मैं X(ट्विटर)पर जो भी विचार साझा करती हूँ, वे मेरे अपने होते हैं, किसी की कॉपी-पेस्ट नहीं। मैं यह सोचकर नहीं लिखती कि लोग मुझे पसंद करें या मेरी बातों की तारीफ करें। लिखना मुझे अच्छा लगता है। यह मेरे मन की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का एक तरीका है।
जो इंसान आपसे सच में प्यार करेगा,वह अपने व्यवहार,प्रयासों से रिश्ते में अपनी मौजूदगी साबित करेगा वह झूठे वादेऔर बड़े-बड़े दावे नहीं करेगा सच्चा साथी यह नहीं कहता तुम मेरी जान हो,तुम्हारे बिना नहीं जी सकता बल्कि अपने व्यवहार से एहसास कराता है आप उसके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं
मनुष्य के सभी कार्य इन सात कारणों में से किसी एक या अधिक वज़हों से प्रेरित होते हैं -
मौका, स्वभाव, मजबूरी या आवश्यकता, आदत, वज़ह, जूनून तथा प्रबल इच्छा।
~अरस्तु
मनुष्य जानता है कि एक दिन उसे सब छोड़कर जाना है, फिर भी वह घर बनाता है, तस्वीरें खिंचवाता है और बच्चों में अपना आने वाला कल देखता है। घर सजाता है, सपने संजोता है। शायद यही जीवन है,सब कुछ छूट जाने का पता होते हुए भी जीते रहना।
एक दिन हमारी कुछ चीज़ें रह जाएँगी,पुरानी कलम, घिसा बटुआ या किताब में रखा कोई कागज़। लोग उन्हें देखकर हमें याद करेंगे, कुछ बातें करेंगे और फिर धीरे-धीरे भूल जाएँगे। आखिर यहाँ कोई हमेशा रहने नहीं आया। पीछे मुड़कर देखिए, हमारे कितने पूर्वज चले गए, कोई अपने साथ कुछ नहीं ले गया।
किसी औरत का त्याग देखना हो तो अपनी माँ और पत्नी को देखो, और किसी पुरुष का त्याग देखना हो तो अपने पिता और पति को देखो।
जिसने अपने घर में अपनों का त्याग और संघर्ष देखा है, वह दूसरों के दर्द और भावनाओं की कद्र करना सीखेगा।
फिर स्त्री या पुरुष,एक-दूसरे के साथ गलत व्यवहार नहीं करेगा।
एकांत का मतलब है कुछ समय खुद के साथ बिताना। जहाँ किसी की जरूरत महसूस नहीं होती और न ही किसी से कोई शिकायत रहती है। बस अपने मन की सुनना, खुद को समझना और सुकून से रहना अच्छा लगता है। कभी-कभी दुनिया की भीड़ से दूर रहकर खुद के साथ समय बिताना भी जरूरी होता है।
बस एक छोटी-सी दुनिया हो, कुछ अपने लोग हों, दिल में सुकून और चेहरे पर मुस्कान हो। न किसी से उम्मीदें हों, न किसी को सफाई देनी पड़े। जिंदगी में शोर कम हो, दिखावा न हो और कोई ऐसा दर्द न हो, जिससे मन बार-बार टूटे।
जिन लोगों को आप जानते तक नहीं हैं, उनके बारे में गलत बातें न करें। किसी के चरित्र पर सवाल उठाने से पहले उसकी पूरी बात जानें। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करके किसी को गलत समझना और उसके बारे में राय बनाना बिल्कुल सही नहीं है।
कभी-कभी आप किसी की कहानी में बिना किसी गलती के भी दोषी बना दिए जाते हैं। लोग सच जाने बिना ही फैसला सुना देते हैं, जिनका आपसे कभी कोई वास्ता तक नहीं रहा होता।
इंसान कितना भी पढ़-लिख ले, लेकिन जब तक उसमें सिविक सेंस (नागरिक समझ) नहीं होगी, तब तक उसकी शिक्षा अधूरी है। सड़क, समाज और सार्वजनिक जगहों पर अपने व्यवहार, नियमों और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना भी शिक्षा का ही हिस्सा है।
सुशिक्षीत, सुसंस्कृत, पुरोगामी विचार, स्वतःच्या भाषांना महत्त्व देणं आणि सगळ्यात महत्वाचं म्हणजे BJP ला कायम लांब ठेवणं हे याच कारण असावं 👍❤️
दक्षिण भारत नेहमीच उत्तर भारतीय लोकांपेक्षा पुढे जाणार.
भाषेचं महत्व शिकण्यासारखं आहे यांच्याकडून🙏
अगर कोई आप पर आँख बंद करके भरोसा कर रहा है, तो उसका भरोसा तोड़कर उसे यह एहसास मत दिलाइए कि वह अंधा था। किसी के विश्वास की कद्र कीजिए, क्योंकि भरोसा करना उसकी अच्छाई है, कमजोरी नहीं।
एकांत का मतलब है कुछ समय खुद के साथ बिताना। जहाँ किसी की जरूरत महसूस नहीं होती और न ही किसी से कोई शिकायत रहती है। बस अपने मन की सुनना, खुद को समझना और सुकून से रहना अच्छा लगता है। कभी-कभी दुनिया की भीड़ से दूर रहकर खुद के साथ समय बिताना भी जरूरी होता है।
हाँ, मैं स्वयं से बातें करती हूँ, क्योंकि आत्मसंवाद मुझे खुद से परिचित कराता है। अपने विचारों से बहस करना, स्मृतियों को टटोलना और अनकहे प्रश्नों के उत्तर खोजना अकेलापन नहीं, बल्कि आत्मबोध की यात्रा है। कभी-कभी मैं ही अपनी सबसे सच्ची हमसफ़र होती हूँ।
जो साथ निभाना चाहते हैं, वो हर हाल में साथ रहते हैं। और जिन्हें साथ नहीं रहना होता, वो हजार बहाने बना लेते हैं। प्यार में मजबूरियाँ नहीं, एक-दूसरे का साथ और समझ जरूरी होती है।
Men in love❤️🤌💗
पति-पत्नी हों या प्रेमी-प्रेमिका, प्यार महँगी चीज़ों या बड़ी-बड़ी बातों में नहीं होता। प्यार तो एक-दूसरे की छोटी-छोटी खुशियों का ध्यान रखने, पसंद याद रखने और बुरे वक्त में साथ खड़े रहने में है। असली रिश्ता वही है, जहाँ सुख-दुख दोनों में एक-दूसरे का साथ मिले। ❤️