Working with @ETVBharatUK | Former Journalist @JagranNews | Intern with @DDNewsHindi | Environment | Climate Change | Wildlife | Culture | 'Tweets are Personal'
भारतीय सैन्य अकादमी में इस बार पासिंग आउट परेड ऐतिहासिक होने जा रही है. पहली बार महिला कैडेट भी पुरुष कैडेटों के साथ कदमताल करती नजर आएंगी. आईएमए से 13 जून को पास आउट होकर 481 युवा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन जाएंगे. इस दौरान 9 महिला कैडेट भी पास आउट होंगी. #IMAPOP#IMA
आज से 10वां आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप शुरू हो रहा है. पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जाएगा. जबकि, 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल होगा.
#WomenT20worldCup
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उत्तरकाशी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव की एएनएम पूजा परमार राणा को 'राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार' सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से उन्हें सम्मानित किया. #Poojaparmar#Nurse
केदारघाटी की पवित्र मंदाकिनी नदी प्लास्टिक प्रदूषण के बोझ तले कराहती नजर आ रही है. यात्रा मार्ग और पड़ावों पर फैला प्लास्टिक कचरा न केवल प्राकृतिक सौंदर्य को प्रभावित कर रहा है,बल्कि इसे सीधे नदी में फेंकने से स्थिति और भी भयावह हो रही है. #mandakiniriver#waterpollution#plastic
ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान पूरा धाम 'जय बाबा केदार' के उद्घोष से गूंज उठा. फूलों से सजे धाम, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और भक्तिमय वातावरण ने इस दिव्य क्षण को अविस्मरणीय बना दिया. #Kedarnath
योगनगरी ऋषिकेश के गंगा बैराज में सी प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग हुई. स्काई हॉप के सी प्लेन ने गंगा के पानी पर सुरक्षित लैंडिंग की, फिर सफलतापूर्वक उड़ान भी भरी. #Uttarakhand#Rishikesh#seaplane
देहरादून में एक परिवार की बेटी पैदा हुई तो वो पूरे हर्षोल्लास और जश्न मनाते हुए घर लेकर आए. यह तस्वीर उस मानसिकता को करारा जवाब है, जो बेटियों को बोझ समझते हैं. जो कोख में मार डालते हैं.
बेटी नहीं, घर की रौनक आई है,
बेटी नहीं, किस्मत की चाबी आई है।।
चमोली के दशोली विकासखंड का दूरस्थ गांव मौली हडूंगा आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है. जहां गुड्डी देवी पेड़ से गिरकर घायल हो गईं. सड़क मार्ग के अभाव में ग्रामीणों ने उसे डंडी कंडी के सहारे करीब 10 किलोमीटर लंबे दुर्गम और खतरनाक पहाड़ी रास्ते से पैदल अस्पताल तक पहुंचाया.
भारत की कुल भंडार क्षमता 74 दिनों की है और अभी लगभग 60 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है. इसमें कच्चे तेल का भंडार, उत्पाद भंडार और भूमिगत गुफाओं में समर्पित रणनीतिक भंडारण शामिल है. पूरे देश में लगभग दो महीने की ईंधन की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित कर ली गई है. #lpg#gas#petrol
उत्तराखंड को देवभूमि यानी देवी-देवताओं की धरा भी कहा जाता है. यहां प्रसिद्ध चारधाम, पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग के साथ ही कई सिद्धपीठ व शक्तिपीठ भी मौजूद हैं. इन्हीं में से एक सिद्धपीठ टिहरी का सुरकंडा देवी मंदिर भी है. माना जाता है कि यहां माता सती का सिर का भाग गिरा था.
Female cheetah Gamini has given birth to her 4th cub in Kuno National Park. All four are healthy, bringing India’s cheetah count to 39 including 28 India born cubs. A proud milestone for #ProjectCheetah
विश्व प्रसिद्ध चारधाम में से एक #केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे खोल दिए जाएंगे. इस बार टी गंगाधर लिंग बाबा केदार मुख्य पुजारी होंगे. #kedarnath#Mahashivratri2026
केदारनाथ धाम में इस बार 2,324 टन कूड़ा जमा हुआ है. जो पिछले साल की तुलना में 324 टन ज्यादा है. बदरीनाथ में अभी यात्रा जारी है, लेकिन अभी तक 220 टन से ज्यादा कूड़ा जमा किया जा चुका है.
वहीं, गंगोत्री में इस बार 705 और यमुनोत्री में 443 क्विंटल कूड़ा जमा हुआ है. इतनी बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होना, इसकी बात की तस्दीक कर रहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालु पुण्य कमाकर तो ले जा रहे हैं, लेकिन इसके एवज में यहां हजारों टन कूड़ा छोड़कर जा रहे हैं.
केदारनाथ धाम में इस बार 2,324 टन कूड़ा जमा हुआ है. जो पिछले साल की तुलना में 324 टन ज्यादा है. बदरीनाथ में अभी यात्रा जारी है, लेकिन अभी तक 220 टन से ज्यादा कूड़ा जमा किया जा चुका है.
Seshachalam Forest is not merely a forest; it is the sacred abode of Lord Balaji, blessed by the seven holy hills. And here, in this divine place, a heinous crime is being committed against our nation, our economy, our faith and our environment.
We speak of the Red Sanders tree. This incredible wealth, this Rakta Chandanam, is found nowhere else on Earth. It is a unique treasure, and it carries the spiritual weight of our people. Legends say it emerged from the divine blood of Lord Venkateswara himself! To cut this tree is not just a forestry crime—it is a spiritual desecration!
These trees are not lifeless wood. We know from the work of the great Indian scientist, Sir Jagadish Chandra Bose, that plants feel pain and shock. They live in a community, what the German forester Peter Wohlleben calls the "Wood-Wide Web." They share, they communicate, they protect each other.
When a mother tree is felled, the entire network shudders with an agonizing electric shock. The criminals who wield the axe are tearing apart a living, sacred community! They see only the red treasure, but we see the wounded faith of millions!
The recent inspection of the godowns at the Mangalam Depot reflected a chilling testament to the plunder of the last few years. It is a silent graveyard. 2.6 lakh logs—the severed remains of an estimated 1.3 lakh Mother trees—stolen, butchered, and stacked as numbered inventory. The financial theft alone is staggering: ₹2,000 crore, perhaps ₹5,000 crore, stolen directly from the State Exchequer and our national future! This is money that belongs to our people, money that should be building roads, schools and hospitals.
But this raises critical questions
How can a few people encroach on forest lands so easily?
Who gives them the audacity to cut down the red sandalwood trees without fear?
How do they smuggle them in broad daylight, escaping from the police, the security, the government agencies, and the community around the forest?
The answers point to systemic failure and a terrible lack of political will in the past. We must stop asking why and start demanding justice.
It’s time all those culprits faced the law and its consequences! No more can individuals treat these ancient forests as gardens in their backyards or treat the Endangered Red Sanders as their personal property.
Our coalition government will not tolerate the smuggling of Red Sanders any longer. We are identifying the smugglers, kingpins and all culprits involved. We will not just arrest them; we will seize their assets under the Forest Act!
A special, full-fledged operation, similar to the Centre's 'Operation Kagar,' to wipe out every single individual involved in this illegal trade shall be initiated soon. We will ensure fear among the smugglers so that no one, no one, dares to touch a single Red Sanders tree again.
The Red Sanders is a life that feels, it is our national wealth, and it is sacred. We are watching, and we will protect the wealth of our nation and the divine sanctity of Seshachalam!
#OperationAranya
कुमाऊं की ऐपण कला काफी प्रसिद्ध है. जो विरासत ही नहीं बल्कि, संस्कृति एवं कला को भी दर्शाती है. जिसका सामाजिक रीति रिवाज में अपना अलग ही महत्व है, लेकिन ये परंपरा और संस्कृति लुप्त होने की कगार पर है. जिसे रामनगर की निशा रजवार सहजने का काम कर रही हैं. #Aipan#nisharajwar
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और किन्नौर क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। समय से पहले हुई बर्फबारी ने सेब की फसल पर भी संकट खड़ा कर दिया है।पेड़ों पर लदे लाल सेबों पर जमी बर्फ किसानों की मेहनत पर जैसे पहाड़ बनकर टूटी है।
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फ गिर गई है. बर्फबारी से फिजाओं में ठंडक बढ़ गई है. भक्तों का उस वक्त खुशियों का ठिकाना नहीं रहा, जब अचानक आसमान से रूई जैसे बर्फ के फाहे गिरने लगे. #Uttarakhand#Snowfall#Kedarnath