"उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।"
— स्वामी विवेकानंद
युवा चेतना के प्रेरणास्रोत, वेदांत एवं भारतीय संस्कृति के महान प्रवक्ता, अद्वितीय आध्यात्मिक गुरु, राष्ट्रनिर्माता और विश्व को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका जीवन हमें आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति, सेवा, चरित्र निर्माण और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
कोटि-कोटि नमन।
अन्याय के विरुद्ध, धर्म और मानवता कि रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटी कोटी नमन।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का एक सुंदर मार्ग है। आज के दिन संकल्प लें कि अपने जीवन में थोड़ा समय शांति, संतुलन और स्वास्थ्य के लिए निकालेंगे।
स्वस्थ रहें, शांत रहें, और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
रोहतक के डी-पार्क मार्केट में हुए भीषण अग्निकांड का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों के असामयिक निधन से मन व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
इस भीषण आग में कई दुकानों के जलने से व्यापारियों का जो भारी नुकसान हुआ है, वह भी बेहद चिंताजनक है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मेरी अपील है कि पीड़ित परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता और प्रभावित व्यापारियों को नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
भारतीय राष्ट्रगान के रचियता, महान लेखक, श्रेष्ठ कवि, नाटककार, संगीतकार, चित्रकार, महान साहित्यकार, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन