 💚❤️
#IqraHasan#HBDIqraHasan
23 अगस्त 2005 को मनरेगा ने काम के अधिकार की गारंटी दी !
करोड़ों परिवारों को आर्थिक समानता और रोज़गार दे कर ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने वाला मारेगा !
धन्यवाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व डॉ मनमोहन सिंह जी और UPA चेयरपर्सन आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी का !
सिर्फ मैं नही पूरा देश @RahulGandhi जी के साथ हैअगर ECI में थोड़ी बहुत भी शर्म बाकी है तो पारदर्शिता का ढोंग करने की जगह तुरंत डिजिटल वोटर लिस्ट जारी करे।लोकतंत्र की रक्षा के लिए #VoteChori के खिलाफ इस अभियान से जुड़ें, लिंक पर क्लिक करें 🔗 https://t.co/1k0v8iJurB
@SachinPilot
पूर्व राज्य मंत्री, बडे भाई श्री संदीप सिंह चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। @sandeepinc_
नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर डूडी जीके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ लाभ मिले तथा वे दीर्घायु हों एवं पहले की तरह ही हमारे बीच सक्रिय रहें। @RameshwarDudi@INCRajasthan@ChetanDudiINC