🇮🇳इतिहास में एक और शानदार अध्याय! IMA में अब विदेशी महिला कैडेट्स की एंट्री। अगली POP में 20 भारतीय बेटियों के साथ 6 मित्र राष्ट्रों की कैडेट भी बनेंगी सैन्य अफसर। युगांडा की कैडेट को भा रहा दून का मौसम। 🫡 #IMA#Dehradun#IndianArmy#WomenInArmy#NariShakti#UttarakhandNews
निर्मला देवी की मौत हादसा नहीं, हत्या है!
2 मई को रायपुर रोड (नानकसर गुरुद्वारे के पास) एक सफेद कार वाले ने लापरवाही से अचानक दरवाजा खोला। स्कूटी सवार निर्मला देवी जी सड़क पर गिरीं। कार सवार मदद करने के बजाय उनके बुजुर्ग पति से गाली-गलौज कर वहां से भाग गया।
राजकीय शोक के सरकारी आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी!
पूर्व CM बीसी खंडूड़ी के निधन पर घोषित शोक के बावजूद DIT यूनिवर्सिटी में रंगारंग कार्यक्रम।
विश्वविद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। राजकीय आदेशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं!
#Dehradun#jasminesandles#DITUniversity#Action#FIR
कानपुर में असल जिंदगी की फिल्म 'विवाह'! ❤️ हल्दी की रस्म में सिलेंडर लीक होने से दुल्हन श्वेता गंभीर रूप से झुलस गई। दूल्हे विकास ने सच्चा प्यार निभाते हुए अस्पताल के बर्न वार्ड में श्वेता की मांग में सिंदूर भरा और शादी रचाई।
#Kanpur#TrueLove#RealLifeVivah#Inspiration#UPNews
"आज हमारे बेटे की आत्मा को शांति मिली होगी..."
12 साल का इंतजार खत्म! 2014 में बालावाला में अंकित थपलियाल की हत्या करने वाला अकरम पुलिस मुठभेड़ में ढेर। पिता सुरेंद्र थपलियाल बोले- 'उसे अपने किए की सजा मिल गई।' पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
#Dehradun#Encounter#UttarakhandPolice
उत्तराखंड के ऊर्जा सेक्टर में बड़ा भूचाल
सुबह दून में 80 हजार रिश्वत लेते जेई का ट्रैप। रात को ऊर्जा के तीनों निगमों के एमडी की कुर्सी छिनी।
❌ UPCL के एमडी अनिल कुमार को हटाया गया।
❌UJVNL के एमडी संदीप सिंघल भी पद से हटाए।
❌ यूपीसीएल (परियोजना) के निदेशक अजय अग्रवाल पदमुक्त
दून में खंडहर में मिले महिला का शव, CCTV में मिला सुराग। चोट, संघर्ष के निशान हत्या का इशारा कर रहे हैं, मौत से पहले शिवानी फुटेज में एक अज्ञात युवक के साथ घूमती नजर आई। अब युवक की तलाश जारी।
दून में पिछले 48 दिनों में 7वीं हत्या (इनमें 5 महिलाएं)।
खाली खंडहर नशेड़ियों का अड्डा
UK 07 राइडर Anurag Dobhal ने एक्सप्रेस वे पर खुद 150 की स्पीड पर कार दौड़ाकर अपना एक्सीडेंट किया। गनीमत रही कि बच गए। ऐसी हुई स्थिति।
#uk07rider#anuragdobhal#blogger#accident
उत्तराखंड में 'जंगलराज' 24 घंटे, 2 शहर और 3 हत्या
📍 #देहरादून: तिब्बती मार्केट के पास शहीद कर्नल के बेटे अर्जुन शर्मा की सरेराह गोली मारकर हत्या। राजधानी में पिछले 10 दिनों के भीतर यह चौथा कत्ल है।
📍 #हल्द्वानी: मंडी परिसर में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से हत्या।
खौफ का 2026:
* ऊधमसिंहनगर में किसान हत्याकांड से लेकर हरिद्वार में सरेआम गोलीबारी तक, अपराधी बेखौफ हैं।
* दून में रंजिश के लिए अब 'प्रोफेशनल शूटर्स' का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है।
#GunjanMurderCase में रिकॉर्ड 72 घंटे के भीतर चार्जशीट दाखिल।
🔹 राज्य में हत्या के मामले में पहली बार इतनी त्वरित कार्रवाई।
🔹 35 गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य शामिल।
🔹 'Rare of Rarest' मानकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रायल की मांग
#DehradunPolice#UttarakhandPolice#JusticeForGunjan
ये हैं होमगार्ड में 2 करोड़ का वर्दी घपला करने वाले अमिताभ
1 करोड़ की वर्दी 3 करोड़ में खरीदी: 📉 130 का डंडा 375 📉 500 का जूता 1500 में
DG ने पकड़ी गड़बड़ी: बर्खास्तगी और रिकवरी की सिफारिश शासन को भेजी। अब जवानों को वर्दी नहीं, सीधे खाते में भत्ता मिलेगा।
#Uttarakhand#Dehradun
सख्त तेवर पड़े भारी! नैनीताल चुनाव हिंसा: IG अरुण मोहन जोशी निगरानी से हटाए गए। चर्चा है कि सत्ता पक्ष के आरोपियों पर कसता शिकंजा और पुलिस की दबिश सरकार को रास नहीं आई। जांच की आंच ऊपर तक पहुंची तो रातों-रात अधिकारी बदल दिए गए। अब कमान IG STF के पास। #Uttarakhand#Nainital#CBCID
राजपुर रोड स्थित अजंता होटल मालिक के घर शनिवार रात डकैती।▪️ 76 वर्षीय बुजुर्ग मां को बंधक बनाया।▪️ 2 बदमाश घुसे, करीब 2 घंटे तक घर खंगाला।▪️ ₹2.5 लाख कैश और लाखों के जेवर लूटे।
घटना के वक्त मालिक गुरुग्राम गए थे। 2026 में दून में यह दूसरी बड़ी वारदात है
#Dehradun#Crime#Robbery
भारतीय सेना:
नामुमकिन कुछ भी नहीं!
चलती ट्रेन में हवलदार से नायब सूबेदार का प्रमोशन। यह दृश्य सिखाता है कि जिसे आगे बढ़ना होता है, वह रास्तों और साधनों का इंतज़ार नहीं करता। ⚡️
"सेना में बहाने नहीं, परिणाम चलते हैं।"
जय हिन्द! 🇮🇳🫡
#IndianArmy#JaiHind#Soldier#Discipline
देहरादून में जन्मी 5/9 गोरखा राइफल्स (फिलौर) को दूसरी बार मिला 'चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ'। मणिपुर में 'ऑपरेशन हिफाजत' के लिए सेना प्रमुख ने किया सम्मानित। 9 गोरखा रेजिमेंट में यह उपलब्धि पाने वाली यह पहली बटालियन है।
#IndianArmy#GorkhaRifles#ProudMoment
पुलिस ने भी कोर्ट में माना कि जिस मोबाइल से फोटो वायरल करने का आरोप था, उसकी FSL जांच ही नहीं कराई गई। न ही यह पता लगाया गया कि फोटो वायरल करने वाला नंबर किसका था। लापरवाही के चलते आरोपी तौसीफ दोषमुक्त।
#Dehradunpolice की 'घोर लापरवाही' पड़ी भारी, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी। कोर्ट ने विवेचना अधिकारी की जांच पर उठाए गंभीर सवाल। फैसले की कॉपी DM को भेजने के आदेश।
पोक्सो कोर्ट ने माना कि पुलिस न तो घटना में इस्तेमाल मोबाइल पेश कर सकी और न ही नशीला पदार्थ पिलाने की पुष्टि कर पाई। विवेचक उप निरीक्षक भावना कैन्थोला और लक्ष्मी जोशी की जांच में भारी खामियां मिलीं। #UttarakhandPolice