पुनः संघर्ष के लिए सफ़र पर निकल चुके हैं….
आज से ठीक 1 वर्ष पहले जिस संकल्प की शुरुआत हमने 23 जुलाई 2023 को बहुजन जागो मार्च के रूम में डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महूँ से की थी जिसका समाज के तमाम लोगों ने बढ़-चढ़ के सहयोग किया था….उसी संकल्प को लेकर हम एक बार फिर आने वाली 28 जुलाई को चैत्यभूमि मुम्बई पहुँच रहे हैं, और वहाँ से बहुजन जागो मार्च नागपुर दीक्षाभूमि तक जाएगा।
तो महाराष्ट्र पहुँचने से पहले जो संकल्प 23 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था पुनः एक साल बाद 23 जुलाई 2024 को भीम जन्मभूमि को नमन किया, और अब चैत्यभूमि की ओर प्रस्थान करेंगे और अपने मज़बूत संकल्प पुनः की शुरुआत करेंगे।
ये आखिरी मौका है मुझे बचाने का 🙏प्लीज आप लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करें और अपने लोगो से भी करवाए नही तो आज का ये आखिरी दिन होगा मेरा #biggboss House में
देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाईयों-बहनों तथा उनके परिवार वालों को ईद उल फित्र त्योहार की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं। आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द एवं शान्ति हर प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत ज़रूरी, जिसमें ही सबका हित निहित। ख़ुशी मिल-बांट कर मनायें।
2. इस सम्बंध में ’दिल्ली चलो’ के वर्तमान अभियान के तहत् आन्दोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केन्द्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आन्दोलन को समाप्त करने का प्रयास करेे तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं।
1. अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो माँगें हैं सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी माँगों के समर्थन में बार-बार आन्दोलन के लिए मजबूर न होना पड़े।
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हाल ही में महिला उत्पीड़न आदि की उजागर हुई घटनाओं को लेकर वहाँ जारी तनाव व हिंसा अति चिन्तनीय। राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष होकर दोषियों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटनाओं की आगे यहाँ पुनरावृति ना हो सके।
1. उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसा और उसमें जान-माल की हुई क्षति अति-चिन्तनीय। अगर सरकार, प्रशासन व खूफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जाँच कराए तथा अमन-चैन भी कायम करे।
2. साथ ही, उत्तराखण्ड से लगे यूपी के जिला बरेली आदि में भी आएदिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर यहाँ तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिसे समय रहते सरकार को नियन्त्रित कर लेना चाहिये ताकि यहाँ भी शान्ति व्यवस्था बनी रहे।
1. वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जिन भी हस्तियों को भारतरत्न से सम्मानित किया गया हैै उसका स्वागत है, लेकिन इस मामले में ख़ासकर दलित हस्तियों का तिरस्कार एवं उपेक्षा करना कतई उचित नहीं। सरकार इस ओर भी ज़रूर ध्यान दे।
2. बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को लम्बे इंतजार के बाद श्री वी पी सिंह जी की सरकार द्वारा भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उसके बाद दलित व उपेक्षितों के मसीहा मान्यवर श्री कांशीराम जी का इनके हितों में किया गया संघर्ष कोई कम नहीं। उन्हें भी भारतरत्न से सम्मानित किया जाए।
प्रिय किसान-मज़दूर भाइयों
‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किये जाने से किसान आंदोलन के अंदर एक नई ऊर्जा आई है क्योंकि इन तथाकथित राजनीतिक चंदों के नाम पर जो लोग पिछले दरवाज़े से भाजपा की हथेली गरम करके खेती-किसानी से जुड़े कारोबारों पर क़ब्ज़ा करके अपना व्यापारिक स्वार्थ साधना चाहते थे, अब वो भाजपा को चंदा नहीं देंगे। भाजपा पैसे के लालच में गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर का जो हक़ मार रही थी, वो सब अब धीरे-धीरे ख़त्म होगा।
अब ये बात किसानों-मज़दूरों व भाजपा विरोधी लोगों द्वारा देश के हर गाँव, गली, मोहल्ले तक पहुँचनी चाहिए कि ‘भ्रष्ट भाजपा’ कैसे अमीरों से पैसे लेकर आम जनता के ख़िलाफ़ साज़िश रचती है और भावनात्मक रूप से भोली-भाली आम जनता का शोषण करके अपना उल्लू सीधा करती है। पैसे लेकर सवाल पूछने के झूठे आरोपों पर जब किसी सांसद की सदस्यता जा सकती है, तो पैसे लेकर किसान-मज़दूर विरोधी नीतियाँ बनाने पर तो भाजपा के सभी सांसदों की सामूहिक सदस्यता चली जानी चाहिए।
‘दाने बाँटकर खेत लूटनेवाली भाजपा’ का मुखौटा अब उतर गया है।
जनता जीतेगी, भाजपा हारेगी!
हम सब साथ हैं!
आपका
अखिलेश यादव
3. देश की प्रगति का सही मापदण्ड गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि का उन्मूलन तथा प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि है, ना कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का विकास या बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की पूंजी में इजाफा। अतः देश दावों एवं वादों के बजाय ठोस प्रगति की राह पर चले तो बेहतर।
1. देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। यह वह ख़ास मौका है जब देश के लोकतांत्रिक मान-मर्यादाओं व पवित्र संविधान के आदर्श मानवीय मूल्यों से आमजन को लाभान्वित कराने के प्रति सरकार द्वारा आत्म-चिन्तन भी जरूरी।
2. भारत का मानवतावादी संविधान देश के समस्त नागरिकों के न्याय व समतामूलक विकास के कल्याणकारी जीवन की गारण्टी देता है, किन्तु इस पर पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से अमल नहीं करने का परिणाम है कि यहाँ के अधिकतर लोग गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा आदि का त्रस्त जीवन जीने को मजबूर हैं।
2. बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे देश के ऐसे महान व्यक्तित्व श्री कर्पूरी ठाकुर जी को देर से ही सही अब भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत। देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए उनके परिवार व सभी अनुयाइयों आदि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।