#Jodhpur: नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण का शहर में मतदान शुरू
नगर निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 5000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान,
184 संवेदनशील बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा, किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल निपटने के लिए अलग-अलग स्थान पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी)की है तैनात, पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया कर रहे हैं मॉनिटरिंग, पुलिस कमिश्नरेट के सभी अधिकारी फील्ड में पाल-पाल की ले रहे हैं अपडेट
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कुछ देर बाद करेंगे मतदान
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन में करेंगे मतदान, परिवार सहित मतदान करेंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत, पत्नी नौनंद कंवर और पुत्रियाँ करेंगे मतदान
@JitendraJdh#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण का कल शहर में मतदान
नगर निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए की जा रही है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 5000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 184 संवेदनशील बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा, किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल निपटने के लिए अलग-अलग स्थान पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी)की जाएगी तैनात, वही संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च के साथ नाकाबंदी भी बढ़ा दी गई है
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा आज
चार्टर विमान से गहलोत सुबह 11:00 बजे जयपुर से पहुंचेंगे जोधपुर, एयरपोर्ट पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता करेंगे स्वागत, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक, दोपहर 3:00 बजे निकाय चुनाव को लेकर घंटाघर में करेंगे एक विशाल जनसभा को संबोधित
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत का जोधपुर दौरा
12 और 13 सितंबर को जोधपुर में रहेंगे मोहन भागवत, संघ की विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा, प्रांत भर के संगठन के पदाधिकारी इसमें लेंगे भाग, जोधपुर में होने वाले मरु निनाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भी करेंगे चर्चा
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ राखी राठौड़ का जोधपुर दौरा
जोधपुर पहुंचने पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का होगा स्वागत
आज शाम 5:00 बजे होगा रोड शो, वार्ड नंबर 13,14,19 और वार्ड नंबर 22 में होगा स्वागत एवं रोड शो, निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की करेगीं अपील
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : जनरल टिकट का अब नहीं चलेगा स्क्रीनशॉट
ट्रेन में लाइव दिखाना होगा टिकट, रेलवन ऐप से बुक किया गया, अनारक्षित टिकट उसी मोबाइल में ऐप खोलकर लाइव दिखाना होगा, टिकट जांच के दौरान स्क्रीनशॉट, फोटो या पीडीएफ दिखाने से नहीं चलेगा काम, कई बार ट्रेन में चढ़ने के बाद परिचित से रेलवन ऐप पर टिकट बनवाकर उसकी स्क्रीनशॉट मोबाइल पर यात्री मंगवा लेते हैं, फोटो पहचान पत्र भी यात्री को रखना होगा साथ
@JitendraJdh@Rbhardwaj_1978 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur पॉश इलाके शास्त्री नगर के पंजाबी चिकन कॉर्नर के बाहर मुख्य सड़क पर युवतियों का जबरदस्त हंगामा
कल रात्रि तकरीबन 12:00 बजे मुख्य सड़क पर झगड़ती नजर आई युवतियां, वीडियो जमकर हो रहा है वायरल, एक तरफ जहां शहर कृष्ण जन्म का मना रहा था उत्सव वहीं दूसरी और मुख्य सड़क पर झगड़ रही थी युवतियां, बीच बचाव करते भी नजर आए कुछ युवक
@CP_Jodhpur@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज मनाया जा रहा है धूमधाम से
शहर के एयरफोर्स क्षेत्र में स्टूडियो में बड़ी तादात में हो रहा है नन्हे मुन्ने बच्चों का कृष्णा फोटोशूट
सास बहू की जोड़ी बच्चों को कर रही है स्टूडियो में तैयार, सास संगीता परिहार और बहू हिमाक्षी परिहार बच्चों को दे रही है आकर्षक रूप, माताएं अपने बच्चों को कृष्णा की पोशाक पहनाकर करवा रही है फोटोशूट
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के डिवाइडर पर चढ़ने का मामला
आज दिन में पाल रोड शास्त्री नगर थाने से थोड़ा आगे डिवाइडर पर चढ़ी थी स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ते ही चालक ने सबसे पहले हटाया पीछे की नंबर प्लेट को, एक जागरूक नागरिक ने बनाया इसका वीडियो, इससे साफ जाहिर है कि आगे और पीछे अलग-अलग तरह के थे नंबर
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा
इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट से पहुंचें जोधपुर, एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारीयो ने केंद्रीय मंत्री शेखावत की की अगवानी, निकाय चुनाव को लेकर शेखावत कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो से करेंगे चर्चा
@gssjodhpur@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा
कुछ देर बाद इंडिगो दिल्ली की फ्लाइट से पहुंचेंगे जोधपुर, एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारी केंद्रीय मंत्री शेखावत की करेंगे अगवानी,
निकाय चुनाव को लेकर शेखावत कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो से करेंगे चर्चा
@JitendraJdh@gssjodhpur #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट सेवा आज से शुरू
दिल्ली से जोधपुर पहली फ्लाइट पहुंची जोधपुर अब मुंबई के लिए होगी रवाना, आज से जोधपुर आने वाली एयर इंडिया की उड़ाने हो गई बंद, दिल्ली -मुंबई रूट आज से संभालेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की वेबसाइट पर जोधपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए 1 सितंबर से बुकिंग हो गई है बंद, सबसे बड़ा बदलाव मुंबई की उड़ान के समय में हुआ
@JitendraJdh@airindia #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : एयर इंडिया की दिल्ली और मुंबई की उड़ानें 55 दिन के लिए बंद
25 अक्टूबर से एयर इंडिया की मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट होगी शुरू, फिलहाल इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट कर रहा है संचालित, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 1 सितंबर से मुंबई और जोधपुर के लिए फ्लाइट सेवा की है शुरू
@JitendraJdh@Rbhardwaj_1978 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur: हर्षोल्लास से मनाई गई कजली तीज
शास्त्री नगर ए सेक्टर में किया गया कार्यक्रम का विशेष आयोजन, सजी-धजी महिलाओ ने सेल्फी बूथ पर खिंचवाई फोटोज, रामकृष्ण परमहंस पार्क में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्रवासी अक्षय परिहार ने अलग-अलग कॉन्सेप्ट के बनाए सेल्फी बूथ सेल्फी बूथ पर महिलाओ ने बनवाई रील, क्षेत्र से काफी संख्या में महिलाएं पहुंची कार्यक्रम स्थल पर, कार्यक्रम स्थल पर नृत्य का भी रखा गया आयोजन
@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : कल से जोधपुर आने वाली एयर इंडिया की उड़ाने हो जाएगी बंद
दिल्ली -मुंबई रूट कल से संभालेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की वेबसाइट पर जोधपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए 1 सितंबर से बुकिंग हो गई है बंद, सबसे बड़ा बदलाव मुंबई की उड़ान के समय में होगा, अब जोधपुर से मुंबई के लिए शाम 5:35 बजे फ्लाइट होगी रवाना, वर्तमान में जोधपुर से सात शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी है चालू
@JitendraJdh@Rbhardwaj_1978 #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
#Jodhpur : सुजल और दिव्यांशी ने जीते स्वर्ण पदक
ऋषिकेश में आयोजित नेशनल ग्रेपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप -2026 में किया शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ी सुजल सियाग और दिव्यांशी कसवा ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर जोधपुर का किया नाम रोशन,
दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया
@RajGovOfficial@JitendraJdh #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee