#बिहार#औरंगाबाद: नगर भवन में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय और जिला प्रशासन के उर्दू कोषांग की ओर से उर्दू प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
▶️कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उर्दू भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना और उर्दू लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
@airnewsalerts@ddnewsBihar
#बिहार#औरंगाबाद: बिहार बाल श्रम आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा और बिहार को बाल श्रम मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
▶️उन्होंने कहा कि ऑटो, टोटो और ई-रिक्शा चलाने वाल��� 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उन्हें रेस्क्यू किया जाएगा।
@airnewsalerts @ddnewsBihar @AIRNewsHindi @WCDBihar
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दूरदर्शन केंद्र पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उप महानिदेशक सह केंद्राध्यक्ष ध्रुव कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर समाचार एकांश के उप निदेशक सैयद सलमान हैदर समेत केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#DDPatna#DDNewsBihar #IndependenceDay2026 #Patna #DhruvKumarSrivastava #Tiranga
#बिहार#औरंगाबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।
▶️अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग कल्य���ण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts @ddnewsBihar #lDay2026WithAlR #IndependenceDay #15August
#बिहार#औरंगाबाद: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत औरंगाबाद के नगर भवन में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने सैकड़ों टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता किट का वितरण किया।
▶️इस दौरान उन्होंने कहा कि पोषण, सहयोग और संवेदना के माध्यम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi
#बिहार#औरंगाबाद: आकांक्षी जिला के प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार गांगेय ने कुटुम्बा प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
▶️इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@ArngDistrict
#बिहार#औरंगाबाद: जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।
▶️यात्राओं में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों समेत बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@MinOfCultureGoI #HarGharTiranga
#बिहार#औरंगाबाद: 1942 की अगस्त क्रांति के दौरान पटना सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के प्रयास में शहीद हुए जगतपति कुमार को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
▶️जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन और रमेश चौ��� के पास स्थापित शहीद जगतपति कुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ‘शहीद जगतपति अमर रहें’ ��र ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए गए।
▶️लोक अभियोजक अजय कुमार संतोष ने कहा कि शहीद जगतपति की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने की जरूरत है।
▶️कार्यक्रम में एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts @ddnewsBihar @AIRNewsHindi @police_aurangab
#बिहार#औरंगाबाद: जिले में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।
▶️अभियान का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
▶️अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडो��� और सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
▶️विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और तिरंगा रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts @ddnewsBihar @AIRNewsHindi #HarGharTiranga
#बिहार#औरंगाबाद: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कुटुंबा प्रखंड के तेलहारा गांव में खादी और हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
▶️कार्यक्रम में बुनकरों के स्वरोजगार, हथकरघा उद्योग के विकास और सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@ArngDistrict
#बिहार#औरंगाबाद: नवोदय स्थापना दिवस के अवसर पर बारुण स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नवनिर्मित अटल टिंकरिंग लैब, स्किल लैब और जीर्णोद्धारित एमपी हॉल का उद्घाटन किया गया।
▶️समारोह में विधायक चेतन आनंद, विद्यालय के कई पूर्व छात्र तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
▶️शिक्षाविद और विद्यालय के पूर्व छात्र आनंद प्रकाश ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi
#बिहार#पटना: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
▶️विधानसभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से भी नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।
@airnewsalerts@ddnewsBihar@DrPremKrBihar@AIRNewsHindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा और संगोष्ठियों के आयोजन का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त भारत को जनआंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।
#NashaMuktBharat #ViksitBharat #PMModi #PremKumar #Bihar #BiharAssembly #Youth #BiharNews #HindiNews
#बिहार#औरंगाबाद: स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ बनाने की दि���ा में औरंगाबाद ने टेली-कंसल्टेशन जिला रैंकिंग में एक बार फिर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
▶️1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के दौरान जिले में 48,438 टेली-कंसल्टेशन दर्ज किए गए, जो बिहार में सर्वाधिक हैं।
▶️इससे पहले जून माह में भी औरंगाबाद 44,042 टेली-कंसल्टेशन के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर रहा था।
▶️जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि टेली-कंसल्टेशन ग्रामीण और दूरदराज़ के लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts @ddnewsBihar @police_aurangab @DMAurangabadMH @AIRNewsHindi
#बिहार#औरंगाबाद: निगरानी विभाग की टीम ने जिले के रिसियप थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
▶️आरोप है कि नली-गली विवाद से जुड़े मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी का नाम क��स डायरी से हटाने के एवज में दारोगा ने 2 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 1 लाख रुपये में तय हुई थी।
▶️निगरानी विभाग के वरीय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि परिवाद के सत्यापन के बाद अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
▶️मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts @VigilanceBihar @ddnewsBihar @police_aurangab
#बिहार#औरंगाबाद: जिले की सीमा पर स्थित दुर्गी और पथरा जैसे दुर्गम पहाड़ी गांव अब अमरूद की बागवानी के लिए नई पहचान बना रहे हैं। इस क्षेत्र में करीब 300 एकड़ से अधिक भूमि पर अमरूद की खेती की जा रही है।
▶️इस बदलाव के केंद्र में कुटुंबा प्रखंड के दधपा बीघा निवासी प्रगतिशील किसान संजय कुमार वर्मा हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में साथियों के सहयोग से अ��रूद की खेती शुरू की, जो अब बड़े स्तर पर फैल चुकी है।
▶️संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अमरूद का एक परिपक्व पौधा प्रतिवर्ष औसतन एक क्विंटल तक फल देता है। एक बार पौधारोपण करने के बाद लगभग दस वर्षों तक नियमित उत्पादन प्राप्त होता है।
रिपोर्ट: कमल किशोर
@airnewsalerts @ddnewsBihar @AIRNewsHindi @DMAurangabadMH
#बिहार#औरंगाबाद : सरिता देवी ने छोटी-सी नर्सरी से न सिर्फ अपनी जिंदगी बदली, बल्कि कई महिलाओं को रोजगार भी दिया।
➡️आज उनकी नर्सरी से वन विभाग भी पौधों की खरीद कर रहा है।
संघर्ष, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल। 🌱💚
#WomenEmpowerment#Bihar#Aurangabad #SelfReliance #Environment #Inspiration
Report- kamal Kishore
@ArngDistrict@airnewsalerts@ddnewsBihar
भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी–रांची–कोलकाता सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य बिहार के औरंगाबाद जिले में तेजी से जारी है।
करीब ₹3,500 करोड़ की लागत से बन रहे इस 610 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से वाराणसी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।
यह एक्सप्रेसवे बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिलों से होकर गुजरेगा।
#BharatmalaProject #Expressway #BiharNews #VaranasiRanchiKolkataExpressway #Aurangabad