.@DC_Hazaribag तत्काल संज्ञान लें एवं जाँच करें। अगर दोष सिद्ध होता है तो दोषी अधिकारी/कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सूचना दें।
सारे उपायुक्त सुनिश्चित करें की किसी अभी अंचल में किसी भी तरह का म्युटेशन तय समय से ज़्यादा लंबित ना रहे।
हजारीबाग के बरकट्ठा (लगनवा) निवासी सुखदेव पासवान जी ने एक भीषण सड़क दुर्घटना में पहले उन्होंने अपने युवा बेटे कपिलदेव पासवान को खोया, और आज रिम्स रांची में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही उनकी पत्नी इन्द्रा देवी ने भी दम तोड़ दिया।
दुखद बात यह है कि जहाँ पीड़ित परिवार अपनी मां और बेटे की लाशों को देखकर रो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बरही थाना प्रभारी और कुछ रसूखदारों की कथित मिलीभगत से मुख्य आरोपी को बहुत ही आसानी से जमानत मिल गई है।
एक तरफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दो मासूम जिंदगियां छीन ली जाती हैं, और दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को संरक्षण देने में जुटा है? क्या बरही थाना प्रभारी की कोई जवाबदेही नहीं है?
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी, गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है और पुलिस अपराधियों का साथ दे रही है। कृपया इस मामले को संज्ञान में लेने की कृपा करें। @deepakbiruajmm@IrfanAnsariMLA@JharkhandPolice@HazaribagPolice@DC_Hazaribag
आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
रिम्स-2 बिल्डिंग परियोजना की जानकारी ली तथा उसे और अधिक आधुनिक व मरीज-हितैषी बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विभिन्न जिलों के चिकित्सकों से ऑनलाइन संवाद कर आईसीयू में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया।
साथ ही, प्रस्तावित मिनी सचिवालय परियोजना की समीक्षा कर इसे आधुनिक प्रशासनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए।
हमारी प्राथमिकता स्पष्ट है, समयबद्ध कार्य, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।
आज नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की राजधानी रांची के समग्र शहरी विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति तथा पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा कर कई दिशा-निर्देश दिए।
जनगणना-2027 के पहले चरण के अंतर्गत आज मैंने स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया पूरी की।
यह केवल आंकड़े जुटाने का कार्य नहीं, बल्कि हमारे झारखंड समेत देश के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है। इस कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शामिल करने से हर नागरिक तक यह प्रक्रिया सहज रूप से पहुंच सकेगी।
मैं राज्य के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे इस अभियान में सक्रिय और महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएँ।
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आज हेमन्त जी के साथ स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया में शामिल हुई ।
ये आंकड़े आने वाले कल की दिशा तय करने का एक मजबूत आधार हैं। यही जानकारी नीतियों को आकार देती है, विकास की प्राथमिकताओं को निर्धारित करती है और हर नागरिक की आवाज़ को व्यवस्था तक पहुँचाती है।
क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सहभागिता से यह प्रक्रिया और भी सरल व समावेशी बन सकेगी, जिससे हर व्यक्ति तक इसकी सहज पहुँच सुनिश्चित होगी।
मैं राज्य के सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
Ranchi, Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren completed the self-enumeration process under Census 2027 at his residence office on Kanke Road and urged citizens to actively participate in the census process. His Wife Kalpana Soren was also present.
(Video source: IPRD / CMO Jharkhand)
बड़े भाई एवं पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका समर्पण, ऊर्जा और जनसेवा का जज़्बा निरंतर संगठन और समाज को नई दिशा देता रहे—स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ।
माननीय महोदय, वर्णित मामलें में संज्ञान लेते हुए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को पुलिस के मदद से इनके परिजन की खोजबीन करके इनके परिजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया हैं, साथ ही इनके स्वास्थ्य को देखते हुए सिविल सर्जन को भी इनके उचित ईलाज कराने का निर्देश दे दिए गए हैं।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@sunny_sharad
सरकारी स्कूलों में मिल रही है बेहतर शिक्षा…
प्राइवेट स्कूलों को छोड़ अब मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चुन रहे हैं छात्र।
सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 9वीं तक दाखिला लेने वाले 40% छात्र निजी स्कूलों को छोड़कर आए।
नामांकन 5,443 से बढ़कर 6,516 हुआ।
महान स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन।
वे भूमिज विद्रोह के महानायक थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत और शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया। उनका बलिदान हमारी स्वतंत्रता की लड़ाई के गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है।
उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
आधी आबादी को सिर्फ़ 33% क्यों?
जब हम “आधी आबादी” कहते हैं, तो हक भी आधा यानी 50% होना चाहिए -फिर ये 33% का आंकड़ा आखिर आया कहाँ से?
हेमन्त सोरेन जी ने बार-बार स्पष्ट कहा है—आधी आबादी को पूरा हक मिलना चाहिए, आधा-अधूरा नहीं।
महिलाओं का 50 %प्रतिनिधित्व एहसान नहीं, उनका अधिकार है