RPSC की 'दिव्य गति' को नमन! 🙏
स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 का इंतज़ार करते-करते युवाओं की उम्र निकली जा रही है, और आयोग 20 दिन में 24 अभ्यर्थी का परिणाम निकालकर अपनी पीठ थपथपा रहा है
✅ परिणामों की गति बढ़ाकर जल्द अंतिम सूची जारी हो।
✅ कैलेंडर के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी हो
प्रदेश में आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम में हो रही अत्यधिक देरी का विषय अभ्यर्थियों द्वारा संज्ञान में लाया गया। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों में गहरा असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। जून 2025 में आयोजित इस परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम लगभग 20–22 अगस्त 2025 के आसपास जारी कर दिया गया था। इसके बाद सभी विषयों की दस्तावेज़ सत्यापन (DV) प्रक्रिया भी निदेशालय द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही पूर्ण कर ली गई है।
इसके बावजूद अब तक प्रमुख विषयों का फाइनल परिणाम जारी नहीं किया गया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति इसलिए और गंभीर हो गई है क्योंकि आगामी भर्ती परीक्षा 31 मई को प्रस्तावित है। जिन अभ्यर्थियों का नाम प्रोविजनल सूची में शामिल है, वे असमंजस में हैं कि उनका अंतिम चयन होगा या नहीं। परिणाम जारी न होने के कारण अभ्यर्थियों के सामने यह दुविधा बनी हुई है कि वे आगामी परीक्षा की तैयारी करें या अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करें।
हाल ही में केवल एक ही विषय का परिणाम जारी किया गया और उस विषय में भी मात्र एक अभ्यर्थी का परिणाम घोषित हुआ है। यह स्थिति दर्शाती है कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है, जिससे बेरोजगार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
अतः मेरा प्रदेश सरकार से विनम्र आग्रह है कि इस विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्रातिशीघ्र सभी विषयों के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को अनिश्चितता और मानसिक दबाव से राहत मिल सके तथा वे अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट निर्णय ले सकें।
@RajCMO
आपने आज से बड़े सब्जेक्ट के रिजल्ट की बात की लेकिन आज तो बड़ा क्या छोटे सब्जेक्ट का भी रिजल्ट नहीं आया है। पिछले दस दिनों के इंतजार के बाद कल एक सब्जेक्ट एक विद्यार्थी का रिजल्ट आया। मई में अगली वैकसी की परीक्षा है लेकिन इस भर्ती के रिजल्ट नहीं दे रही है
@UdtaPanchi__
डियर @RPSC1 आपने उन भर्तियों में तत्परता दिखाई जो विवादित या कोई खबर में आ जाती हैं लेकिन व्याख्याता भर्ती 2026 की एग्जाम डेट तक अपने घोषित कर रखी हैं लेकिन अभी तक व्याख्याता भर्ती 2024 की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
अगस्त माह में 2 गुणा का रिजल्ट आया था,डीवी करवाने के बाद भी अभी तक फाइनल परिणाम जारी नहीं हुआ है, परिणाम हुआ या बीरबल की खिचड़ी जो तैयार नहीं हो रहा या यहां भी गोले भरने का खेल जारी है।
आयोग बिना विलंब के रिजल्ट जारी करें, जिससे युवाओं को रोजगार और विद्यालयों में बच्चों को योग्य शिक्षक मिल सकें।।
@madandilawar जी आप युवा हित में संज्ञान लेकर रिजल्ट जारी करवाएं।।
व्याख्याता भर्ती 2024 वेरिफिकेशन हेतु फ़ाईल शिक्षा निदेशालय भेजने की माँग को लेकर आज राजस्थान बेरोजगार यूनियन अजमेर जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह जी और संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा RPSC सचिव जी को ज्ञापन दिया गया ।।
माननीय सचिव जी द्वारा जल्द से जल्द उक्त प्रक्रियाँ को शुरू करवाने का आश्वासन दिया है साथ ही संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन फॉरवर्ड कर दिया था
#हनुमान_किसान
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
@RajCMO@BhajanlalBjp@RPSC1@Ravindrachdry
Rpsc school व्याख्याता 2024 का परिणाम आए डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक डीवी के कोई समाचार नहीं है, RPSC फाइल भी शिक्षा निदेशालय को नहीं भेज रही है, आखिर इतना लेट क्यों किया जा रहा हैl2
@HANUMANKISAN@JATbera1@saten_08@TheUpenYadav
Rpsc school व्याख्याता 2024 का परिणाम आए डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक डीवी के कोई समाचार नहीं है, RPSC फाइल भी शिक्षा निदेशालय को नहीं भेज रही है, आखिर इतना लेट क्यों किया जा रहा हैl1
@HANUMANKISAN@JATbera1@saten_08@TheUpenYadav
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि को लेकर सभी मंत्रीगणों को 5 व 6 सितंबर को अपने प्रभार के जिलों में कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में गति लाने और अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही 7 सितंबर को सभी मंत्रीगणों को अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
सभी विधायकगण को भी 5 से 7 सितंबर तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने हेतु कहा गया है।
सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी आग्रह है कि वे अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन के साथ समन्वय कर आमजन को राहत पहुंचाएं।
@TheUppenYadav जी 2024 की 1 ग्रेड और 2 ग्रेड में भी 50% पद बढ़ोतरी की मांग को उठाओ,, माननीय मुख्यमंत्री जी तक एक बार हमारी मांग भी पहूंचाया जाएं क्योंकि सबसे अधिक आंदोलन इन भर्तियों में पद बढ़ोतरी की मांग हुई थी और आज इन्हीं को ही नजरंदाज किया गया है।
@BhajanlalBjp@madandilawar