सादगी एवं सदाचार की प्रतिमूर्ति 'जय जवान-जय किसान' के उद्घोष से राष्ट्र में नव चेतना का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन करता हूँ …..
#लालबहादुरशास्त्रीजी 🇮🇳
स्वदेशी स्वच्छता और स्वावलंबन को जनचेतना का आधार बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन, उनका जीवन सेवा स्वच्छता और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के प्रति समर्पित रहा …..
#राष्ट्रपितामहात्मागांधीजी 🇮🇳
'विश्व शाकाहार दिवस' की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, शाकाहारी जीवनशैली स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है आइए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें !
#विश्वशाकाहारदिवस
भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अटूट पराक्रम के प्रतीक सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर मां भारती के वीर सपूतों को सादर नमन, देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए भारतीय सेना के जवानों ने साहस शौर्य और अदम्य संकल्प का परिचय दिया राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका गौरव की बात है …
#जयहिंद 🇮🇳
महान क्रांतिकारी भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन, अदम्य साहस से ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाने वाले अमर शहीद भगत सिंह जी का त्याग और राष्ट्र-प्रेम आज भी देश के करोड़ों युवाओं में देशभक्ति का संचार करता है …..
#अमरशहीदभगतसिंहजी 🇮🇳
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता श्रद्धा और स्मरण के पावन पर्व ‘पितृ पक्ष’ पर समस्त पितरों को सादर नमन, पितृ पक्ष हमें अपने पूर्वजों के त्याग संस्कार और जीवन मूल्यों को स्मरण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है …..
#पावनपर्वपितृपक्ष 🐦⬛
II ॐ गं गणपतये नम: II
पावन पर्व अनंत चतुर्दशी की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,सृष्टि के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि का वास हो विश्व का कल्याण हो …..
#जयश्रीगणेशा 🌺
राष्ट्रसेवा राष्ट्रीय एकात्मता और अंत्योदय के विचार को अपना जीवन समर्पित करने वाले महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शत-शत नमन …..
#पंडितदीनदयालउपाध्यायजी
‘नमः शांग धनुर्याण पाठये वामनाय च।
सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु के पंचम अवतार भगवान श्री वामन जी की पावन जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, भगवान श्री वामन की कृपा से आप सभी का जीवन सुख समृद्धि एवं आरोग्यता से परिपूर्ण हो …..
#जयश्रीहरि
‘ॐ नारायणाय विद्महे,वासुदेवाय धीमहि।
‘तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
आप सभी को पावन पर्व “डोल ग्यारस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, चराचर जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा हम सभी पर बनी रहे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो …..
#पावनपर्वडोलग्यारस
‘यशो लभस्व’
भारतीय रेल की सुरक्षा और यात्रियों की सेवा में सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल के सभी जांबाज जवानों एवं अधिकारियों को रेलवे सुरक्षा बल स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं …..
#RPFINDIA 🇮🇳
‘ॐ ह्रीं राधिकायै नमः
पावन पर्व राधा अष्टमी की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, निष्काम और अलौकिक प्रेम की शाश्वत प्रतीक श्री राधारानी जी एवं राधारमण भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख शांति व समृद्धि का संचार हो …..
#जयश्रीराधेराधे 🪈
‘हरित सोना’ कहा जाने वाला बाँस किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नए अवसरों का माध्यम बन रहा है, बाँस पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है …..
#विश्वबाँसदिवस 🎋
विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री “श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी” को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं …..
#यशस्वीप्रधानमंत्रीश्रीनरेंद्रदामोदरमोदीजी 🇮🇳
सृजन और निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी हमें सृजनशीलता उत्कृष्टता और परिश्रम की प्रेरणा देते हैं उनकी कृपा और आशीर्वाद से हर हाथ को नई ऊर्जा मिले …..
#भगवानश्रीविश्वकर्माजी
आधुनिक भारत के निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महान अभियंता 'भारत रत्न' डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन,राष्ट्र सेवा में रत सभी कर्मशील अभियंताओं को 'अभियंता दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं …..
#डॉमोक्षगुंडमविश्वेश्वरैयाजी
सभी देशवासियों को 'हिंदी दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं, हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं बल्कि भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोने वाली सशक्त कड़ी है हमारी सभी भारतीय भाषाएँ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत परंपराओं और संस्कारों की अभिव्यक्ति हैं …..
#हिंदीदिवस 📚