मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अपना सीना चीरकर दिखाने की बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री जी अगर अपना सीना चीरकर दिखाएंगे भी तो उसमें JPSC और JSSC-CGL की OMR शीट, इसमें अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और विभिन्न नौकरियों के लिए रेट कार्ड ही निकलेंगे। सीना चीरकर मत दिखाइए।
आपके जो विनोद कुमार मित्र के घर से ED की रेड के दौरान JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड मिलने की खबर आई थी। उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने का आदेश CID को दीजिए। आपके सीने में क्या है, जनता को दिख जाएगा।
पलामू के महुआटांड़ से लेकर चाईबासा के सारंडा जंगल की बेटियों, जिन्होंने अपने सिर पर लकड़ी के गट्टे और सुखआ के पत्ते बेचकर पढ़ाई की है, प्रतियोगिता परीक्षाएं दे रहीं हैं, वे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बोलते-बोलते फफक कर रोने लग रही हैं। बोल नहीं पा रही हैं।
उनके आंसू सब कुछ कह रहे हैं।
इन गरीब छात्रों के आंसू आपको माफ नहीं करेंगे।
ये है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
शायद रघुबर दास जी अपने शाम की दवा इनको दिन में दिलवाने लग गए हैं।
माननीय अध्यक्ष जी,
राज्यसभा जीतने के 28 विधायकों की जरूरत होती है
- कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है - जिसके पास 28 विधायक हैं।
- आप भाजपा समेत अपने एनडीए गठबंधन का 25 वाँ विधायक गिनवा दीजिए
पर पहले मुद्दे पर बात कीजिए
- झारखंडी राज्यसभा सीट आपने गुजराती को कितने में बेची ?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
द्वारा श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ संगठन और कार्यकर्ताओं को मिलेगा। बाबा बैद्यनाथ से आपके सफल कार्यकाल के लिए कामना करता हूं।
@NagendraNathBJP
मैं पश्चिम बंगाल को 6 गारंटियां देता हूं...
1.भयमुक्त बंगाल
2.सरकारी सिस्टम की जवाबदेही
3.भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी
4.भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा
5.TMC के गुंडे नहीं बचेंगे
6.7वां वेतन आयोग लागू होगा
#ModiAnbePoriborton
शर्मनाक है ममता सरकार का रवैया!
माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के सम्मान में एक तो प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया बंगाल सरकार ने और दूसरी तरफ संथाल समाज के लोगों को भी कार्यक्रम में जाने से रोकने का काम किया।
सत्ता के नशे में चूर ममता सरकार अब सामान्य शिष्टाचार भी भूल चुकी है। यह राष्ट्रपति पद का अपमान है, यह आदिवासी समाज का अपमान है, यह महिला का अपमान है।
लाल किले के समीप हुए कायरतापूर्ण बम धमाके में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
ॐ शांति!
मेरे कार्यकाल में झारखंड में चार मेडिकल कॉलेज, कैंसर हॉस्पिटल और एम्स जैसे अस्पताल का निर्माण हुआ, लेकिन कहीं इसका विरोध नहीं हुआ। क्योंकि हमने कहीं पर भी खेतीहर जमीन नहीं ली। वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार ने रिम्स 2 के नाम पर कमीशनखोरी के चलते खेतिहर जमीन को बेच दिया। सरकार को कहीं और अस्पताल बनना चाहिए ना की खेतीहर भूमि पर।
आज का आंदोलन हेमंत सरकार को चेतावनी देने के लिए सांकेतिक आंदोलन है। सरकार नहीं चेती तो जनता को गोलबंद करके इसे भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। सरकार को नेपाल की स्थिति देखकर सबक लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और कुशासन के खिलाफ युवा अगर गोलबंद हो गए, तो 5 साल का इंतजार नहीं करेंगे। इस सिंडिकेट वाली भ्रष्ट सरकार की सत्ता को उखाड़ फेकेंगे।
माननीय श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप के लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव का लाभ देश के उच्च सदन को मिलेगा। आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।
@VPIndia@CPRGuv
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।