CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
दिल्ली पुलिस ने यहां कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी और कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लेकर रखा है।
📍 दिल्ली
हमने लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दों पर चर्चा करने की मांग की।
लेकिन लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि चर्चा करवाने के लिए उन्हें सरकार से 'परमिशन' लेनी होगी।
ये छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है, जिन्हें मारा-पीटा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। नरेंद्र मोदी ने इसके लिए माफी तक नहीं मांगी है।
ये युवा देश की ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
Why is the Prime Minister silent? He should apologise to the students and stop this nonsense of thrashing students.
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने 'वीर भूमि' पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आधुनिक भारत के प्रणेता श्री राजीव गांधी जी को आज देश नमन कर रहा है।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
📍 दिल्ली
NEET पेपर लीक घोटाला, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे लगातार खिलवाड़ के खिलाफ आज NSUI ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में जयपुर में विशाल छात्र विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में हजारों छात्रों, युवाओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर केंद्र सरकार, NTA और शिक्षा मंत्रालय की विफलताओं के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। NSUI छात्रों की आवाज बनकर हर संघर्ष में मजबूती से खड़ी है और शिक्षा में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
NEET पेपर लीक घोटाले, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में हज़ारों छात्रों व कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में छात्र विरोध मार्च का आयोजन किया गया।
यह विरोध मार्च उन लाखों छात्रों की आवाज़ है, जिनका भविष्य लगातार लापरवाही, पेपर लीक और छात्रों पर थोपे जा रहे फैसलों के कारण प्रभावित हो रहा है।
शिक्षा किसी राजनीतिक एजेंडे का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। देश के करोड़ों छात्रों के सपनों से खिलवाड़ करने वाली NTA की विफलता के खिलाफ NSUI ने साफ मांग की है कि NTA को बैन किया जाए और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें ।
#BANNTA #JusticeForNeetStudents
जब तक 22 लाख NEET अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, NTA की जवाबदेही तय नहीं होती,उसको भंग नही किया जाता और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते ,तब तक यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।
आज जयपुर में लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में हज़ारों छात्रों के साथ गुर्जर की थड़ी से त्रिवेणी चौराहे तक विशाल छात्र विरोध मार्च निकाला गया।
यह विरोध मार्च उन लाखों युवाओं की आवाज़ है, जिनका भविष्य लगातार पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और छात्रों पर थोपे जा रहे फैसलों के कारण प्रभावित हो रहा है।
हमारी मांग है कि NTA को तुरंत बैन किया जाए,देश के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे और जिन परिवारो ने अपनें बच्चे खोये हैं उनको 5 करोड़ आर्थिक मुआवज़ा व उनके भाई-बहनो को सरकारी नौकरी व मुफ्त शिक्षा दी जाए। CJI द्वारा देश के युवाओं को कॉकरोच और परजीवी बोला जा रहा हैं । यह कॉकरोच इस तानाशाह और भ्रष्ट सरकार को निगल जाएगा ।
NSUI छात्रों के हक, न्याय और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।
#BANNTA #JusticeForNeetStudents #Cockroach #NEET
पंचायती राज एवं संचार क्रांति के जनक ,देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी के “शहादत दिवस “ पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।
आपकी दूरदर्शिता, तकनीकी क्रांति, और युवाओं को सशक्त बनाने वाले निर्णय आज भी देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
आपका योगदान भारतवर्ष सदैव स्मरण रखेगा।
#RajivGandhi
पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा।
आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
एक भयंकर आर्थिक तूफ़ान सर पर है।
12 साल में मोदी जी ने जो ढाँचा खड़ा किया - वह सिर्फ़ अडानी और अंबानी के लिए था।
और, अब वही ढाँचा भरभराकर ढहने वाला है।
चोट उन्हें नहीं लगेगी - उनके पास निकलने के रास्ते हैं।
चोट आपको लगेगी - युवाओं को, ग़रीबों को, मध्यमवर्ग को, किसानों को, मज़दूरों को, छोटे व्यापारियों को - जो कभी इस ढाँचे का हिस्सा थे ही नहीं।
अपने आसपास देखिए। क्या आप उस ढाँचे का हिस्सा हैं - या उस तूफ़ान का शिकार?