विश्व के नाथ, भक्तों के जीवन पथ के सारथी प्रभु श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा हम सभी के जीवन में धर्म, सेवा, सद्भाव और कल्याण का संदेश लेकर आए।
सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय जगन्नाथ। 🙏
#JagannathRathYatra
जनसेवा के लिए सदैव समर्पित सरल,सहज व्यक्तित्व के धनी राजनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक परम आदरणीय श्री @ArvindPateriyaa जी भाईसाहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ हो दीर्घायु हो ,आप पर मतंगेश्वर महादेव की कृपा सदैव बनी रहे ।
समर्पित कार्यकर्ता, निपुण संगठनकर्ता, सरल व्यक्तित्व @BJP4India के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
ॐ श्री बगलामुखी देवतायै नम: हृदि।
नलखेड़ा में विराजमान माँ बगलामुखी जी की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर सदा बनी रहे, हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि व आनंद का वास हो, सबका मंगल और कल्याण हो; यही करबद्ध प्रार्थना करता हूं।
।। जय माँ बगलामुखी।।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के धार आगमन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा कार्यालय, इंदौर में इंदौर संभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
महान व्यक्तित्व, भारत रत्न श्रद्धेय भूपेन हज़ारिका जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूँ।
आपकी अमर आवाज़ में लोक माटी की खुशबू और गीतों में देश की एकता और संस्कृतियों का संगम बसता है जो हमें सदैव ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्श की ओर प्रेरित करते रहेंगे।
हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। यह हमारी संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों की आधारशिला है। हमें अपनी भाषा पर गर्व है।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में भाषण देकर भारत का सम्मान बढ़ाया। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी भी हर वैश्विक मंच पर हिन्दी में संवाद कर राष्ट्र की प्रतिष्ठा को ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।
मुझे भी दुनिया के अनेक देशों में जाने का अवसर मिला और मैंने हर जगह हिन्दी में ही अपनी बात रखी। इससे न केवल मेरा, बल्कि देश का सम्मान भी बढ़ा।
हमारी हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाएँ देश की प्रगति और विकास का आधार हैं। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी उच्च शिक्षा हिन्दी में शुरू कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। ज्ञान, विज्ञान और कला, सब कुछ हिन्दी में अभिव्यक्त किया जा सकता है।
हिन्दी हमारा गौरव है, इसे कभी न भूलें। सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!
प्रदेश की जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पतालों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण व प्रत्यक्ष आकलन किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे और हर मरीज को समय पर समुचित उपचार, दवाइयां एवं देखभाल मिल सके।
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,
बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल'
भारत की सबसे समृद्ध और वैभवशाली भाषा हिंदी दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, हिंदी दिवस के अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि हम अपने सभी दैनिक कार्यों को हिंदी भाषा में ही पूरा करेंगे एवं दूसरों को भी प्रेरित करेगें।
आप सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। इस अवसर पर आइए, हम सब मिलकर हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक गर्व के साथ पहुँचाने का संकल्प लें। विश्व पटल पर हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।