Happy Independence Day.
“On 15th August 1947, after many centuries, we were able to establish self-governance and organize an arrangement of self-rule as per our wishes; under our system, under our flag, over a large area of the Bharat.
This independence also reminds us of the elongated period of slavery, hardships, and constant battles that Bharatiya fought without deviating from the sole goal of complete Independence. From a geographical view, this struggle of the Bharatiya people against foreign powers was broad-based, widespread, and all-encompassing. All sections of society contributed to the freedom movement as per their ability, power, and strength.”
- Dr. Mohan Bhagwat, Sarsanghchalak, RSS
(Excerpt from the article on Amrit Mahotsav, 2022)
स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
“15 अगस्त, 1947 को हमको स्वतंत्रता मिली। अंग्रेजों से हमने अपने देश को अपने हाथ में ले लिया। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है और हमारे लिए संकल्प का भी क्षण है। यह यकायक नहीं हुआ। हमने लिया, किसी की कृपा से नहीं मिला, लंबा संघर्ष करने के बाद मिला।
वो तंत्र तो हमको मिल गया, लेकिन अब उसको स्व-तंत्र बनाना है। स्व-तंत्र होना यानि सब मामलों में स्व-निर्भर होना पड़ता है। हमारा राष्ट्रध्वज बताता है, हमको कैसा देश गढ़ना है। वो देश दुनिया में बड़ा होगा तो क्या होगा, वो अन्य लोगों पर राज नहीं करेगा, डंडा नहीं चलाएगा। वो तो अपने त्याग से दुनिया को गढ़ेगा, दुनिया के हित के लिए त्याग करेगा। हम यह सब समाज की, मानवता की, पर्यावरण की, सृष्टि की धारणा का धर्म पालन करके करेंगे।
इसके लिए हमको परिश्रम करना है। आने वाले दिनों में, ये नहीं पूछना कि मुझे क्या मिलेगा, मेरा देश मुझे क्या देता है, मेरा समाज मुझे क्या देता है? बल्कि, मैं अपने देश को क्या दे रहा हूँ, मैं अपने समाज को क्या दे रहा हूँ? मेरी उन्नति में मेरे समाज की, देश की उन्नति हो रही कि नहीं? इसका विचार करके ही अपना जीवन जिऊं, इसकी आवश्यकता है।”
- डॉ. मोहनराव भागवत, सरसंघचालक
(15 अगस्त, 2022)
विजयादशमी उत्सव :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत के उद्बोधन का नागपुर से 5 अक्तूबर,2022 बुधवार को प्रातः 7:35 बजे सीधा प्रसारण देखें -
Facebook: https://t.co/V2KIBLvYi1
YouTube: https://t.co/Vw2ZcWjkmM
Twitter: @RSSorg
RSS Sarkaryavah Shri Dattatreya Hosabale hoisted national flag during the Independence Day celebrations at Periyalwar Street-Thirumazhisai junction, East Tambaram, Chennai.
सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने महाल स्थित संघ कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
नेताजी की प्रेरणा आध्यात्मिक प्रेरणा थी। ऐसी आध्यात्मिक प्रेरणा की धारणा करके सम्पूर्ण भारत, जो अपनी मातृभूमि है, उसके लिए उन्होंने सर्वस्व बलिदान किया। - डॉ.मोहनजी भागवत
पू.सरसंघचालक जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर इंफाल (मणिपुर) में पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बंधित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विविध संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक आज भाग्यनगर में प्रारम्भ हुई।बैठक में पू.सरसंघचालक मोहनजी भागवत,सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले सहित विविध संगठनों के 190 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने राजा शिवाजी विद्यालय, दादर (मुंबई) में ध्वज वंदन किया।
75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मा. सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी ने भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यालय (छात्र शक्ति भवन) पर झंडा वन्दन किया।
“परमपूज्य योगीश्री महाराज के परम शिष्य, ‘योगी डिवाइन सोसायटी’ के संस्थापक पूजनीय गुरु श्री हरिप्रसाद स्वामी जी के इहलोक यात्रा पूर्ण कर अक्षरधाम के महाप्रयाण पर उनकी पावन स्मृति में शत शत नमन।”
- प. पू. सरसंघचालक और मान. सरकार्यवाह जी का शोक संदेश।
"There are thousands of human beings around us, who are hungry and destitute. Those who are deprived of even the least necessities of life; and their sufferings even melt the hearts of strongest...."
- Madhav Sadashiv Golwalkar 'Shri Guruji'
“हमारे चारों ओर सहस्र मानव हैं, जो भूखे एवं निराश्रित हैं, जो जीवन की निम्नतम आवश्यकताओं से भी वंचित हैं ; उनकी कष्ट कथाएँ पाषाण समान कठोर हृदयों को भी पिघला देती हैं।....”
- माधव सदाशिव गोलवलकर ‘श्रीगुरुजी’
विजयादशमी उत्सव :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में प.पू. सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत के उद्बोधन का नागपुर से 25 अक्टूबर, रविवार 2020 को प्रातः 8:00 बजे सीधा प्रसारण देखें -
Facebook : /RSSOrg , Twitter: @RSSorg , YouTube : RSSorg
“The demise of Dr. S P Balasubramaniyam is an insurmountable loss which is extremely painful. SPB was a treasure of rich human values and virtues.”
Shradhanjali to Dr. S P Balasubramaniyam by Shri Dattatreya Hosabale, Sahsarakaryavah, Rashtriya Swayamsevak Sangh
“डॉ. एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन एक अपूरणीय क्षति और अत्यंत हृदयविदारक है। बालासुब्रमण्यम समृद्ध मानवीय मूल्यों और गुणों का खजाना थे।”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह मा. दत्तात्रेय होसबले जी की डॉ. एसपी बालासुब्रमण्य को श्रद्धांजलि।