तेजाजी महाराज का दूसरा अवतार हनुमान बेनीवाल को कह दें, तो भी कोई बुराई नहीं! 🙏❤️
एक न्याय के लिए लड़ाई लड़ गया था,
दूसरा आज भी न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा है। ✊
घड़साना किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों के साथ घड़साना से श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया और अभी पतरोड़ा में किसानों के साथ बैठा हूं, लेकिन सरकार अब भी किसानों की मांगों का समाधान करने के बजाय अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है।
हम @RajGovOfficial को 24 घंटे का समय दे रहे हैं। कल घड़साना टोल के पास विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। यदि सरकार ने इस समयावधि में आंदोलित किसानों की मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकाला, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में किसानों के समर्थन में इस आंदोलन को व्यापक रूप देंगे तथा अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चक्काजाम किया जाएगा।
किसानों की मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। किसान अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
#घड़साना_किसान_आंदोलन #RLP
@RajCMO
दो बार के सांसद, 4 बार के MLA, RLP के सुप्रीमों और उतरी भारत के सबसे बड़े किसान नेता हनुमान बेनीवाल जी चुनाव के अति महत्वपूर्ण समय में आवास से 500 कम दूर सुबह के 4:15 बजे सड़क पर सो रहे है, सिर्फ और सिर्फ किसानों के लिए.....
अब भी आप लोग कांग्रेस भाजपा को वोट दोगे तो कोई क्या ही कर लेगा...? @hanumanbeniwal
श्रीगंगानगर जिले के नरसिंहपुरा - मांझूवास में कचरा निस्तारण प्लांट के कार्य को तत्काल रोकते हुए इसके स्थान के लिये नए विकल्प को तलाशने हेतु कमेटी का गठन हुआ साथ ही आंदोलन करने वाली संघर्ष समिति और प्रशासन के मध्य अब सकारात्मक वार्ता हुई है |
@RLPINDIAorg
जनता की आवाज़ जब लगातार 110 दिनों तक उठती है, तो उसे अनसुना नहीं किया जा सकता। मांझुवास में कचरा प्लांट के खिलाफ चल रहा धरना अब उम्मीद कर रहा है कि हनुमान बेनीवाल जी वहां पहुंचकर ग्रामीणों की बात मजबूती से उठाएंगे और समाधान की दिशा में पहल होगी।
जनहित से जुड़ा मुद्दा है, उम्मीद है जल्द सकारात्मक रास्ता निकलेगा। 🙏
@hanumanbeniwal
आज मेरे गाँव में दूसरी लाइब्रेरी के शुभारंभ का अवसर मिला। इस आधुनिक एवं शानदार लाइब्रेरी का उद्घाटन उन बच्चों के हाथों से किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत से NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है। 📚✨
हमारा संकल्प है कि गाँव के सरकारी स्कूल के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में कोई कमी न रहे। इसलिए जब तक जीवन है, तब तक मेरी ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक स्टेशनरी उपलब्ध करवाता रहूँगा।
किताबें जब बच्चों के हाथों में होंगी, तभी गाँव का भविष्य मजबूत होगा। ❤️📖
@RLPINDIAorg
#शिक्षा #गांव_की_लाइब्रेरी #NEET #बच्चों_का_भविष्य #शिक्षा_का_संकल्प
श्रीगंगानगर में 14 अगस्त का RLP कार्यक्रम
आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर 14 अगस्त को सूरतगढ़, मांझुवास, सादुलशहर, श्रीगंगानगर व पदमपुर में कार्यकर्ता बैठकें एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों व BLA-1 के साथ चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों पर महत्वपूर्ण बैठक होगी।
आइए, RLP की संगठनात्मक ताकत को और मजबूत करें। ✊
— विजयपाल बेनीवाल
प्रभारी, जिला श्रीगंगानगर
@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg
#RLP #श्रीगंगानगर #नगर_निकाय_चुनाव
राजस्थान में ओबीसी समाज की आबादी को लेकर सामने आ रहे विरोधाभासी आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। यदि कुछ वर्षों में ही ओबीसी आबादी को 52% से घटाकर 43% बताया जा रहा है, तो यह केवल आंकड़ों का खेल नहीं बल्कि लाखों युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित परिवारों के अधिकारों पर सीधा प्रश्न है।
ओबीसी समाज को उसका संवैधानिक हक, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण किसी सरकार की कृपा से नहीं मिला, बल्कि लंबे संघर्षों से मिला है। यदि गलत सर्वे, अधूरी गणना या प्रशासनिक लापरवाही के कारण ओबीसी की हिस्सेदारी कम दिखाई जाती है, तो इसका असर पंचायतों, निकायों, नौकरियों और शिक्षा में मिलने वाले अवसरों पर पड़ेगा।
इस तरह के आंकड़ों का सामने आना यह भी स्पष्ट करता है कि भजनलाल सरकार ओबीसी विरोधी है |
क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp यह स्पष्ट कर पाएंगे कि आखिर ओबीसी की आबादी कागजों में कैसे घट गई ? क्या यह आने वाले समय में ओबीसी की सीटें और अधिकार कम करने की तैयारी है ?
नागौर,बीकानेर,चुरू,जोधपुर,बाड़मेर, दौसा,डीडवाना - कुचामन,फलोदी ,पाली,ब्यावर,अजमेर, सीकर सहित विभिन्न जिलों के कई गांवों में जब सर्वे टीम गई ही नहीं तो यह आंकड़े किस आधार पर तय किए गए ?
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ओबीसी समाज के हक में मजबूती से खड़ी है।
ओबीसी का हक घटाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
@RajCMO@RajGovOfficial
अनुशासन देखिए आप RLP के कार्यकर्ताओं का.......!
✌️
आज सीकर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध को लेकर सीकर में युवा मोर्चा RLP द्वारा प्रदर्शन किया गया... गौर करने वाली बात ये थी कि RLP के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अनुशासित ढंग से प्रदर्शन किया जिससे यातायात प्रभावित ना हो और आमजन को तकलीफ ना हो और सड़क के एक तरफ चलकर विशाल शांतिपूर्वक मार्च निकाला......
छात्रों के सम्मान में विशाल मार्च निकालने के लिए सीकर की पूरी टीम का धन्यवाद..❤️🔰
@VikashPachar_@DevrajHooda_
जैसे अभी राहुल गाँधी ने बताया कि एक बच्चे की प्रोटेस्ट करते समय pallet gun लगने से आँखों की रोशनी चली गई.....
ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, वाटर केनन और छोटी मोटी लाठी चार्ज समझ आता है लेकिन pallet guns चलाना गलत है - @hanumanbeniwal
पहले सरकार किसानों के काले बिलों के लिए भी कह रही थी कि बिल वापिस नहीं लेंगे लेकिन बाद में वापिस लेना पड़ा, वैसे ही धर्मेंद्र प्रधान को भी हटाना ही पड़ेगा.....
लाठी और गोली के दम पर इस आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता - @hanumanbeniwal
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते हैं कि "देश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है", वहीं दूसरी तरफ राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद @madanrrathore दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं को "भाड़े का टट्टू" और "पत्थरबाज" कहकर संबोधित करते हैं। यह बयान केवल आंदोलनरत युवाओं का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बेरोजगार और संघर्षरत युवाओं का अपमान है। अपनी जायज़ मांगों के लिए आवाज़ उठाने वालों को अपमानित करना भाजपा की युवाओं के प्रति वास्तविक सोच को उजागर करता है।
लोगों को मर्यादित आचरण और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यही आपका आचरण और संस्कार है ?
लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, अपमान नहीं।
मैं मांग करता हूँ कि मदन राठौड़ को अपने अमर्यादित बयान पर देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए |
@BhajanlalBjp@PMOIndia
आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों , छात्राओं और महिलाओं पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, वह बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
जो सरकार एक तरफ "महिला आरक्षण", "महिलाओं का सम्मान" और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" जैसे नारे देती है, वही सरकार जब अपनी बात रखने आई बेटियों और युवाओं पर डंडे बरसाती है, तो उस सरकार का दोहरा चरित्र पूरे देश के सामने उजागर हो जाता है।
युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब संवाद और समाधान से दिया जाना चाहिए, दमन और लाठी से नहीं। सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज़ दबाने की हर कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करती है।
जंतर-मंतर से लेकर देश की संसद के बाहर तक हुआ आज का प्रदर्शन व्यवस्था के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश का प्रतीक है। देश के युवाओं ने अन्याय और दमन के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जो आक्रोश प्रकट किया वो देश में नई क्रांति का आगाज करेगा |
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को कहना चाहता हूं कि लोकतंत्र में असहमति कोई अपराध नहीं है, युवाओं के सवालों का उत्तर संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता से दिया जाना चाहिए, न कि पुलिस बल और लाठीचार्ज से ,ऐसे में समय रहते सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों के आदर्शो को समझने की आवश्यकता है |
@PMOIndia
आज देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक रूप से अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे छात्रों व छात्राओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस बर्बर कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
देश का युवा अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रहा है। यदि सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपनाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सत्ता के इशारों पर लाठियां चलाकर जनआक्रोश को दबाया नहीं जा सकता।
सरकार को चाहिए कि शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करे, युवाओं की मांगों पर तत्काल संवाद शुरू करे और सिस्टम में बैठे दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
यदि समय रहते सरकार ने युवाओं की पीड़ा को नहीं समझा, तो देशभर में जनआक्रोश और व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन खड़ा होना तय है।
#संसद_मार्च