India’s Bank employees seek two things rooted in fairness and dignity at work.
#5DayWeekandFairPLI
The demand for a 5 Day Work Week in banks is not new. It already stands agreed upon in the Bipartite Settlement of March 2024. What remains is its long-pending implementation.
At the same time, the unilateral and discriminatory PLI system must be abolished and replaced with a fair, transparent and inclusive framework for all employees, recognising the collective effort behind every institution’s performance.
Hardworking bank employees are not asking for privilege. They are asking for implementation of an agreement and equality in reward.
A motivated banking workforce strengthens Indian banking and the nation.
@PMOIndia
धर्मनगरी तीर्थराज प्रयागराज में श्रद्धा एवं आस्था के पवित्र महापर्व महाकुंभ के शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
मेरी प्रभु से कामना है कि महाकुंभ समस्त श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय हो।
देशवासियों को एकता, समानता और अधिकारों के सूत्र में बांधने वाला हमारा संविधान और समावेशी लोकतंत्र, हमारे देश के मजबूत स्तंभ हैं।
आज जब इन दोनों स्तंभ पर प्रहार किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है तो यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं।
लोकतंत्र स्वराज मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेई जी के साथ शिरकत की।
📍इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान
जयपुर
@ppbajpai
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@VasudevDevnani
केंद्र की भाजपा सरकार की दिशाहीन नीतियों ने देश की आर्थिक व्यवस्था पर गहरा आघात किया है।
केंद्र की भाजपा सरकार ने जल्दबाजी एवं बिना पूर्ण तैयारी के जिस प्रकार GST लागू किया उसने गरीब-मध्यम वर्ग के उपभोक्ता एवं लघु-मध्यम कारोबारियों के लिए विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर दी हैं।
आगामी बजट से पहले कांग्रेस पार्टी की यह मांग है कि GST के भार ने जनता के लिए आर्थिक कठिनाइयां खड़ी कर दी हैं,जिसमें उन्हें राहत दी जाए।
हमारी मांग है कि इसके निराकरण को लेकर केंद्र सरकार को संवेदनशीलता के साथ चिंतन करना चाहिए।
जनता से जुड़े इस मुद्दे पर आज प्रेसवार्ता को संबोधित किया।
📍 मुंबई
@INCMaharashtra@INCMumbai@INCIndia
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष @AkashSharmaINC जी को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किए जाने पर शुभकामनाएं देता हूँ।
जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद आप को मिलेगा एवं इस उपचुनाव में पार्टी भारी मतों से विजयी होगी, ऐसा मुझे विश्वास है।
@INCChhattisgarh
आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर श्री बजरंग पूनियाँ जी के किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण में पहुँच कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की।
@BajrangPunia
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर, हम उस महान संत को नमन करते हैं जिन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन को महाकाव्य रामायण में उकेरा और हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य की राह दिखाई। महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके उपदेश हमें सिखाते हैं कि किसी भी कठिन परिस्थिति में सत्य और न्याय का पालन करना ही सच्चा धर्म है।
महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!