ऐसी-वैसी #मजाल कर बैठें
आप चेहरे को लाल कर बैठें
बोलने किस तरह दिया जाए
क्या ख़बर हम #सवाल कर बैठें
जानवर सींग भी तो रखते हैं
आप #मालिक सम्हाल कर बैठें
आपसे सिर्फ इतना कहना है
वक़्त रहते ख़याल कर बैठें
– के० पी० अनमोल
@gsm2208 बहुत प्यारी कहानी है आपकी। प्रेम करने वालों को इसी तरह उदाहरण सेट करने चाहिए। प्रेम बनाता है, बर्बाद नहीं करता। आज आप प्रेम के कारण ही नौकरी में हैं। भाग्यशाली तो हैं ही, समझदार और मेहनती भी हैं। आप दोनों को बधाई।