प्रिय अभ्यर्थियों
परीक्षाओं को रद्द करने से कुछ नहीं होगा, अगर वही लोग फिर से परीक्षा कराएँगे तो धांधली फिर से होगी। डबल इंजन के दुष्काल में अभ्यर्थी दुबारा मतलब डबल ठगे जाएंगे। भाजपा सरकार ये नाटक बंद करे और स्वीकार करे कि वो युवाओं को यूँ ही साल-दर-साल कभी पर्चा लीक होने के नाम पर, कभी कॉपी बदले जाने के नाम पर, कभी आरक्षण की चोरी के नाम पर, कभी डबल पारी के घपले के नाम पर, कभी नार्मलाइजेशन के नाम पर, कभी कोर्ट-कचहरी के नाम पर या किसी और बहाने युवाओं को नचाती रहेगी पर कोई भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं करेगी।
दरअसल ये सब नौकरी न देने की भाजपाई साज़िश है क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
सच तो ये है कि भाजपा आरक्षण का विरोध करते-करते नौकरी की ही विरोधी हो गयी है, जिसका नुक़सान हर वर्ग के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
जो कह रहे हैं कि उप्र में नौकरियों की बरसात हो रही है सही मायनों में उन्होंने उप्र में नौकरी का दलदल बना दिया है, जिससे कोई बाहर ही नहीं आ पाता है।
आगामी चुनावों में नौकरी चाहनेवाला हर वर्ग का युवा हर परीक्षा में धांधली करनेवाली भ्रष्ट भाजपा के ख़िलाफ़ वोट करेगा, और इसमें सबसे ज़्यादा प्रतिशत उनका होगा जिन्हें अपना जेबी वोट समझकर भाजपा हमेशा उपेक्षित करती रहती है।
हमारा सीधा आह्वान है : अपना भविष्य बदलना है तो सरकार बदलिए!
भाजपा जाए तो नौकरी आए!
आपका
अखिलेश
#असिस्टेंट_प्रोफेसर_भर्ती_रद्द
भाजपा सरकार की ख़ामियों के कारण अनियमित हुई पुलिस भर्ती और उसकी वजह से ओवरएज हो गये अभ्यर्थियों को उम्र की छूट देकर, उप्र सरकार नव वर्ष का तोहफ़ा दे!
भाजपा सरकार की लचर और दोषपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का ख़ामियाज़ा बेरोज़गार युवा क्यों भुगतें। हम पुलिस भर्ती के हर अभ्यर्थी की माँग के साथ हैं।
युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य है।
उप्र के हर युवा को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की शुभेच्छा सहित नये साल की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#UPP_Age_Relaxation
• 4 नई नौकरियों में OBC की 183 पद की लूट।
• बिना संशोधन पदों पर भर्ती की तैयारी।
• बीजेपी सरकार 69 हज़ार शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता नहीं भेजती है और केस की डेट जान बूझकर टलवाई जाती है।
• जब समाजवादी पार्टी PDA पंचायत करके गांव-गांव इन मुद्दों को उठाती है तो वहाँ पर स्वजातीय पुलिस भेज के PDA पंचायत को रोका जाता है।
• वहीं सीधे जाति के नाम प विधायकों की बैठक होने दी जाती है।
• OBC समाज ने ठाना है - 2027 में BJP को UP से भगाना है, अपनी पीडीए सरकार का परचम लहराया है।
UP के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए योगी सरकार का एक और तोहफ़ा
पशुधन विभाग में पशुचिकित्सा अधिकारी की कुल 404 पदों की वेकैंसी आई है.
UR : 243 पद
SC : 84 पद
ST : 37 पद
EWS : 40 पद
OBC: शून्य (00)
PDA परिवार ख़ासकर पिछड़े दलित के आरक्षण की खुलेआम लूट ही रामराज्य है क्या? क्या यही है BJP की हिंदू एकता?
बाक़ी OBC के लिए दो काम RSS-BJP ने दे रखा है, पहला हिंदू बनकर पढ़ाई कमाई दवाई के सवाल से दूर होना और दूसरा आपस की ही किसी OBC जातियों को दुश्मन मानकर लड़ना.
तत्काल इस वैकेंसी को रद्द करके संवैधानिक आरक्षण प्रक्रिया के तहत विज्ञापन जारी किया जाए.
लेखपाल ने बाद अब UPPSC में OBC आरक्षण घोटाला🔥
आज UPPSC ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी(HEO) के कुल 221 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है जिसमें OBC वर्ग को मात्र 20 पद दिए गए हैं जो कुल पदों का मात्र 9 प्रतिशत है जबकि EWS को 10 प्रतिशत के हिसाब से 22 पद दिए गए है।
कुल 221 पदों का वर्गवार विवरण निम्न है👇
UR - 143
OBC- 20
EWS - 22
SC-21
ST - 15
HEO के कुल 221 पदों के सापेक्ष 27 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से OBC को लगभग 60 पद मिलने थे लेकिन मिला मात्र 20 पद जो कुल पदों का मात्र 9 प्रतिशत है।
इस तरह एक बार फिर से योगी सरकार ने पिछड़ों(OBC) के 40 पदों पर डाका डाल दिया।
आखिर योगी सरकार बार बार बहुजनों(OBC) के पदों पर ही डाका क्यों डाल रही है???