कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री संयम लोढ़ा जी की हत्या की साजिश की खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है। AGTF और पुलिस की सतर्कता से यह साजिश विफल हुई।
इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
श्री संयम लोढ़ा जी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए।
एनएच-62 उथमण टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी ताराराम मीणा जी की हादसे में हुई असामयिक मृत्यु बेहद दुखद एवं हृदयविदारक है।
सूचना मिलने के बाद सिरोही जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर पीड़ित परिवार के अधिकारों के लिए मजबूती से पक्ष रखा। वार्ता में परिवार के एक सदस्य को नौकरी, ₹20–25 लाख मुआवजा तथा आश्रितों को ₹10–15 हजार मासिक पेंशन देने पर सहमति बनी।
परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध हूं।
@INCRajasthan@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@Dmsirohi@PoliceRajasthan
कालन्द्री थाना क्षेत्र के सिरोडकी गांव में विनाराम जी मेघवाल के सुपुत्र की मौत के मामले को लेकर थाने के बाहर मेघवाल समाज के धरने में शिरकत की।
पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद निष्पक्ष कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम करवाने पर सहमति बनी। इस दौरान समाजजनों के साथ खड़े रहकर न्याय की मांग को मजबूती से रखा।
@INCRajasthan
शिवगंज में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा महोत्सव में सहभागी होकर श्रद्धालुओं के साथ आस्था, श्रद्धा और उत्साह के इस पावन पर्व का आनंद लिया।
भगवान श्री जगन्नाथ जी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ। सभी को रथ यात्रा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#JagannathRathYatra #Shivganj #JaiJagannath
@INCRajasthan
आस्था की संपत्ति पर फर्जीवाड़ा कब तक ...?
वैसे तो रामझरोखा मंदिर सिरोही के भूमि घोटाले को यह सरकार प्राण प्रण से दबाने में लगी हुई मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश हुए साढ़े तीन महीने हो गए लेकिन सिरोही का जिला प्रशासन जांच रिपोर्ट पर कुंडली मार करके बैठा हुआ है जो इस पूरे प्रकरण में अपराध हुआ उसको लेकर के भी ट्रस्ट के सदस्यों ने फर्जी वसीयत की रिपोर्ट सिरोही पुलिस को 2025 दिसंबर में दी थी।
मैंने स्वयं 2026 की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा जी से मिलकर के इस प्रकरण की ओर उनका ध्यान दिलाया था और मुकदमा दर्ज करने के संबंध में निवेदन किया था, उन्होंने कहा भी होगा, लेकिन सिरोही पुलिस ने मंत्रीजी के दबाव में मुकदमा दर्ज नहीं किया।
अब सीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मैं मुख्यमंत्री जी से विनती करता हूं कि सिरोही के इन दोनों धार्मिक ट्रस्ट की संपदा की जो लूट हुई हैं, आप पूरे मसले की जांच में इसमें शामिल करिए, एक एसआईटी आईपीएस स्तर के अधिकारी नेतृत्व में गठित करिए जिससे इस धार्मिक संपदा को बचाया जा सके क्योंकि सीधे-सीधे इसमें सरकार के मंत्री पुत्र जी लाभान्वितों की श्रेणी में है।
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@RajCMO@Rajeev_ips@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@SirohiPolice@INCRajasthan
कंजर्वेशन रिजर्व वाडा खेड़ा का अवलोकन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश मीणा, NSUI पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कुशल सिंह देवड़ा, श्री सुरेश सिंह राव, श्री हनवंत सिंह साथ थे।
@INCRajasthan
नगर कांग्रेस कमेटी आबूरोड द्वारा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित विशाल रैली में भाग लेकर आयोजित धरने को विधायक श्री मोतीराम कोली, पूर्व विधायक श्री लालाराम गरासिया, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती गंगाबेन गरासिया, विधानसभा प्रभारी श्री गोविंद बंजारा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नरगिस कायमखानी की मौजूदगी में संबोधित किया।
इस दौरान कांग्रेस के यूथ जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश मीणा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुलता व्यास, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री लखमाराम गरासिया, महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री श्रीमती हेमलता शर्मा, NSUI राष्ट्रीय संयोजक दशरथ नरूका, पूर्व Nsui जिला अध्यक्ष श्री कुशल सिंह देवड़ा, सिरोही नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश प्रजापति, SC कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री जयंतीलाल मारू, मुस्लिम कमेटी सदर श्री सलीम पठान, नेता प्रतिपक्ष श्री कांतिलाल परिहार, जिला परिषद सदस्य श्री पुखराज गहलोत, जिला महामंत्री श्री शिवशंकर शर्मा, श्री लाभशंकर त्रिवेदी, श्री शमशाद अली अब्बासी, उप प्रधान श्री ललित सांखला, Nsui राष्ट्रीय संयोजक श्री शाहरुख कायमखानी, जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन सीरवी, जिला कांग्रेस महामंत्री श्री जोगाराम मेघवाल, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री निकेश रावल, जिला कांग्रेस सचिव श्री भूराराम मेघवाल, मुस्लिम महासभा जिला अध्यक्ष अब्दुल श्री हमीद कुरैशी, मंडल अध्यक्ष मावल श्री सुल्तान पठान, मंडल खड़ात श्री हीरसिंह इंदा, मूंगथला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा परमार, मंडल अध्यक्ष मावल श्री प्रेमाराम गरासिया, सरपंच ललिता देवी, पार्षद श्री सुरेश बंजारा, श्री कैलाश माली, श्री जितेंद्र बंजारा, श्री सुनील राज धारू सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद थे।
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@Sukhjinder_INC@ashokgehlot51@GovindDotasra@rutvik_@SachinPilot@TikaRamJullyINC@INCIndia@INCRajasthan@VaibhavGehlot80@NeerajDangiINC@MLAmotiramkoli@AnjanaMeghwal@RatanDevasiINC
राम लक्ष्मण मंदिर के प्रकरण में सिरोही की जनता की धमाकेदार जीत पर हार्दिक बधाई।
सिरोही के अपर जिला न्यायाधीश ने पूर्व में जारी राम लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र की लीज को शून्य घोषित किया। भाजपा ने राम झरोखा मंदिर के मामले में जो बेईमानी की है, अब भी समझ ले कि यह भूमि वापस ट्रस्ट में ही रहेगी, सिरोही की जनता की रहेगी, हर हालत में रहेगी आज नहीं तो कल रहेगी।
@INCIndia@INCRajasthan@svoruganti1466@akhilarora93@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@Dmsirohi@BJP4Rajasthan
सिरोही लाखेराव तालाब में 2 दिन में आज दूसरी मौत हो गई। लाखेराव तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य स्वीकृत हैं और इसका कार्यादेश नगर परिषद सिरोही ने संबंधित फ़र्म को 5 मई 2025 को दे दिया था और कार्यादेश के मुताबिक उसे 15 मई को अपना कार्य शुरू करना था, अब यह स्थल ठेकेदार के कब्जे में होने के बाद भी इतनी गंभीर लापरवाही की ओर प्रशासन के आला अधिकारियों का ध्यान नहीं देना आम नागरिकों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मैंने स्वयं जिला कलक्टर सिरोही से मिलकर मौके की परिस्थितियों से कल उनको अवगत कराया था। राजस्थान की भजनलाल सरकार इस कदर नागरिकों के जीवन के प्रति लापरवाह है यह इसका एक उदाहरण है। इस संबंध में समुचित कार्रवाई नहीं हुई तो यह नागरिकों के रोष का एक बड़ा कारण बनेगा।
मृतक मगन भील के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि दुख की घड़ी में हमेशा उनके साथ है।
सिरोही में बस और ऑटो रिक्शा की दुर्घटना में घायल लोगों से मिलकर सिरोही चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से घायलों को उचित उपचार शीघ्र मुहैया करवाने को कहां।
@BhajanlalBjp@INCRajasthan@RajGovOfficial@RajCMO@Dmsirohi@SirohiPolice
देश में साढ़े 13 फ़ीसदी आबादी भरपेट खाना नहीं खा पा रही है। वर्ल्ड हंगर इंडेक्स के 127 देश में हम 105वें नंबर पर खड़े हैं।
हमारे पांच साल के 2.9 फ़ीसदी बच्चें, 5 वर्ष से पहले ही मर जाते हैं और 13.7 फ़ीसदी बच्चों को हम उनका पूर्ण विकास नहीं दे पा रहे हैं और 35 फ़ीसदी बच्चों की क्षमता का हम उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसी परिस्थिति में आरएसएस चीफ मोहन भागवत जी का यह कहना कि हर परिवार को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, यह राष्ट्र हित में है या राष्ट्र के लिए घातक है इसके लिए नई पीढ़ी को जल्द से जल्द विचार करना चाहिए।
@INCRajasthan@BJP4Rajasthan@RSSorg
राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2023 में गृह विभाग की चर्चा पर एसआई भर्ती को लेकर तत्कालीन सिरोही विधायक संयम लोढ़ा द्वारा कही गई बात पर तभी अमल कर लिया जाता तो अब राजस्थान हाई कोर्ट को 202 पेज का फैसला नहीं देना पड़ता।
@SanyamLodha66
मुख्यमंत्री भजनलाल जी राजस्थान के क्रिकेट को अपनी कमजोरी के चलते बर्बाद कर रहे हैं।
सिरोही की लड़कियों ने इससे पहले टूर्नामेंट में बारां, प्रतापगढ़ और कई जिलों को हराया भी है और सिरोही की एक बालिका का स्टेट टीम में चयन भी हुआ है लेकिन इस बार ट्रायल में सिर्फ सात आठ लड़कियों ने ही भाग लिया।
ट्रायल में ना लड़कियों के लिए कोई व्यवस्था है, ना उन्हें खाना मिलता है, ना उन्हें प्रैक्टिस करवाते हैं l इस कारण सिरोही का इतना कमजोर प्रदर्शन रहा है, इन सभी के लिए बीजेपी का शासन तंत्र जिम्मेदार है जिसने दूसरे जिले के व्यक्ति को जिला क्रिकेट संघ में धोखे से फर्जीवाड़ा कर शामिल कर दिया है जो ना क्रिकेट को समझते हैं और ना ही कोई क्रिकेट की गतिविधि आयोजित करते हैं।
@BCCI@AmitShah@Ra_THORe@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@INCRajasthan@BJP4Rajasthan
माननीय मंत्री ओटाराम जी,
पहले तो आप अपनी भारतीय जनता पार्टी में तय कीजिए कि आपकी पार्टी वाडाखेड़ा कंजर्वेशन रिजर्व के साथ क्या करना चाहती हैं ? जिस दिन आपकी पार्टी के क्षेत्रीय सांसद दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री जी से मिलकर वाडाखेड़ा कंजर्वेशन रिज़र्व को निरस्त करने की मांग कर रहे थे, उसी समय आप अपने ही भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे करके सिरोही की देवतुल्य जनता के सामने वाड़ाखेड़ा को दो टुकड़ों में बांट कर पशुपालकों को गुमराह कर रहे थे।
वाडाखेडा वनक्षेत्र को राज्य सरकार ने कंजर्वेशन रिजर्व वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट 1972 की धारा 36 ए के अंतर्गत घोषित किया। इसके चारो तरफ कुल 8 पंचायत लगती है। सभी पंचायतों से नियमानुसार अनापत्ति प्राप्त की। कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करते समय स्थानीय लोगों का न केवल पारम्परिक अधिकार जैसे 2500 किमी से ज़्यादा क्षेत्र मे चराई का ध्यान रखा गया है एवं साथ ही भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन, स्वरोजगार इत्यादि सीधे एवं अप्रत्यक्ष लाभ देने वाले बिंदुओं को भी क्षेत्र की मैनेजमेन्ट प्लान में सम्मलित किया गया है।
उक्त क्षेत्र में चराई का ठेका कंजर्वेशन क्षेत्र घोषित होने के बाद भी वर्ष 2023 मे किया गया। अब चराई का ठेका 2024 में नहीं हुआ, आपको लोगों को बरगलाना था इसलिए आपने नहीं होंने दिया क्योंकि आप सरकार के मंत्री महोदय हैं।
वाडाखेड़ा क्षेत्र का संपूर्ण रिकॉर्ड संबंधित फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के पास में रहता है न कि पूर्व विधायक या वर्तमान विधायक के पास। वाडाखेड़ा फॉरेस्ट क्षेत्र 1960 में रिजर्व फॉरेस्ट घोषित किया गया था जिसमें 4331 हेक्टेयर क्षेत्रफल है, उसमें 36 कॉम को बराबरी के अधिकार दिए गए थे। कंजर्वेशन रिजर्व में मॉनिटरिंग कमेटी धारा 36 बी के अंतर्गत बनाने का प्रावधान है। कमेटी में वन विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विभाग तथा पंचायत प्रतिनिधि, तीन नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इसका 10 वर्ष का मैनेजमेंट प्लान वित्तीय स्वीकृति एवं संवर्धन और संरक्षण हेतु बनाकर केंद्र सरकार को भेजते हैं। यह निर्धारित प्रक्रिया एक अनिवार्य रूप से कई दशकों से चली आ रही है लेकिन अब आप द्वारा यह श्रेय लेना कि आपने जनप्रतिनिधियों या लोकल बॉडीज को इसमें शामिल करवाया है। यह पूर्ण रूप से हास्यास्पद है।
मंत्री जी, आप सिरोही की भोली भाली जनता को गुमराह करने एवं आपको सच्चाई बताने वाले लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहें हैं। वाडाखेड़ा वर्ष 2022 में कंजर्वेशन रिजर्व घोषित हुआ है। इसमें एक समय हिरण की संख्या 20 के आसपास थी जो वर्तमान में 140 से 150 हो गई है इसी के साथ भालू, पैंथर, सियार आदि सैकड़ो पशु पक्षी स्वतंत्र रूप से विचरण कर बसेरा कर रहे हैं।
यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री माननीय वसुंधरा राजे के द्वारा स्थापित सुंधामाता कंजर्वेशन रिजर्व एवं माउंटआबू सेंचुरी तथा जवाई कंजर्वेशन रिजर्व का गलियारा है जो कि अधिनियम की धारा 36 ए अंतर्गत प्रावधान के अनुसार इसे भी कॉरिडोर होने के नाते शामिल किया गया है।
मैं बताना चाहूंगा कि संपूर्ण राजस्थान वन विभाग में 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक चराई पर पूर्णत प्रतिबंध रहता है। इसमें किसी भी क्षेत्र में चराई नहीं होती है, शुल्क से या बिना शुल्क के भी चराई नहीं होती है और 1 नवंबर से चराई हेतु खुल जाता था। परंतु आपने अपनी ही पार्टी के लोगों को आगे करके अपनी ही सरकार के खिलाफ अगस्त में धरना प्रदर्शन करवाकर आमजनता को गुमराह करने का प्रयास किया।
मुझे उम्मीद हैं कि आप एवं आपकी पार्टी केंद्र और राज्य सरकार के वन क्षेत्र वन्य जीव प्रकृति की धरोहर आदि को बचाकर संवर्धन के लिए प्रयास करेंगे और आप भी राजस्थान फॉरेस्ट एक्ट, 1953 फॉरेस्ट वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट 1972 फारेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, 1980 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 सेंट्रल फॉरेस्ट पॉलिसी, 1988 राज्य फॉरेस्ट पॉलिसी आदि का अध्ययन कर एक्ट की भावना के अनुसार देश की प्रगति में भागीदार बनकर ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में सहयोग कर जन प्रतिनिधित्व धर्म को निभाने का प्रयास करेंगे।
@BhajanlalBjp@byadavbjp@Sanjay4India1@RajGovOfficial@RajCMO@INCRajasthan@BJP4Rajasthan
भारत के सभी पड़ोसी देशों से बरसों के बनाए संबंध बिगाड़ने के बाद, अब @narendramodi जी ईरान के साथ भी वही करने निकले है, जिसने कश्मीर पर भारत का साथ दिया है।
अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी इज़राइल और फ़िलिस्तीन पर देश का रुख़ साफ़ तौर पर रखा था।अंदरूनी हस्तमिलाप और कारोबार में फ़ायदे के लिए देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ ठीक नहीं है।
There are no permanent friends or enemies in international relations, bending too much towards one isn’t good for our country.
@RahulGandhi@priyankagandhi@PMOIndia
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस दिनेश माहेश्वरी जी को विधि आयोग का अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शिवगंज मूल निवासी श्री हितेश जैन को विधि आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
#lawcommission
🌸🌿 जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ 🌿🌸
प्रिय कैलाशजी माली पोसालिया जी,
आपके जीवन में सफलता, खुशी और समृद्धि का हर कदम हमेशा बढ़े। मां संतोषी की कृपा आप पर बनी रहे और आपका जीवन सदा सुखमय रहे।
शुभ जन्मदिन 🙏🏻🎉
आपका जीवन खुशियों और समृद्धि से भरा रहे!
पुखराज_माली मणादर ✍️
आबूरोड नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर श्रीमती नरगिस कायमखानी के नियुक्त होने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा का हार्दिक आभार।
मुझे पूरी उम्मीद हैं आपको जो जिम्मेदारी दी हैं, उसका निस्वार्थ भाव से निर्वहन करेंगे।
@GovindDotasra@INCRajasthan