मिलिए हरियाणा के संतलाल से,
लोग इन्हें दुनियाँ का आठवाँ अजूबा बताते हैं।
संतलाल जून के महीने में 2 रजाई ओड़कर रहते हैं और आग जलाकर तापते हैं। और सर्दियो में बर्फ के पानी से नहाते हैं।
डॉक्टरो ने इनका चेकअप किया तो ये पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं इन्हें कोई बीमारी नहीं है।
AC सर्विस के नाम पर मार्केट में गजब स्कैम चल रहा है.
इस महिला को सुनिए 👇
इन्होंने अर्बन कंपनी वालों को अपनी 4 AC सर्विस करने के लिए बुलाया था
AC सर्विस करने आए टेक्नीशियन ने 3 AC का गैस खत्म बता दिया
महिला को संदेह हुआ. इस महिला ने AC सर्विस कैंसिल कर दिया
बदले में अर्बन कंपनी वालों ने इनसे पेनल्टी ले लिया
और फिर जब महिला ने लोकल टेक्नीशियन बुलाया तो उसने कहा कि AC में गैस तो ठीक है, कौन बोल रहा है गैस ख़त्म है ?
गजब खेल चल रहा भाई
आप कभी वाराणसी कैंट जाए तो इस आदमी से बच के रहे ,
रेलवे स्टेशन के बाहर यह जूस बेचता हैं , एक लड़का जूस पीने के बाद इससे पानी मांगा तो इसने ग्लास में जूस डाल दिया , और जबरदस्ती उससे डबल पैसे मांगने लगा !
नहीं देने पर उसके साथ अभद्रता भी करने लगे , ये लोग बोलेंगे 20 रुपया ग्लास और पीने के बाद बोलेंगे कि 40 रुपया !
मैं भारत के लगभग हर बड़े और प्रमुख शहरों में गया हूं लेकिन बनारस जैसा शहर कोई और नहीं हैं ,
यहां हर कोई बाहरी आदमी को बेवकूफ बनाकर लूटने की कोशिश करता हैं ,
ऑटो वाले , होटल वाले , जूस वाले सब का अपना अपना गैंग जैसा बना रखा हैं , आपने विरोध किया तो आपके साथ मारपीट भी हो सकती हैं !
आधे से ज्यादा लोग चुप चाप देकर वहां से चले जाते हैं , क्योंकि उन्हें बहस करना नहीं होता हैं !
अच्छे काम की सराहना होनी ही चाहिए
घटना आगरा मथुरा के बीच की है... उत्तर प्रदेश पुलिस के एस आई सतेंद्र सिंह यादव जी मथुरा से VIP ड्यूटी रिहर्सल से लौट रहे थे
उन्हें सड़क पर जलती प्लास्टिक जैसा कुछ नज़र आया जो आगे कुछ दूर जा रही बस से गिरा था....
उन्होने अपना वाहन दौड़ाया... बस रुकवाई जो कि स्कूल बस थी और जल्दी जल्दी उसमें सवार 38 बच्चों को नीचे उतारा...
बच्चों को उतारने के पल भर बाद ये बस आग का गोला बन गयी....
लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित बच गए
अगर दरोगा जी ने महज़ एक मिनट की देरी कर दी होती इन बच्चों के प्राण संकट में पड़ जाते....!
बेहद शानदार कर्तव्य पालन.....!
@narendramodi जय श्री राधे कृष्णा ❣️
"इस धरा पर फूल और फलों से हमें तृप्त करने वाले वृक्ष, परलोक में एक सच्चे 'पुत्र' की भांति हमारा उद्धार करते हैं।
आइए, अपने जीवन में कम से कम एक 'हरा पुत्र' (वृक्ष) जरूर लगाएं और उसकी सेवा करें। 🌱🙏
#वृक्षारोपण#प्रकृति#संस्कृति#जीवन"
“X” की कमाई का फ़ायदा –
मेरे प्यारे दोस्तों,
आज मैं आप सभी के साथ अपनी ज़िंदगी का एक सच्चा अनुभव बाँटना चाहती हूँ।
2023 में मैंने अपनी मेहनत की कमाई से TATA Altroz कार खरीदी थी। उस समय “X” से मुझे अच्छी आय हो रही थी—5 लाख रुपये जमा कर दिए और महीने की 20,000 की EMI तय कर ली।
2024 तक सब ठीक चला… लेकिन अचानक मेरी ID paused हो गई।
यहीं से मेरी परेशानियाँ शुरू हो गईं।
किस्तें भरना मुश्किल हो गया।
मैंने अपना दर्द रिश्तेदारों से शेयर किया—सबको मेरी कार खरीदने की जल्दी थी,
लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
उन्हें लगा कि “अब ये परेशान है, कार बेच देगी।”
पर मैंने हार नहीं मानी…
दिमाग से काम लिया और हिम्मत नहीं छोड़ी।
चारों तरफ उथल-पुथल थी, रिश्तेदार दूर हो चुके थे—लेकिन मैं टूटने वाली नहीं थी।
मैं https://t.co/QLWofisrws (Software Engineer) और MBA (HR/IT) हूँ, पर कुछ निजी कारणों से नौकरी नहीं कर सकती।
तभी मैंने अपनी हॉस्टल की एक बहुत प्यारी दोस्त से उधार लिया,
और पूरी गाड़ी की रकम जमा कर दी।
इसके बाद मैं X पर अपना काम करती रही…
और पिछले महीने मेरी ID unpaused हो गई।
मेरी मेहनत का बड़ा पेमेंट आया—जिससे मैंने अपनी दोस्त को पैसे लौटाए।
वो कनाडा में रहती है, और मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानती है।
उसने तो पैसे लेने से भी मना कर दिया, लेकिन मैंने ज़बरदस्ती वापस कर दिए।
————————————————-
मेरे प्यारे दोस्तों चाहे वक़्त कितना भी बुरा क्यों न हो—
दिमाग ठंडा रखें, अपनी नीयत साफ़ रखें और खुद के फैसलों पर भरोसा रखें।
दुनिया की सलाह से बेहतर है अपनी समझ का उपयोग करना।
ईमानदारी से जीएँगे तो जीवन में हमेशा अच्छे लोग मिलेंगे—
और मुश्किलें कभी स्थायी नहीं रहेंगी।
⸻
मेरी जीवन की सच्चाई पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद 🙏, अगर आप मेरी ज़िन्दगी की कहानी से प्रभावित हुए हो तो प्लीज़ 1 रिपोस्ट ज़रूर कर देना।
आपकी प्यारी,
✍🏻 इंदू❤️
शादी का सीज़न शुरू, नए नोटों का संकट गहराया ब्लैक मार्केट में महंगे हुए 10–20 रुपये के नोट, हैरानी की बात यह नहीं कि बैंक गड्डियाँ नहीं दे रहे, बल्कि यह है कि वही गड्डियाँ बैंक के बाहर ब्लैक मार्केट में ऊँचे दाम पर तुरंत मिल जाती हैं।
#Bank#notes#currency#Mumbai#मुंबई#बँक