NCP नेता बाबा सिद्दीकी जो राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान रखते थे की गोली मारकर हत्या कर दी गई उनकी हत्या से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड के बड़े सितारों से भी गहरा संबंध रहा है और वह फिल्मी पार्टियों में भी अक्सर देखे जाते थे
यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि से यात्रियों को अब अधिक शुल्क चुकाना पड़ेगा। यह नया टोल चार्ज विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए लागू होगा। यह कदम यातायात प्रबंधन और एक्सप्रेस वे के रखरखाव के लिए आवश्यक माना गया है। इससे यात्रियों की कुल यात्रा लागत में वृद्धि होगी।
हाल ही में पैरासिटामॉल, Pan D, और कैल्शियम सप्लीमेंट्स जैसी कई दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गई हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा किए गए इन परीक्षणों में इन दवाओं की गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने की बात सामने आई है। यह चिंता का विषय है.
#Medicines
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूपी और हरियाणा में इनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में की गई है।
#ElvishYadav#BreakingNews
दिल्ली-
चुनाव आयोग ने पाँच राज्यों में किया चुनाव का ऐलान-
मिज़ोरम- सात नवंबर को मतदान !!
CG- दो चरणों में चुनाव- सात नवंबर, 17 नवम्बर को मतदान !!
MP- 17 नवंबर को मतदान !!
तेलंगाना- तीस नवम्बर को मतदान !!
राजस्थान- 23 नवम्बर को मतदान !!
परिणाम - तीन दिसंबर !!
सदन में अब शेर लोग तो रहे नहीं। बौने लोगों का समय है। सुनिए शरद यादव की दहाड़। वह शख़्स जिसने महिला आरक्षण में ओबीसी की हिस्सेदारी न होने के आधार पर लंबे समय तक इसे रोके रखा।
शेयर कीजिए।
बच्चों को सुनाइए कि कभी ऐसे लोग भी हुआ करते थे।
अडानी वाली चिट्ठी-सीडी कहां गई?
ये उन कागजों की फोटो है, जो कल कोर्ट में याचिकाकर्ता ने लगाए.
इनमें लिखा है कि डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इन्टेलिजन्स (DRI) ने साल 2014 की शुरुआत में ही SEBI में शिकायत पहुंचाई कि अडानी शेयर में गड़बड़ी कर रहे हैं.
लेकिन याचिकाकर्ताओं के अनुसार SEBI ने ये तथ्य कोर्ट से छुपा लिए, और न ही इस लेटर की रसीदी सामने की. याचिका डालने वालों ने कहा कि इस लेटर के साथ प्रूफ की एक सीडी भी दी गई थी. वो सीडी और लेटर की कॉपी DRI के मुंबई ज़ोनल ऑफिस से पाई जा सकती है.
साथ ही सेबी पर ये भी आरोप लगाए हैं कि उन्होंने मामले को छुपाया ही नहीं, बल्कि फायदा पहुंचाने के लिए नियम भी बदले.
उस समय सेबी के चेयरमैन थे यूके सिन्हा. अब यूके सिन्हा अडानी समूह द्वारा संचालित NDTV के डायरेक्टर हैं.
SEBI अडानी वाले मामले की जांच कर पाएगा या नहीं, इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
ट्रिपल इंजन की सरकार......
लखनऊ : अभी शनिवार को ही नगर निगम ने उपलब्धियां गिनाई थीं। नेताओं को लगा कि अब बारिश तो होनी नही। सो पीठ ठोंक लें कि देखिए नाला सफाई हो गयी। कहीं समस्या नहीं। और फिर एक रात की बारिश में यह हाल की बारिश में दावे हवा हो गए।
यह महान दृश्य है। गांधी जी समाधि पर दुनिया सजदा कर रही है। एक साथ इतने राष्ट्रध्यक्ष। अमेरिका से लेकर इंग्लैंड। कनाडा से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक। यह गांधी जी के महानतम विचार और व्यक्तित्व का परिचायक है। गांधी जी के विचार की सार्वभौमिक स्वीकार्यता। महात्मा गांधी का नाम जाति, धर्म और राष्ट्र-राज्यों की सीमाओं से परे है। आज, गांधी जी को दुनिया के हर कोने में अहिंसा और उनके सर्वोच्च मानवतावाद के प्रति अप्रतिम समर्पण के लिए याद किया जाता है। G20 के सफल आयोजन के जरिए भारत सरकार ने दुनिया भर को संदेश दिया है की गांधी जी के विचारों से ही सबकी उन्नति है।