भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष अभी तक एक बार ही जनता के बीच कोई कमिटमेंट किया है लेकिन संगठन के मुखिया का वह कमिटमेंट भजनलाल शर्मा जी की सरकार में पूरा नहीं हो पाया था।
आप वह मामला याद करिए जब RAS मेन्स एग्जाम की डेट को पोस्टपोन करवाने के लिए छात्र आंदोलन कर रहे थे। संगठन के मुखिया के तौर पर श्री मदन राठौड़ छात्रों से बात करने के लिए पहुंचे थे। तब सबके सामने मदन राठौड़ ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एग्जाम पोस्टपोन करवाने का वादा किया था। मदन राठौड़ के पद और प्रतिष्ठा के हिसाब से देखा जाए तो यह एक छोटा सा कमिटमेंट था जो हर हाल में पूरा होना था। लेकिन उसके बाद क्या हुआ सबको मालूम है।
कमिटमेंट के बाद भी एक छोटा सा काम भाजपा संगठन के मुखिया मुख्यमंत्री से नहीं करवा पाए थे। चूँकि प्रदेश अध्यक्ष ने कमिटमेंट कैमरे के सामने किया था तो मदन राठौड़ के साथ ही पूरे भाजपा संगठन की साख दांव पर लगी थी। अधिकारियों के कहने पर मुख्यमंत्री जी ने तब संगठन के मुखिया की बात को तवज्जो नहीं दी। मदन राठौड़ जी ने तब खूब प्रयास भी किए, हाथ पाँव मारे लेकिन मुख्यमंत्री जी की जिद के आगे उनकी एक नहीं चली और अध्यक्ष जी ज़हर का घूँट पीकर रह गए।
यह वो मौक़ा था जब भजनलाल शर्मा ने एक छोटी सी बात को लेकर संगठन के अध्यक्ष के साथ ही संगठन की पूरी बात की वैल्यू को मिट्टी में मिला दिया था। जबकि ये कोई चाँद सितारे तोड़ने जैसा काम नहीं था। अगर संगठन उस वक्त अपने अध्यक्ष की बात और साख को वैल्यू देता तो तब ही सत्ता और संगठन के बीच उठापटक शुरू हो जाती। लेकिन संगठन की चुप्पी ने आसानी से मुख्यमंत्री को ख़ुद का वर्चस्व संगठन के ऊपर स्थापित करने की छूट दे दी। लेकिन इसके दूरगामी परिणाम निकले और पूरे भाजपा संगठन को मैसेज गया कि भजनलाल शर्मा की सरकार में संगठन से ऊपर अफसरशाही की बात को तवज्जो दी जा रही है।
उसके बाद मुख्यमंत्री जी ने संगठन को एक टूल बना लिया जिसे जब चाहे जैसे काम में लिया जा सके। दुर्भाग्य यह रहा कि मदन राठौड़ इस जगह संगठन के मुखिया के तौर पर कमजोर साबित हुए और उन्होंने कभी ऑर्गेनाइजेशन सुप्रीमेसी की लड़ाई नहीं लड़ी। इन हालातों में संगठन लगातार पंगु साबित होता गया उसी का परिणाम है कि पंचायत चुनाव में सरकार की हार का दोष सीधे सीधे संगठन पर मढ़ दिया जा रहा है। चुनाव परिणाम आते ही सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया कि वे हार की जिम्मेदारी लेते हैं। लेकिन इस हार पर अभी तक मुख्यमंत्री का कोई भी पब्लिक स्टेटमेंट नहीं आ पाया है।
और मीडिया हार की समीक्षा इस तरह से कर रहा है कि संगठन के लोगों ने जनता से संवाद नहीं किया। लेकिन यह बताइए कि संगठन जनता से संवाद किसकी जमानत पर करे ? सरकार की तरफ़ से मदन राठौड़ ने RAS के अभ्यर्थियों से संवाद किया था और उसके बाद कितनी छीछालेदर हुई सबको मालूम है।
कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान
कांग्रेस को गलतफ़हमी है, जो इन नतीजों को 2028 लिटमस टेस्ट मान रही है... आपने हरियाणा में देखा होगा, खट्टर साहब को हटाया, नायब साहब को बिठाया... प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतने में कामयाब रही.'
किरोड़ी लाल मीणा आज धौलपुर में अवैध खनन के एक मामले को लेकर मुख्यमंत्री के एसीएस अखिल अरोड़ा के घर पहुंच गए।
इसे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में बेहद असामान्य घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि यह संभवतः पहला अवसर है जब कोई मंत्री किसी मामले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री के एसीएस के निवास तक पहुंचा हो।
Rajasthan Public Service Commission के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्य, अब तक के सबसे विवादित चेहरों में शामिल शिवसिंह राठौड़ पर SOG का शिकंजा कसने की सूचना है… सूत्रों के मुताबिक, तड़के सुबह जोधपुर स्थित आवास पहुंची SOG की टीम ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। कई बड़े खुलासों और धमाकेदार तथ्यों के सामने आने की भी सूचना है!
#Rajasthan
#Jodhpur: RPSC के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष के विरुद्ध SOG कार्रवाई की सूचना
अलसुबह घर से SOG द्वारा अपने साथ ले जाने की सूचना, SOG ने नोटिस जारी कर 11 मई को पूछताछ के लिए किया...
#RajasthanWithFirstIndia@CP_Jodhpur
किसी भी IAS अधिकारी से प्रोटोकॉल में बहुत बड़ा होता है मंत्री, लेकिन शिकायत या सुनवाई को लेकर मंत्री किसी अधिकारी को बुलाने के बजाए जब उसके घर जाने लगे तो ऐसे मंत्री की हालात समझना कठिन नहीं है।
किरोड़ी इन दिनों चोतरफा घिरे नजर आ रहे हैं!
बाबूलाल कटारा के हवाले से पत्र में लिखा- पहले ही SOG को इस बात के पुख्ता सबूत सौंप चुका है कि दीपक उप्रेती, शिव सिंह राठौड़ और संजय श्रोत्रिय ने आयोग में अपने-अपने कार्यकाल के दौरान OMR शीट और उत्तर पुस्तिकाओं में बड़े स्तर पर अंकों में फेरबदल कर योग्य अभ्यर्थियों के साथ गंभीर धोखाधड़ी किया है।
बाबूलाल कटारा ने जब मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने लिए थे तीन RPSC सदस्यों के नाम...मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की थी जांच की मांग
आख़िरकार…. बाबूलाल कटारा से SOG की पूछताछ शुरू।उम्मीद है ये वो सब फिर से बोलें जो ED को बोला था वर्ना SOG की इस नई गिरफ़्तारी पर लोग संदेह करेंगे।तीन बजे कटारा के नए ख़ुलासे करेगी SOG.
हमारा संघर्ष बेरोजगारों के लिए था और जारी रहेगा।
#WATCH कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।"
अधीर रंजन चौधरी हमेशा सारे किए-कराए पर पानी फेरने में आगे रहते हैं। तमाम नैरेटिव एक बयान में ध्वस्त कर देते हैं।
शायद इसीलिए वे अब बंगाल में कोई चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। या उन्हें जीतने नहीं दिया जा रहा है।
#सत्यमेव_जयते
राज्य सरकार द्वारा RPSC को पुनः SI भर्ती 2021 करवाने की अनुशंसा ।
हमारे संघर्ष के आगे आज लगातार रिपोर्ट बदलने वाली सरकार ने घुटने टेक दिए ।
इतिहास में ऐसा पहली बार देख रहे थे कि सरकार अपनी ही SOG,AG ओर कैबिनेट कमेटी की रिपोर्टें बदल रही थी लेकिन आज वास्तव में सच जीत गया ।
SI भर्ती पुनः आयोजित होगी, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय ही अंतिम है और उसकी पालना ही अंतिम रास्ता ।
सितंबर 2021 से 2026 तक का सफर मुबारक हो, सभी भावी थानेदारों को शुभकामनाएं 💐
#Subinspectorexam2021
#Reexam2026
#TMC_के_प्रवक्ता रिजु दत्ता ने जो कहा, सुन कर आप के रोगंटे खड़े हो जाएंगे ।
"नमस्कार, मैं तृणमूल कांग्रेस का प्रवक्ता रिजू दत्ता बोल रहा हूँ।
आप सब जानते हैं कि 4 मई को बंगाल विधानसभा के चुनाव समाप्त हो गए। बंगाल के लोगों ने भाजपा को दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया है और बंगाल में बदलाव हो रहा है। इस महीने नई सरकार बनेगी।
लेकिन आज का मेरा वीडियो इसके बारे में नहीं है। मेरा वीडियो 4 मई से मेरे साथ व्यक्तिगत रूप से क्या हुआ है, इसके बारे में है।
नंबर 1
आप सब जानते हैं कि मेरी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व मेदिनीपुर में काउंटिंग ऑब्जर्वर भेजे थे। जब हमने बंगाल की भगवा सुनामी देखी… जब मैं नतीजों के बाद घर लौट रहा था, तो स्वाभाविक रूप से जो भाजपा कार्यकर्ता इतने दिनों से दबे हुए थे, उन्होंने झंडे, नारे और गानों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।
उस पल मेरी गाड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने आ गई। मेरा ड्राइवर मुस्लिम है। मैं आगे बैठा था। मैं क्या कहना चाहता हूँ — अगर मैं आज ये शब्द नहीं बोलता, तो पाप होगा।
उस समय अगर वे चाहते, तो मुझे मार सकते थे, गाड़ी तोड़ सकते थे, मेरे मुस्लिम ड्राइवर को भी मार सकते थे। लेकिन उन्होंने क्या किया? वे आगे आए, हाथ जोड़े और बोले — ‘रिजू दा को जाने दो, रास्ता साफ करो।’
नंबर 2
4 मई के बाद, 4 मई की रात को मेरे घर के सामने बहुत तनाव था। मेरी माँ, जो एक गैर-राजनीतिक प्रैक्टिसिंग गाइनोकोलॉजिस्ट हैं, उन्हें धमकी दी गई। मेरी पत्नी, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं, उन्हें धमकी दी गई। मुझे भी बहुत गालियाँ मिलीं।
मैं दीदी के पक्ष में चुनाव के दौरान पूरी ताकत से लड़ा। फिर अपने परिवार की सुरक्षा के लिए मैंने कई भाजपा नेताओं से संपर्क किया, जिनसे मेरे अच्छे संबंध थे।
मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि दिल्ली और बंगाल के भाजपा नेताओं ने मुझे खुलकर कहा — ‘आप अपने परिवार की चिंता मत करो। आपके परिवार पर कोई हमला नहीं होगा।’ उन्होंने कहा — ‘अगर कोई समस्या हो, तो हमें फोन करना।’ वे व्हाट्सएप पर बार-बार संपर्क में रहे। कोई समस्या नहीं हुई।
अगर मैं ये नहीं कहता, तो पाप होगा।
उन्होंने साफ कहा — ‘रिजू, तुमने जो भी डायलॉग दिए, कार्यकर्ताओं के दिल में गुस्सा है। लेकिन हमने किसी की माँ-बहन को नहीं मारा। हमने कभी आपके परिवार के बारे में नहीं बोला।’
और आज मैं ये कह रहा हूँ… सुवेंदु दा, मैं आपसे माफी मांगता हूँ। मैं पहले दबाव में था।"
#TMC #Rijudutta #AbhishekBanerjee #SuvenduAdhikari #BJPGovernment #WestBengal #Newstrend