@JoraramKumawat@JoraramKumawat माननीय मंत्री साहब जी जिन्होंने पशु परिचर में पहले ज्वाइन कर लिया उनकी क्या गलती थी। जिन्होंने पहले ज्वाइन कर लिया उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है
आपसे पूरी उम्मीद है कि हमें जल्द से जल्द गृह जिला दिलवाएंगे
@JoraramKumawat श्रीमान जी आपसे विनम्र निवेदन है कि जिन्होंने पहले पशु परिचर में ज्वाइन कर लिया है और उनके बाद में संशोधित लिस्ट में नाम आया है उन्हें पुन अपने गृह जिले में ज्वाइन करने का मौका देवे
अतः आप आदेश निकालिए की जिनको गृह जिले में ज्वाइन करना है कर सकते हैं आपकी बड़ी कृपा होगी 🙏😥
आसमान पर ठिकाने किसी के नहीं होते,
जो ज़मीन के नहीं होते वो कहीं के नहीं होते।
अपनी जमीं से सदा जुड़े रहो..!
नफ़रत से दूर रहों और प्यार से जीवन जीने का प्रयास करो ।।
#हनुमान_किसान#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
LDC भर्ती में धन्यवाद ज्ञापित के क्रम में सचिवालय परिवार से वर्तमान अध्यक्ष भाई #कजोड़मल जी और @Jobner_Vivek जी @Harshit95 जी @ShaileshHudda जी सहित ARD और कार्मिक विभाग के कर्मचारियों का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार आप सभी ने चयनित साथियों की हर संभव मदद की ।।
हमारे बेरोजगारों की लड़ाई में साथी भाई @Radhemahwa जी का भी धन्यवाद और आभार
👍👍परिचय के क्रम में :- @damodar9785 जी से मिलिए ये वो व्यक्ति है जिन्होंने LDC अभ्यर्थियों को सही और सटीक न्यूज़ देने के साथ साथ जहां भी आवश्यकता पड़ती सदैव आगे मिलते और सही को सही ,गलत को ग़लत कहने का कार्य किया करते ।।
शुरू से इनका प्रयास शानदार रहा और विश्ससनियता बनाये रखने का प्रयास करते रहें ।।
बीकानेर धरने से सभी इनको प्यार से सचिवालय के नाम पर मज़ाक़ करते रहते है सबकी इच्छा थी दामोदर भाई को सचिवालय मिले इनका भी मन वहाँ ज़्यादा लगता है लेकिन वो मिल नहीं पाया लेकिन अब ये सचिवालय के नाम से ही जाने जाते है ।।
बालाजी महाराज के आशीर्वाद से इनको Local fund audit निधि अंकेक्षण विभाग मिला है ।।
@LDCsangh
लाइब्रेरियन ग्रेड 3 में पद बढ़ौतरी को लेकर अपडेट:- 👇 👇
लाइब्रेरियन ग्रेड 3 में 50% पदों को बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग डिमांड भेजने को लेकर पूर्णतया सहमत हो गया है और माननीय शिक्षा मंत्री जी ने डिमांड भिजवाने का भी बोल दिया है ।।
उसी अनुरूप डिमांड तैयार करवाई जा रही है ।।
लेकिन याद रहें डिमांड भेजने से ही अपना काम नहीं होगा इसके बाद पुनःदुगनी मेहनत के साथ वित्त विभाग से स्वीकृति दिलानी है उसके बाद ही आपको सिस्टम से ऑफिशियली बयान सुनने को मिलेगा ।।
जब तक स्वीकृति नहीं मिलेगी जब तक ऑफिशियली बयान सुनने को नहीं मिलेगा ।।
बाकी याद रखें खोने को कुछ नहीं पाने को बहुत कुछ है
#एकता_भरोसा_मेहनत = परिणाम
#रविन्द्र_चौधरी
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
@RajCMO@BhajanlalBjp@HANUMANKISAN@madandilawar@rajeduofficial
LDC अभ्यर्थियों के लिए अपडेट:- 👇 👇
LDC अधीनस्थ सेवा के विभाग आवंटित आज देर रात तक हो जाएँगे ऐसा सक्षम स्तर से कॉल करवाने पर संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिया है (केवल सूचना मार्फ़त ) ।।
सभी चयनित साथियों को पुनः बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ ।।
अब संबंधित विभाग अपनी प्रक्रियाँ जल्दी से जल्दी पूरी करेगा ।।
रोजगार मेले में भर्ती शामिल है लेकिन आपकी पीड़ा ये है कि नियुक्ति पत्र या वेलकम किट इसको लेकर भी वर्तमान समय परिस्थिति के अनुसार फाइनल जल्द अपडेट शेयर की जाएगी ।।
कोशिश है आपके साथ अच्छे से अच्छा हो आपको ख़ुशियाँ ही मिले ।।
एक समय वो था जब उम्मीद ख़त्म थी एक समय ये है जो पूर्णतया चयनितों के लिये सुखद है ।।
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी का दिल से आभार ।।
नोट :- याद करो वादा किया था पशु परिचर और LDC में एक भी पद ख़राब नहीं होगा बेस्ट से बेस्ट निर्णय करवाया जाएगा जो आपके सामने है ।।
लगभग सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों के साथ न्याय और काम हो गया है ।।
#भजनलाल_मतलब_भरोसा
#रविन्द्र_चौधरी
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
@RajCMO@BhajanlalBjp@lkantbhardwaj@HANUMANKISAN
LDC विभाग आवंटन :- सबसे पहले सभी साथियों से सिस्टम की विसंगतियों के कारण मिल रही पीड़ा के लिए माफी चाहता हूँ आपकी पीड़ा सही है आपके साथ पहले शिक्षा विभाग द्वारा डीवी में उसके बाद RSSB द्वारा परिणाम में और अब ARD द्वारा विभाग आवंटन में लापरवाही की गई ।।
CMO से अनुमोदन वाला कार्य कल हो जाएगा समय भी माँगा है कल मुलाकात भी हो सकती है अगर सुबह तक समय मिला तो LDC डेलीगेशन को वार्ता भी करवा दी जाएगी (सक्षम स्तर को पूरी दास्तान शेयर भी कर दी है ) ।।
जिनको काम करना है कार्य वही करेंगे लेकिन ये सच है माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी जिस मंशा से युवा हित में कार्य चाहते है कुछ सिस्टम के लोग पानी फेरने का कार्य कर रहें है ।।
LDC साथियों को यही कहूँगा आपके दुःख पीड़ा में आपके साथ हूँ आप मेरे पर भड़ास निकाल सकते है आप मेरे अपने हो ।।
नोट :- रोजगार उत्सव में कई प्रक्रियाधीन भर्तियों पर संकट आ गया है इसको लेकर कल पूरे दिन प्रयास करूँगा ये सब उन लोगो के कारण हो रहा है जो पद का दुरुपयोग कर रहें है काम नहीं कर रहें है ।।
LDC को लेकर रोजगार उत्सव वाला स्टेटस भी अन्य भर्तियों के साथ कल ही शेयर करूँगा ।।
@LDCsangh@RajCMO@Ravindrachdry@BhajanlalBjp@Bhajanlalofc
"जो वादा किया वो निभाया"
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में राजस्थान Gk का वेटेज अब बढ़कर 50 प्रश्न होंगे यानी Gk का वेटेज 17% से बढ़कर 41% होगा।
संघर्ष में साथ देने वाले सभी बेरोजगार साथियों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद।
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी का बेरोजगार युवाओं के पक्ष में निर्णय लेने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद 🙏 @RajGovOfficial@Bhajanlalofc@RajCMO
सभी मीडिया बंधुओं का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद,जिन्होंने हमारे इस सफर में बेरोज़गारो की चतुर्थ श्रेणी की मांग पर सरकार का ध्यान आकर्षित करवाकर बेरोज़गारो को न्याय दिलाने में पूरा पूरा सहयोग किया।।
@vinodmittal9@DainikBhaskar@Kunal_Alwar@SpacesEducation@lokesh_ola@educationnagari@vrchoudhary180@KhabarTak_news
#रविन्द्र_चौधरी
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
राजस्थान के सभी बेरोजगार युवा साथियों को,जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं,राजस्थान बेरोजगार यूनियन की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं !
हमें पूरा विश्वास है कि आपको हमारे संघर्ष की बदौलत "बढ़े हुए राजस्थान Gk का वेटेज" का पूरा लाभ मिलेगा ।।
हमने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि:-
👉इस परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK) के बढ़े हुए वेटेज का आपको बहुत फायदा मिलेगा ।।
👉सिलेबस के अनुसार ही पेपर आए ।।
👉परीक्षा का स्तर चतुर्थ श्रेणी के अनुरूप ही हो ।।
👉आपको किसी भी विवादित प्रश्न का सामना न करना पड़े ।।
सभी साथी पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें ।।
हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं ।।
#भजनलाल_मतलब_भरोसा
#भजनलाल_मतलब_भरोसा
#रविन्द्र_चौधरी
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
@BhajanlalBjp@Bhajanlalofc@lkantbhardwaj@RajGovOfficial@RajCMO@JogarampatelMLA@HANUMANKISAN@RamdevChotiya76
पशु परिचर PH , SP सहित हॉल्ड , वेटिंग अपडेट :- शेष जाँच को लेकर कार्य शुरू हो गया है इसी क्रम में पूर्व में भी आपको सूचित किया था लगभग 200 PH अभ्यर्थियों की जाँच अभी शेष थी जिसके लिए शासन से पत्र लिखवाने के बाद अब संभाग स्तर पर उनकी जाँच होने का आदेश जारी हो गया है इससे OCT माह में इनकी जाँच पूरी हो सकेगी क्योंकि प्रयास सब का यही है एक भी फर्जी PH शामिल नहीं हो इसलिए समय लग रहा है ।।
SP अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन लगभग सभी का हो गया है ।।
पशु परिचर शेष परिणाम सभी का एक साथ आएगा OCT महीने का समय जाँच में और लगेगा जिससे सबकी जाँच हो सके।।.सभी PH साथियों के संयम से ही फर्जी PH वालों का ईलाज होगा और जो हक़दार है उसी को उसका हक़ मिलेगा ।।
शेष सभी कों नवंबर माह में ही परिणाम और नियुक्ति दोनों की खुशी मिलेगी लेकिन इस दौरान आपको इस बात की खुशी होगी कि एक भी फर्जी न PH शामिल होगा न SP ।।
इस दौरान अतिरिक्त समय में कोशिश रहेगी नॉन जॉइनर डाटा तैयार करवाकर RSSB भिजवाया जावे
पर्याप्त समय मिलने के कारण उधर जाँच होगी इसी दौरान इधर वेटिंग डाटा पर कार्य शुरू करवाने का प्रयास रहेगा जिससे इनका परिणाम भी NOV में ही जारी करवाया जा सके ।।
जिनको नियुक्ति मिल रही है वो हमारा सिर है तो PH साथी हमारा गला है और कभी भी गला काटकर सिर की रक्षा नहीं की जाती इसलिए आप सबके हक के लिये ही बारीकी से जाँच हो रही है ।।
नोट:- PH साथियों से निवेदन है सभी समय पर उपस्थित होकर संभाग लेवल पर जो डेट मिले उसी में अपनी जाँच करवाये ,कोई भी अनुपस्थित नहीं रहें ।।
#हनुमान_किसान
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
@RajCMO@BhajanlalBjp@Ravindrachdry
पशु परिचर सीकर कर्मचारी संघ द्वारा मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में चयनितों और उनके परिवार को ख़ुशियाँ मिलने पर राजस्थान बेरोजगार यूनियन परिवार के साथ माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया है ।।
#भजनलाल_मतलब_भरोसा#भजनलाल_मतलब_भरोसा
प्रत्येक चयनित के साथ साथ उनका परिवार बोल रहा है ये भरोसा बिना पेपर आउट , बिना विसंगति , समय पर भर्ती प्रक्रिया , PH ,SP सहित सही से डीवी जाँच करवाना और फर्जियो के हो रहें ईलाज से सीएम साहब ने जीता है ।।
#हनुमान_किसान
#राजस्थान_बेरोज़गार_यूनियन
@RajCMO@BhajanlalBjp@Ravindrachdry@lkantbhardwaj@JogarampatelMLA@JoraramKumawat@Bhajanlalofc