A social worker | Founder of Berojgar Sena| RTI Activist |
Former State Spokesperson, AAP Jharkhand |
Spokesperson Jharkhand Mukti Morcha, GIRIDIH JHARKHAND
भरत तिवारी
बिहार में फैली अराजकता, भ्रष्टाचार और सत्ता संरक्षित अपराधों पर सवाल उठा रहे थे।
उन्होंने व्यवस्था से जवाब मांगा, सत्ता से जवाबदेही मांगी।
लेकिन भाजपा ने जवाब नहीं दिया।
भाजपा ने 57 पुलिसकर्मियों के बल पर उन्हें घेर लिया और उनकी हत्या कर दी।
यही है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा।
जो सवाल पूछेगा, उसे चुप कराया जाएगा।
जो भ्रष्टाचार उजागर करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा।
जो सत्ता के सामने सच बोलेगा, उसे कुचलने की कोशिश की जाएगी।
पैसों के दम पर विधायक/सांसद ख़रीदे जाएँगे - लोकतंत्र कुचला जाएगा।
लोकतंत्र में असहमति का जवाब संवाद से दिया जाता है, दमन से नहीं।
आज भरत तिवारी पर हमला नहीं हुआ है, आज लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सत्ता से सवाल पूछने के अधिकार पर हमला हुआ है।
जय भीम!
जय झारखंड!
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
पूर्ण विश्वास है कि श्री बैद्यनाथ राम जी उच्च सदन में झारखंड के हक, अधिकार, स्वाभिमान तथा वंचित-शोषित समाज की आशाओं को पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे।
जय भीम! जय झारखंड! जोहार!
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करती हूँ।
माननीय विधायक, गांडेय विधानसभा, श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन एवं समीक्षा की। कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत खावा-जगमनरायडीह पुल निर्माण कार्य (ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होते हैं। इस पुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। @HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष, अभिभावक स्वरूप आदरणीय चाचाजी श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
@laluprasadrjd
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, श्री वैभव कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कार्यालय प्रधानों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, स्वाभिमान और जन अधिकारों के प्रतीक थे। उन्होंने आदिवासी समाज सहित वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा। @HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand
क्या इतने वृद्ध, वरिष्ठ पूर्व मुख्यमंत्री के लिए एक अतिरिक्त कुर्सी नहीं लग सकती थी ?
आख़िर इतना अपमान करने की क्या जरूरत थी ?
अपने सत्ता की लालसा में .@yourBabulal जी लगातार वरिष्ठ नेताओं का अपमान करते हैं ?
आप भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं बाबूलाल जी - चंपई दादा भी
आप भी दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए - चंपई दादा भी
फिर सिर्फ आपको ही कुर्सी क्यों ?
उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में आवश्यक जीवनरक्षक एवं नियमित उपयोग की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। सीएचसी जमुआ में उपलब्ध दवाओं एवं उनके वर्तमान स्टॉक की स्थिति निम्नवत है—
दवा का नाम
1. Albendazole Tablet 400 mg उपलब्ध स्टॉक (4,667)
2. Iron + Folic Acid Syrup (200 ml) उपलब्ध स्टॉक (5,595)
3. Ampicillin Capsule 250 mg उपलब्ध स्टॉक (800)
4. Rabeprazole Sodium 20 mg + Domperidone 30 mg Capsule उपलब्ध स्टॉक (800)
5. Anti Rabies Vaccine 2.5 उपलब्ध स्टॉक (11)
6. Dicyclomine Oral Solution 10 mg/5 ml उपलब्ध स्टॉक (300)
7. Glucose Solution Chloride 5% + 0.9% Sodium Chloride उपलब्ध स्टॉक (240)
8. Paracetamol Drop 100 mg/ml उपलब्ध स्टॉक (75)
9. Paracetamol Injection 150 mg/ml उपलब्ध स्टॉक (83)
10. Permethrin Cream 5%
उपलब्ध स्टॉक (100)
11. Tinidazole Injection 2 mg/ml उपलब्ध स्टॉक (288)
12. Paracetamol 500 mg Tablet उपलब्ध स्टॉक (1,500)
13. ECG Jelly 250 ml उपलब्ध स्टॉक (150)
14. Syringe 3 ml उपलब्ध स्टॉक (300)
15. Calcium with Vitamin D3 Tablet उपलब्ध स्टॉक (6,600)
16. Iron एवं Folic Acid (Red Colour) Tablet उपलब्ध स्टॉक (7,50,000)
17. Anti Rabies Vaccine (ARV) (उपलब्ध स्टॉक 35)
18. ORS Sachet (20.1 gm) (उपलब्ध स्टॉक 5,000)
19. ORS Sachet (21.0 gm) (उपलब्ध स्टॉक 1,000)
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित रूप से दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दवाओं की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं एवं मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। @HemantSorenJMM@JharkhandCMO@prdjharkhand
आज देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन एवं विभिन्न विभागों के समन्वय सहित मेले से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
श्रावणी मेला केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और सुव्यवस्थित प्रबंधन का भी महापर्व है। हमारा प्रयास है कि आने वाले श्रावणी मेला 2026 को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम, सुरक्षित एवं भव्य बनाया जाए।
सफल आयोजन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@HemantSorenJMM
पश्चिम बंगाल में सांसद .@abhishekaitc जी पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है।
लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा और हमले के लिए कोई स्थान नहीं है। राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क और जनमत से दिया जाना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से।
मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ।
लोकतंत्र को हिंसा नहीं, संवाद और सम्मान मजबूत बनाते हैं।
महान शासक इतिहास बनाते हैं।
कमज़ोर शासक इतिहास का बहाना बनाते हैं।
दूरदर्शी नेता कहते हैं —
“अगले 25 साल में देश कहाँ पहुँचेगा?”
और निकम्मे नेता कहते हैं —
“70 साल पहले क्या हुआ था?”
जो वर्तमान नहीं संभाल पा रहे,
वे अतीत के भाषणों में छुपे बैठे हैं।
देश भविष्य से बनता है,
बहानों से नहीं।
पिछले 12 वर्षों से देश ने सिर्फ़ जुमले, झूठे वादे एवं धूर्तता की है।
बस इसी का इंतज़ार था जी 😌
☑️ अब डॉलर 50 रुपया हो जाएगा
☑️ पेट्रोल 60 रुपये
☑️ सरसों तेल 70 रुपये
☑️ स्मार्ट सिटी 80 बन जाएँगे
☑️ सबके खातों में 15 लाख
☑️ किसानों की आय दोगुनी
☑️ हर साल 2 करोड़ नौकरी
☑️ काला धन वापस
☑️ गैस सिलेंडर सस्ता
☑️ ट्रेन समय पर
☑️ महँगाई गायब
☑️ भ्रष्टाचार खत्म
और…
☑️ अच्छे दिन आ कर ही मानेंगे।
डॉलर और पेट्रोल के दाम में स्पर्धा चल रही थी कि पहले कौन शतक लगाएगा!!
पेट्रोल ने बाजी मारी है, अब डॉलर की बारी है।
केंद्र सरकार में देश बेचवा सरकार जो बैठी है।