आज जननायक चौधरी देवीलाल जी के जन्मदिन के अवसर पर लाखों की संख्या में उमड़ा यह अद्भुत जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि उनके आदर्श और विचार आज भी हरियाणावासियों के दिलों में जीवित हैं…
आपका यह अटूट विश्वास हमें प्रेरित करता है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य करें।
आज मौजूदा सरकार की युवा-विरोधी नीतियों से तंग आकर सैंकड़ों युवाओं ने राई रेस्ट हाउस पर इनेलो परिवार में अपनी आस्था व्यक्त की…
यह केवल राजनैतिक सदस्यता नहीं अपितु बदलाव की एक ठोस शुरुआत है। मैं प्रदेश के सभी युवाओं से भी अपील करता हूँ कि जब तक आपकी अपनी इनेलो सरकार नहीं बनेगी आपके अधिकारों का हनन इसी तरह से होता रहेगा।
इसलिए सभी युवा एकजुट होकर इस बदलाव की क्रांति में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लें।
पंजाब प्रदेश में अत्याधिक बारिश और बाढ़ से हालात बेहद कठिन हो चुके हैं। इस आपदा की घड़ी में हमें राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करनी है…
जननायक चौ. देवीलाल जी और स. प्रकाश सिंह बादल जी की गहरी दोस्ती से लेकर चौटाला साहब और पंजाब-हरियाणा के बीच का रिश्ता हमेशा आपसी सहयोग और मान-सम्मान का प्रतीक रहा है। आज समय है कि हम उसी परंपरा को जीवित रखते हुए एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आयें।
मैं इनेलो कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से अपील करता हूँ कि आगे बढ़कर राहत कार्यों में सहयोग दें और पंजाब के प्रभावित इलाकों की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाएँ।
हरियाणा की जनता की ओर से दिया गया यह सहयोग ही हमारे महापुरुषों के प्रति समर्पित हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
एक निर्दोष शिक्षिका की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश की आत्मा को झकझोर दिया है…
शासन-प्रशासन द्वारा सुरक्षा देने की असफलता के बाद अब न्याय की बजाय बहाने, सच्चाई की बजाय कहानियाँ और कार्रवाई की बजाय वादों में व्यस्त है।
भाजपा सरकार बताए कब तक बहन-बेटियाँ असुरक्षित और अपराधी खुलेआम रहेंगे?
#JusticeForManisha
लोकराज लोकलाज से चलता है…
25 सितंबर रोहतक में आयोजित जननायक चौधरी देवीलाल के जन्मदिन के अवसर सम्मान दिवस समारोह के लिए अंबाला के नारायणगढ़ और पंचकूला-कालका में पहुँचकर निमंत्रण दिया।
इनेलो परिवार में स्वागत!
आज📍चंडीगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला जी की गरिमामयी उपस्थिति में जींद से वरिष्ठ नेता वेद सिंह मुंडे जी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर इनेलो का दामन थामा।साथ ही कैथल से व्यापारी प्रवीण चौधरी जी भी आज इनेलो में शामिल हुए!
जय इनेलो🙏🏻
स्वर्गीय लोहपुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी को श्रद्धापूर्वक नमन!
पिता जी आप मेरे पिता होने के साथ-साथ संघर्ष की प्रतिमा, सिद्धांतों की आवाज़ और हरियाणा की आत्मा भी थे। हर कठिन परिस्थिति जब झुकने को कहती थी तब-तब आपके चेहरे पर मुस्कान होती थी लेकिन भीतर सत्य और न्याय के लिए एक अडिग अग्नि जलती थी इसी तर्ज पर जब-जब समय ने मुझे भी तोड़ने और झुकाने की कोशिश की आपकी परछाई ने मुझे सीधा खड़ा किया…
आपने सिखाया कि राजनीति सिर्फ कुर्सी नहीं, पवित्र कर्तव्य है और बेटा सिर्फ वारिस नहीं होता बल्कि विचारधारा एवं सिद्धांतों का वाहक होता है।
आज आप हमारे साथ नहीं हैं लेकिन आपका हर शब्द, हर फैसला और हर त्याग मेरी रग-रग में जीवित है। आप जैसा बनना आसान नहीं है पिताजी लेकिन आपके दिखाए मार्ग पर अडिग चलना मेरे जीवन का संकल्प है।
आप अमर हैं मेरे खून में, मेरे स्वाभिमान में, मेरे कर्मों में और मेरे राजनीति के हर निर्णय में🙏🏻 आपका बेटा होना मेरी सबसे बड़ी ताक़त और मेरे लिए भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
5600 पुलिस पदों की भर्ती रद्द कर भाजपा ने फिर साबित कर दिया कि युवा इनके लिए सिर्फ वोट बैंक हैं और रोजगार महज़ एक चुनावी झूठ…
भाजपा सरकार के लिए रोजगार के वादे सिर्फ चुनावी धोखा था और प्रदेश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करना इनका राजनैतिक चरित्र।
अब कह रहे हैं की नई भर्ती निकालेंगे लेकिन युवा कैसे दोबारा आपकी जुमलेबाज़ी पर भरोसा करें?
HPSC मतलब फर्जीवाड़ा!
HPSC ने कंप्यूटर साइंस स्कूल शिक्षकों की परीक्षा ली और उसमे IIT Kharagpur व Engineering Services Examination आदि से सवाल पूछे गए!
कभी syllabus से बाहर सवाल पूछना, कहीं सवालों को सीधा एक भर्ती परीक्षा से उठा लेना!
HPSC युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे!
हरियाणा की वीर भूमि चरखी दादरी के वीर सपूत श्री मनोज फोगाट जी ने मातृभूमि की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। देश उनके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखेगा…
ईश्वर वीर सपूत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शहीद परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति व धैर्य प्रदान करें।
सेना की वर्दी का कोई मज़हब नहीं होता इसका मज़हब सिर्फ़ और सिर्फ़ तिरंगा होता है…
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफ़िया कुरैशी जी आतंकवादियों की बहन-बेटी नहीं बल्कि उन आतंकवादियों की कब्र खोदने वाली भारत माँ की बेटी हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफ़िया कुरैशी जी पर सवाल उठाना सिर्फ़ उनका ही नहीं अपितु भारतीय सेना का अपमान है इसलिए भाजपा सरकार अपने इस मंत्री की जुबान को लगाम के साथ-साथ कठोर कार्यवाही करने का काम करें।
OPERATION SINDOOR
#JusticeServed
Target 2 – Gulpur Terrorist Camp at Kotli.
Distance – 30 Km from Line of Control (POJK).
Control Center and Base of Lashkar-e-Taiba (LeT)
Used for revival of terrorism in Jammu and Kashmir.
DESTROYED AT 1.08 AM on 07 May 2025.
#OperationSindoor
#IndianArmy
@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@IAF_MCC@indiannavy
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला किया।
#OperationSindoor के तहत पाकिस्तान में 8 आतंकी ठिकाने पूरी तरह तबाह!
पहलगाम का न्याय हुआ... भारत माता की जय! 🇮🇳
OPERATION SINDOOR
#JusticeServed
Target 1 – Abbas Terrorist Camp at Kotli.
Distance – 13 Km from Line of Control (POJK).
Nerve Centre for training suicide bombers of Lashkar-e-Taiba (LeT).
Key training infrastructure for over 50 terrorists.
DESTROYED AT 1.04 AM on 07 May 2025.
#OperationSindoor
#IndianArmy
@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@IAF_MCC@IndiannavyMedia
विधायकों को एक भी पेंशन नहीं मिलनी चाहिए। हमें प्रदेश की जनता विधायक चुन कर भेजती है ताकि हम उनकी दिक्कतों और कठिनाइयों का सरकार व अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करवाएं, न की विधानसभा में खड़े होकर तरह-तरह के भत्तों की मांग करें।
अर्जुन चौटाला ने बेसहारा पशुधन के मुद्दे पर सुझाव देते हुए कहा कि हम गौ माता को पूजते है। गौ माता से हमें दूध मिलता है और सबसे बड़ा धन गोबर के रूप में मिलता है जिसे हम ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल कर सकते है जो आज व्यर्थ हो रहा है। 1/2