अहिरवाल की आन, बान और शान, माननीय पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह जी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका जनप्रिय, मिलनसार एवं हरदिलअज़ीज़ व्यक्तित्व सदैव समाज और संगठन के लिए प्रेरणा रहा है।
Rao Narender Singh appointed as the President of the Haryana Pradesh Congress Committee
Former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda appointed as the Leader of the Congress Legislature Party of Haryana.
Hon'ble Congress President has appointed Shri Rao Narender Singh as the President of the Haryana Pradesh Congress Committee, also approved the proposal for the appointment of Shri Bhupinder Singh Hooda as the Leader of the Congress Legislature Party of Haryana.
अलविदा चौधरी साहब..
आज मेरे और गरीब-किसान-मजदूर कौम के आदर्श पूर्व राज्यपाल आदरणीय चौधरी सत्यपाल मलिक जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें…
चौधरी साहब, आपकी कमी हमेशा खलेगी! शत्-शत् नमन।
अत्यंत दुःख से यह सूचना देता हूं कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल सिंह मलिक जी आज़ 5 अगस्त 2025 को दोपहर 1:12 बजें स्वर्ग सिधार गए। लंबी बिमारी से जुझते हुए उन्होंने आज़ अंतिम सांस ली।
कल सुबह 9 बजें से दोपहर 2 बजें तक आरके पुरम सोम विहार में आप उनके अंतिम दर्शन कर सकतें हैं।
उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 3 बजें दिल्ली में लोधी रोड़ स्वर्ग आश्रम में होगा। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए उनेक निवास स्थान सोम विहार मल्टी स्टोरी काम्प्लेक्स आर के पुरम सेक्टर 12 में रहेंगी। अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजें उनके निवास स्थान से लोधी रोड प्रस्थान करेगी।
#SatyapalMalik
कंवर सिंह राणा
निजी सचिव
सत्यपाल मलिक
सम्पर्क सूत्र- 9810366359
9873622531, 9610544972
7042380343, 9310533211
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुख हुआ।
मैं उन्हें हमेशा एक ऐसे इंसान के रूप में याद करूंगा, जो आख़िरी वक्त तक बिना डरे सच बोलते रहे और जनता के हितों की बात करते रहे।
मैं उनके परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
किसान और कमजोर वर्ग की बुलंद आवाज़ एवं सच्चे हितैषी आदरणीय चौ. सतपाल मलिक जी आज दिव्यलोक की ओर प्रस्थान कर गए।
प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त किसान-मजदूर परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏 #satyapalmalik
आदरणीय पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी अभी ICU में भर्ती हैं ओर वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अफवाहों से बचें ओर कोई भी ग़लत खबर ना फैलाएं। Ks Rana #Satyapalmalik
नमस्कार साथियों।
मैं पिछले लगभग एक महीने के करीब से हस्पताल में भर्ती हूं और किड़नी की समस्या से जूझ रहा हूं।
परसों सुबह से मैं ठीक था लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है।
मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं-
जब गवर्नर के पद पर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश भी हुई परंतु में मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह ईमानदारी से काम करता रहा ओर मेरा ईमान वो कभी डिगा नहीं सकें।
**जब मैं गवर्नर था उस समय किसान आंदोलन भी चल रहा था, मैंने बग़ैर राजनीतिक लोभ लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांग को उठाया।
**फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहा।
**पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के मामले को उठाया, जिसकी आज तक इस सरकार ने कोई जांच नहीं करवाई है।
सरकार मुझे CBI का डर दिखाकर झूठे चार्जशीट में फंसाने के बहाने ढूंढ रही है। जिस मामले में मुझे फंसाना चाहते हैं उस टेंडर को मैंने खुद निरस्त किया था, मैंने खुद प्रधानमंत्री जी को बताया था इस मामले में करप्शन है और उन्हें बताने के बाद में मैंने खुद उस टेंडर को कैंसिल किया, मेरा तबादला होने के बाद में किसी अन्य के हस्ताक्षर से यह टेंडर हुआ।
मैं सरकार को और सरकारी एजेंसियों को बताना चाहता हूं कि मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं।
सरकार ने मुझे बदनाम करने में पुरी ताकत लगा दी, अंत में मेरा सरकार से ओर सरकारी एजेंसियों से अनुरोध है कि मेरे प्यारे देश की जनता को सच्चाई जरूर बताना कि आपको छानबीन में मेरे पास मिला क्या?
हालांकि सच्चाई तो यह है कि 50 साल से अधिक लंबे राजनीतिक जीवन में बहुत बड़े-बड़े पदों पर देशसेवा करने का मौका मिलने के बाद आज़ भी मैं एक कमरे के मकान में रह रहा हूं ओर कर्ज में भी हूं। अगर आज मेरे पास धन दौलत होती तो मैं प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाता- सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर) #satyapalmalik
आप सभी लाखों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से मेरे स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है मैं जल्दी स्वस्थ होकर लौटूंगा।
संपर्क सूत्र-9610544972
-सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर)#SatyapalMalik