उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं।
दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं - उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं।
वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।
संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बँटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें। उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं।
नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है।
हमें और दीपकों की ज़रूरत है - जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें।
हम तुम्हारे साथ ��ैं भाई। डरो मत।
तुम बब्बर शेर हो। 🇮🇳
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है - यही हमारी आवाज़ है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच।
इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा।
संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है - हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
जय हिंद! जय संविधान! 🇮🇳
Hello @narendramodi
Will you take action or are you waiting for Trump to scold you on this?
I don't think the US govt will be pleased to know how Christians are being harassed in India.
मनरेगा ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण व गरीब परिवारों को मिला। इसने लोगों को रोजगार का कानूनी हक़ दिया और ग्राम पंचायतों को ताकत मिली। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि मनरेगा का स्वरूप मनमाने ढंग से बदल दिया। मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर करके देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है। 20 साल पहले अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए मैं भी लड़ी थी, आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जय हिंद 🇮🇳
-श्रीमती सोनिया गांधी जी, CPP चेयरपर्सन
आजादी की लड़ाई के दौरान जब नेहरू जी लोगों के बीच जाते थे तो भारत माता की जय का नारा लगता था। नेहरू जी लोगों से कहते थे कि भारत के खेत, पहाड़, जंगल, नदियां ये सब तो भारत माता हैं ही, लेकिन भारत क�� जनता, भारत का एक-एक बेटा और बेटी यानी आप सब भारत माता के अंश हैं, आप ही एक तरह से भारत माता हैं। इसी भावना ने हमारे संविधान को बनाया और जनता को सरकार चुनने का अधिकार दिया। आज वही अधिकार आपसे छीना जा रहा है।
इसके खिलाफ हर एक देशवासी को उठना चाहिए और समझना चाहिए आज भारत माता के एक-एक बेटे और बेटी पर वार हो रहा है।
हमारी विचारधारा सत्य है,
और BJP की विचारधारा सत्ता है।
सत्ता उनके हाथ से फिसल रही है,
इसलिए वो घबराए हुए हैं।
हम सत्य के साथ खड़े होकर
उन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
#VoteChorGaddiChhod
संसद में गृह मंत्री का वोट चोरी पर जवाब घबराया हुआ, defensive जवाब है।
- डिजिटल, मशीन रीडेबल, पारदर्शी वोटर रोल देने पर एक शब्द नहीं
- EVM के Architecture की अब transparent audit पर घबराहट
- BJP नेताओं और कार्यकर���ताओं के कई राज्य���ं में वोट रखने और करने पर कोई जवाब नहीं
- CJI को चयन प्रक्रिया से निकालने पर भी कोई जवाब नहीं
- EC को immunity देने पर ऊटपटांग जवाब
- CCTV फुटेज न देने का बहाना भी बहुत हास्यास्पद
मैं फिर से दोहरा रहा हूं - वोट चोरी सबसे बड़ा देशद्रोह है।
भारत की जनता ये 3 बहुत ज़रूरी और सीधे सवाल पूछ रही है:
1.CJI को EC चयन पैनल से क्यों हटाया?
2.2024 चुनाव से पहले EC को लगभग पूरी कानूनी इम्युनिटी क्यों दी?
3.CCTV फुटेज 45 दिन में नष्ट करने की इतनी जल्दबाज़ी क्यों?
जवाब एक ही है - BJP चुनाव आयोग को वोट चोरी करने का औज़ार बना रही है।
स्वतंत्र भारत के पहले क़ानून मंत्री, प्रसिद्ध वकील, राजनेता और संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन।
बाबासाहेब ने देश में स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व के विचार को आगे बढ़ाया और संविधान के माध्यम से शोषितों, वंचितों समेत हर एक भारतीय के अधिकार को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई। बाबासाहेब के विचार सदैव देश का मार्गदर्���न करते रहेंगे।
Humble tributes to Babasaheb Ambedkar on his Mahaparinirvan Diwas.
His timeless legacy of equality, justice and human dignity strengthens my resolve to defend the Constitution and inspires our collective struggle for a more inclusive, compassionate India.
गुजरात में चल रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं के दौरान लोगों ने, खासकर महिलाओं ने, बार-बार कहा है कि राज्य में बढ़ते नशे, अवैध शराब और अपराध ने उनके जीवन में असुरक्षा को गहरा दिया है।
गुजरात महात्मा गांधी और सरदार पटेल की वह धरती है, जहां सत्य, नैतिकता और न्याय की परंपरा रही है, मगर पिछले कुछ सालों से प्रदेश क��� युवाओं का भविष्य ड्रग्स और अपराध की अंधेरी दुनिया की ओर धकेला जा रहा है।
महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर रही हैं, क्योंकि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और उन्हें सिर्फ़ उपेक्षा मिल रही है।
गुजरात पूछ रहा है - BJP सरकार चुप क्यों है? वह कौन BJP मंत्री है जिसके संरक्षण में यह सब चल रहा है? गुजरात के गद्दारों को क्यों बचाया जा रहा है?
एक और बड़ा मुद्दा जो यात्रा के दौरान हर बैठक में सामने आया, वह किसानों का है। हाल की भीषण बाढ़ ने हजारों गुजराती परिवारों को तबाह कर दिया और किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो राहत पैकेज की बातों की रट रुकती नहीं थी।
आज गुजरात डूबा है, डबल इंजन सरकार है, वे प्रधानमंत्री हैं, और न पर्याप्त राहत दिख रही है, न संवेदना।
गुजरात में भयानक जनाक्रोश है - हर परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। हर परिवार पूछ रहा है - किसानों का कर्ज़ माफ़ क्यों नहीं किया, ड्रग्स का कारोबार साफ़ क्यों नहीं किया?
कांग्रेस जनता की बात सुनती रहेगी और BJP सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर करती रहेगी।
नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग मिलकर SIR के जरिये 'वोट चोरी' को अंजाम दे रहे हैं। यह हमारे करोड़ों दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित भाई-बहनों से वोट का अधिकार छीनने का संगठित प्रयास है। जितने भी सवाल उठ रहे हैं, चुनाव आयोग किसी सवाल का जवाब नहीं दे रह�� है और सरकार खुलकर आयोग का बचाव कर रही है।
यह लोकतंत्र व संविधान को खत्म करने और तानाशाही स्थापित करने की साजिश है। हम यह कतई नहीं होने देंगे।
“OBC वोटरों के नाम काटो, वरना नौकरी चली जाएगी।”
दबाव, धमकी… और नतीजा? आखिर में आत्महत्या।
SIR के नाम पर पिछड़े–दलित–वंचित–गरीब वोटरों को लिस्ट से हटाकर BJP अपनी मनमाफ़िक वोटर लिस्ट तैयार कर रही है।
ECI लोकतंत्र की हत्या की ज़िम्मेदार है।