राजस्थान/ बाड़मेर जिले में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कर्नाटक की अदालत में कथित तंत्र-मंत्र से मचा हड़कंप! 65 वर्षीय महिला पर जज की कुर्सी पर कथित रूप से मंत्र पढ़ने और सफेद सरसों के दाने छिड़कने का आरोप लगा है। CCTv फुटेज सामने आने के बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में एक टावर की लिफ्ट में चार बच्चे करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। अंधेरा होने की वजह से बच्चे घबरा गए। डर के माहौल में बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।
#GreatorNoida
मुंबई में हाई अलर्ट 🚨
ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। BDDS, डॉग स्क्वॉड और मुंबई पुलिस ने घंटों तक पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की जांच जारी है।
#Mumbai#TajHotel#BombThreat
गया (बिहार) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। ई-रिक्शा चालक शिव कुमार पटेल पेंशन की राशि निकालने बैंक पहुंचे, लेकिन पासबुक और खाते की जानकारी देखकर उनके होश उड़ गए। उनके खाते में करीब 7.60 अरब रुपये का बैलेंस दिखाई दे रहा था।
भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैं नाराज कभी न था, ना हूं, ना रहूँगा." उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा, "आशुतोष जीतेंगे, आप निश्चिंत रहिए. नरोत्तम मिश्रा का बीजेपी में जन्म हुआ, बीजेपी में ही मरेगा"
#NarottamMishra#DatiaByElection#bjp
मेरठ-हापुड़ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक स्कूल शिक्षिका ने सीलबंद पानी की बोतल से पानी समझकर घूंट पिया, लेकिन उसमें कथित तौर पर तेज़ाब होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
अभिनेता राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें
चेक बाउंस मामले में 3 महीने की साधारण कैद की सजा बरकरार, दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, दोषसिद्धि और सजा को कोर्ट ने रखा कायम, बकाया राशि का भुगतान करने के निर्देश
जेल भेजने का आदेश।
#rampal#bounce#court#filmindustry#Bollywood
एक ही झटके में डेढ़ लाख का काम....
यूपी पुलिस में कार्यरत दरोगा गुड्डू प्रसाद को मानना पड़ेगा साहब! इनको सीएम योगी जी के हाथों से गोल्ड मेडल मिलना चाहिए।
उत्तर प्रदेश पुलिस का दरोगा 1.5 लाख की रिश्वत माँग रहा है। बोल रहा है सैलरी से गुजारा नहीं होता। लखनऊ के रहीमाबाद थाना में तैनात है दरोगा गुड्डू प्रसाद।
धोखाधड़ी का मुकदमा था। विवेचना के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है। पहले 2 लाख फिर 1.5 लाख देने का दवाब बनाया गया था।
यूपी के भदोही जिले से छुआछूत की घटना...
एक निजी क्लिनिक के बाहर रखे बर्तन से पानी पीने पर एक दलित मजदूर को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। दलित के छूने से पानी का घड़ा "अपवित्र" हो गया है। 2 आरोपी गिरफ्तार।
गाजियाबाद में सनसनी: 'बाबा' कहकर चिढ़ाने पर दोस्त की हत्या।
एक युवक ने 'बाबा' कहकर चिढ़ाने पर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान निरांचल उर्फ मंत्री के रूप में हुई है। उसकी उम्र 23 वर्ष है। वहीं, मृतक की पहचान 21 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। आरोपी गिरफ्तार।
माइक्रोसॉफ्ट की बड़ी छंटनी, 4800 लोग हुए बेरोजगार
टेक जगत में अचानक से उस वक्त हड़कंप मच गया जब माइक्रोसॉफ्ट ने अपने करीब 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया।
#Microsoft#Layoff#TechNews#tech#latestnews
Indore : कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच एक अनोखा नजारा देखने को मिला....
जलभराव के कारण मंडप तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया, जिसके चलते दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठाकर मंडप तक पहुंचाया
#Wedding#Rain#ViralVideo#mp#trending
सिया गोयल और चेतन चौधरी ने पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया है।
शुक्रवार को पुलिस कस्टडी की अवधि समाप्त होने के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस ने दोनों आरोपितों सिया एवं चेतन को स्थानीय अदालत में पेश किया। दोनों 16 जुलाई तक जेल में रहेंगे
#ketan#siya#pune
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात 9.45 बजे अंतिम सांस ली। देवीचंद अग्रवाल 83 साल के थे। पिछले दो दिनों से ICU में उनका इलाज चल रहा था।
#ketan#KetanAgrwalGrandFather#ketanagarwal#siyagoyal#chetan
दिल्ली DTC बस में बुजुर्ग की जेब में हाथ डालकर चोरी कर रहे, जेबकतरे को बुजुर्ग ने पकड़ा !!
युवक ने मुंह से निकला ब्लेड, कितने खतरनाक होते है ये लोग, कितनी सफाई से चोरी करते हैं