देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है। और गरीब जैसे किसी गहरी खाईं में गिरता जा रहा है।
चीजों के दाम में आग लगी हुई है। रोज की कमाई से खाने-पीने का सामान तक जुटा पाना मुश्किल है।
2012 में जो नियमित कर्मचारी हर महीने औसतन 12 हजार रुपये कमाते थे, 10 साल बाद उनकी कमाई बढ़ने की जगह और घट गई।
दुनिया समय के साथ आगे बढ़ती है, मगर हम पीछे जा रहे हैं। क्यों?
प्रधानमंत्री जी महल के अंदर अपने काल्पनिक दुखों से परेशान हैं। राजनीतिक आलोचना होने पर वे लगभग छुईमुई जैसा बर्ताव करते हैं। ऐसा करके वे असली मुद्दे से ध्यान भटका देते हैं और करोड़ों जनता की पुकार अनसुनी रह जाती है।
अब आपको ही सोचना है कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति ही जनता के असली सवालों का समाधान निकालने की बजाय, अपने पद की सारी शक्ति उन सवालों को उठा रहे विपक्ष पर राजनीतिक हमले करने में ही लगा दे तो देश किधर जाएगा?
यह विचार करने और जागरूक बनने का समय है।
कांग्रेस की गारंटी✋
🔹हम एक लाख शिक्षित युवाओं को पहली नौकरी देंगे
🔹किसानों का कर्ज माफ होगा, MSP की कानूनी गारंटी
🔹जातिगत जनगणना करके गरीबों को लाभ दिलाएंगे
🔹गरीब परिवार की मुखिया महिला को सालाना एक लाख रुपए देंगे
🔹दैनिक मजदूरी कम से कम 400 रुपए, मनरेगा में भी लागू
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍चित्तौड़गढ़, राजस्थान