बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की बैठक में शिक्षा विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राज्य की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता, लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ राजनेता राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा देश और समाज की सेवा में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ।
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
आज प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आधुनिक हिंदुस्तान की सर्वाधिक सशक्त एवं लोकप्रिय आवाज, सामाजिक न्याय के महानायक, छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसान-मजदूरों के सच्चे नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी का जन्मोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समस्तीपुर की शिक्षिका एवं हमारे परिवार की सदस्य समान श्रीमती बेबी कुमारी जी के सुपुत्र के उपनयन संस्कार के उपलक्ष्य में आयोजित प्रीतिभोज में उनके आमंत्रण पर सम्मिलित हुआ
आज स्वर्गीय भारत भूषण तिवारी जी के परिवार से मुलाकात की। ऐसा लगा मानो पूरा गांव ही उनका परिवार हो। सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि वह एक बहादुर, देशभक्त और समाज के लिए समर्पित युवक था। शायद यही कारण है कि आज पूरा समाज उसके परिवार के साथ खड़ा है।
लेकिन एक बड़ा प्रश्न आज भी अनुत्तरित है—क्या केवल एनकाउंटर की संख्या बढ़ाने के लिए 56 पुलिसकर्मियों ने एक युवक को घेरकर उसकी हत्या कर दी थी? यदि ऐसा नहीं है, तो अब तक उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया गया?
सरकार को केवल उस परिवार से ही नहीं, बल्कि पूरे गांव से माफी मांगनी चाहिए और निष्पक्ष जांच के माध्यम से उचित न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।
जननायक, युवाओं की आवाज़ और करोड़ों देशवासियों की उम्मीद आदरणीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🎂💐
सत्य, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आपका समर्पण निरंतर देश को नई दिशा देने का कार्य करता रहे।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏💐
Ye tasveer dekhkar BJP sarkar ko sharm aani chahiye. Jo kaam sarkar ka hai, woh @RahulGandhi ji ke Birthday par @IYC kar rahi hai. Hazaron yuvaon ko rojgar ke mauke dena sachchi janseva hai. Salam hai humare yuva congress ke sathiyo ko🙏
पिछले दिनों देश के लाखों मेहनती छात्रों के सपनों को चकनाचूर करने वाले NEET पेपर लीक घोटाले के खिलाफ आज राजधानी पटना में विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया।
यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य की है। दुर्भाग्य से सरकार न तो छात्रों की चिंता करती है और न ही शिक्षकों के व्यवस्था की। सत्ता प्राप्त करना और उसे बचाए रखना ही इसका एकमात्र लक्ष्य बन चुका है।
सरकारी संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्षी नेताओं को तोड़ने और राजनीतिक लाभ हासिल करने में जितनी ऊर्जा, समय और संसाधन खर्च किए जाते हैं, यदि उसका आधा भी शिक्षा सुधार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में लगाया जाता, तो लाखों छात्रों को अपने सपनों के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं झेलना पड़ता।
पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कब होगी?
शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार और माफियाओं से मुक्त कब किया जाएगा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय Rahul Gandhi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित IYC मेगा जॉब फेयर 2026 में देशभर के युवाओं का हार्दिक स्वागत है।
📍 Talkatora Stadium, नई दिल्ली
🗓️ 19 जून 2026
⏰ प्रातः 10:00 बजे से
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़ा करता है। निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हर संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी है।
@RahulGandhi
कांग्रेस के नेतृत्व में INDIA गठबंधन एकजुट है, मजबूत है और 2029 की जीत के लिए तैयार है। जनता की आवाज़ ही हमारी ताकत है, और यही ताकत हमें लोकसभा 2029 में विजय दिलाएगी। 🇮🇳✋🏻
लगातार झटके ! आज 2.71 पैसे
12 दिनों में चार बार इस तरह की भारी बढ़ोतरी से परिवारों का बजट बुरी तरह प्रभावित होना तय है। पेट्रोल से लेकर डीजल और यहां तक कि सीएनजी तक, आम लोगो पर दबाव चरम पर पहुंच रहा है|