आज राँची स्थित XISS ऑडिटोरियम में इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ लॉयर्स द्वारा आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी “Preamble of the Constitution of India and Its Citizens” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं, विधि विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल आदर्शों पर अपने विचार साझा किए। संविधान की प्रस्तावना केवल हमारे लोकतंत्र की आधारशिला ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्रीय दायित्वों का मार्गदर्शक भी है।
अपने संबोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के पालन तथा नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी समान रूप से जागरूक एवं उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@JmmJharkhand@JMMKalpanaSoren
झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज मैंने भी SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया।
मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता है इसलिए झारखंड राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें।
आइए, हम सभी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
जोहार!
हूल दिवस के पावन अवसर पर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंदनिया, शालमंद्रा, बलवा, भिरखीबाद मोड़, झुंडी ढोढसा मोड़, बदिया कदमातरी, करों मोहलीडीह, पंचगढ़िया, बसकुप्पी–सगरभंगा एवं करहैया स्थित वीर शहीद सिद्धो-कान्हो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर हूल क्रांति के महानायक वीर शहीद सिद्धो-कान्हो, चाँद-भैरव तथा हूल आंदोलन के सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष को नमन किया। जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए उनका ऐतिहासिक संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है।
हूल दिवस हमें अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने, सामाजिक समरसता, भाईचारे तथा न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर हूल आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, उसके मूल्यों एवं वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर चर्चा की तथा वीर शहीदों के आदर्शों पर चलकर समाज और राज्य की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
वीर शहीद सिद्धो-कान्हो एवं हूल आंदोलन के सभी अमर सेनानियों को शत-शत नमन।
जोहार!
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO@JmmJharkhand@JMMKalpanaSoren
झारखण्ड…
जहाँ प्रकृति हर मोड़ पर अपना अनुपम सौंदर्य बिखेरती है,
नदियाँ गुनगुनाती हैं, झरने सुर छेड़ते हैं और हर दिशा प्रकृति के अनमोल वैभव की गवाही देती है।
यही है हमारा सोना झारखण्ड।
@VisitJharkhand
दिशोम गुरु, झारखंड आंदोलन के महानायक एवं जननायक स्व शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना पूरे झारखंड और देश के लिए गर्व का क्षण है।
माता रूपी सोरेन जी द्वारा यह सम्मान ग्रहण करना भावुक और ऐतिहासिक पल रहा। यह सम्मान बाबा के दशकों लंबे संघर्ष, जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अस्मिता और सामाजिक न्याय के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को राष्ट्र की सच्ची श्रद्धांजलि है।
दिशोम गुरु का जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव जनसेवा, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।
महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा स्थित अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास, मिल्लत कॉलेज के मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।
यह पहल विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी।
शिक्षा केवल भविष्य निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारा संकल्प है कि छात्र छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
एक पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं होते,
वे वह विश्वास होते हैं जो हर कठिन राह को आसान बना देता है। जीवन की हर चुनौती में उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
फादर्स डे के अवसर पर सभी पिताओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आपका योगदान अनमोल है।
राज्य सरकार में साथी मंत्री श्रीमती @DipikaPS जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहाँ जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है।
स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उनके अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।
तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।
मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन।
#FathersDay
झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में 11 नए उत्पादों - कुचाई सिल्क साड़ी एवं फैब्रिक्स, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक्स, दुमका चादर-बदोनी पपेट्स, पंछी परहन पंछी साड़ी एवं फैब्रिक्स, झारखंड तसर सिल्क साड़ी एवं फैब्रिक्स, झारखंड डोकरा शिल्प, झारखंड जनजातीय आभूषण, झारखंड बांस शिल्प, केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनम तथा झारखंड जादोपटिया पेंटिंग—को GI टैग हमारे मेहनतकश कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, किसानों तथा आदिवासी समुदायों के परिश्रम, कौशल और पारंपरिक ज्ञान का सम्मान है। वर्ष 2019 में सिर्फ एक उत्पाद को GI टैग मिला था, जो अब बढ़कर 12 हो गया है। यह पूरे राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
GI टैग न केवल इन उत्पादों को कानूनी संरक्षण प्रदान करेगा, बल्कि उनकी प्रामाणिकता को स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान और बेहतर आर्थिक अवसर भी सुनिश्चित करेगा।
इसके साथ ही राज्य के कई अन्य विशिष्ट उत्पादों—मांदर, पायतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, देवघर पेड़ा, कुसुमी लाह, लाह की चूड़ियाँ, साल बीज, महुआ फूल, करंज बीज, रागी, रुगड़ा और धुस्का—GI टैग हेतु प्रक्रियाधीन है।
झारखंड की पहचान उसकी संस्कृति, परंपरा और लोक ज्ञान में निहित है। अबुआ सरकार इन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी, ताकि स्थानीय उत्पादों को उनका उचित सम्मान और हमारे कारीगरों को समृद्धि का नया मार्ग मिल सके।
जय भीम!
जय झारखंड!
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
पूर्ण विश्वास है कि श्री बैद्यनाथ राम जी उच्च सदन में झारखंड के हक, अधिकार, स्वाभिमान तथा वंचित-शोषित समाज की आशाओं को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।
जय भीम! जय झारखंड! जोहार!
आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, ताराटांड का औचक निरीक्षण किया।
विद्यालय में आवश्यक सुधारों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 19वीं जूनियर स्टेट लेवल बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025 की विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हमारी बेटियां खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में झारखंड का नाम रोशन कर रही हैं।
आज बोकारो स्थित स्व. शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुआ।
@HemantSorenJMM@VinodPandeyJMM@JMMKalpanaSoren
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी आदरणीय बैजनाथ राम जी को राज्यसभा चुनाव हेतु नामांकन दाखिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से संसद में झारखण्ड की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर झारखण्ड के हितों, अधिकारों एवं जनभावनाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगे।
आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा चुनाव-2026 के मद्देनज़र सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रीगण एवं विधायकगण के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।
त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला यह पावन पर्व
सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और बरकत लेकर आए।
आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा सदैव बना रहे।
ईद मुबारक!
राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़ा। 58% से बढ़कर हुआ 60% डीए ।
अबुआ दवाखाना, एक ही जगह मिलेंगी एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी दवाएं।
मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी की जानकारी देने वालों को ₹3,000 से लेकर ₹2 लाख तक का इनाम