सरकार को बस लॉलीपॉप देना आता है। इन्हें लगता है कि 3rd grade को बस लॉलीपॉप दे दो कि एग्जाम के ट्रांसफर होंगे फिर दुबारा बोल देना कि हम पॉलिसी देख रहे हैं। #Grade3TransferNow@UdtaPanchi__ @rajgarh_mamta1 @RajCMO
🅱️™️✍️ सभी साथियों को प्यार भरा नमस्कार!!!!
आज से समस्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है इसकी सबसे पहले आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं....
ये शीतकालीन अवकाश शिक्षा विभाग में
📌1. ट्रांसफर
📌2 MGGS द्वितीय चरण
के लिए स्वर्णिम साबित होने की संभावना है✔✔🙏🙏
📢 तृतीय श्रेणी शिक्षकों के हक की आवाज़: 29 दिसंबर को जयपुर चलो! 🚩
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
🅱️™️✍️ वादों के मायाजाल में उलझा शिक्षक: अब विश्वास करें तो कैसे?
"जब सत्ता में थे, तब कलम नहीं चली... अब उम्मीदें बांटी जा रही हैं।"
राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षक आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वर्षों से 'तबादला नीति' (Transfer Policy) का इंतजार कर रहे शिक्षकों को केवल तारीखें और आश्वासन मिले। आज जब फिर से वही वादे दोहराए जा रहे हैं, तो कुछ चुभते हुए सवाल पूछना जरूरी है:
विश्वास की कसौटी पर ये 6 कड़वे सच:
अटकी हुई DPC: तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति (DPC) को अधर में लटकाकर उनके करियर के विकास को क्यों रोका गया?
तबादलों पर 'बैन': जब सरकार आपके हाथ में थी, तब तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर क्यों नहीं किए गए? क्या शिक्षक केवल चुनावी गणित का हिस्सा हैं?
कोर्ट-कचहरी के चक्कर: नए नियमों के नाम पर शिक्षकों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक किसने पहुँचाया? उलझाव पैदा करना समाधान तो नहीं था।
विभाजन की राजनीति: शिक्षकों को कैडर और विषयों के नाम पर बांटकर उनकी एकता को कमजोर करने का प्रयास क्यों किया गया?
संविदा भर्ती का प्रहार: MGGS (महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों) में संविदा पर भर्तियां करके स्थाई रोजगार के अवसरों को खत्म करना किसका एजेंडा था?
मानदेय के नाम पर मजाक: एक योग्य व्याख्याता (Lecturer) को मात्र ₹16,000 की सैलरी पर रखना शिक्षा और शिक्षक की गरिमा का अपमान नहीं तो और क्या है?
सत्ता में रहते हुए जो 'मजबूरी' थी, वो अब 'वादा' कैसे बन गई?
शिक्षक सम्मेलन हो जाने दो एक बार फिर ऐसा कुछ करेंगे कि या तो ट्रांसफर पॉलिसी बन जाएगी नहीं तो सरकार हिल जाएगी।
ये वादा है।
@1K_Nazar@1stIndiaNews@8PMnoCM
🅱️™️✍️Transfer Update Rajasthan
सरकार ने संकल्प पत्र में तृतीय श्रेणी तबादला नीति बनाने का वादा जरूर किया था पर अभी इसकी उम्मीद कम है.......
हालांकि शिक्षा मंत्री जी ने तबादला नीति को प्रक्रियाधीन बताया है और जल्द लागू करने के लिए कहा है...
आपकी इसके बारे में क्या राय है 🙏🙏