आज पूज्य पिताजी, स्वर्गीय श्री रामदेव जी चौधरी (पूर्व विधायक, मूंडवा) की पुण्यतिथि है |
पिताजी का स्नेह, उनका मार्गदर्शन, उनके विचार और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनका सान्निध्य भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके दिए संस्कार, आदर्श और जनहित में कार्य करने की सीख सदैव मेरे साथ हैं।
जीवन में जब भी किसी कठिन परिस्थिति का सामना करता हूं, तो पिताजी की कही बातें और उनके संघर्षों की स्मृतियां मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।
आपका आशीर्वाद और आपकी स्मृतियां जीवनभर मेरी ताकत बनी रहेंगी।
सादर नमन |
चोंकिये मत नावाँ में उमड़ा ये जनसैलाब विधानसभा या लोकसभा चुनावों को लेकर नहीं है बल्कि पंचायत चुनावों का है,
इस जनसैलाब को देखकर अंदाजा लगा लीजिए कि इधर क्या माहौल है
🔰❤️✌️ @hanumanbeniwal
Barmer Residents Be Like😎......आपसे पहले भी कोई आया होगा, आपके बाद भी कोई आएगा......
पर बेनीवाल साहब, आपकी जैसी हुंकार और रुतबा ना कोई ला पाया है, ना कोई ला पाएगा........❤️✌️
द वन एंड ओनली – @hanumanbeniwal 👑❤️🩹
इस बंदे को हराने के लिए कांग्रेस और भाजपा एक मत होकर टिकट वितरण किया
लेकिन वे भूल गए हैं, भाई थानसिंह डोली के पीछे जनता खड़ी है,,
@DoliThansingh@RLPINDIAorg
नोखा MLB कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं बीकानेर जिले में वार्ड संख्या 13 से RLP के जिला परिषद प्रत्याशी के प्रतिनिधि श्री दिनेश सारण पर हुआ जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में चुनाव लड़ना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। चुनावी प्रतिस्पर्धा में हिंसा और भय का सहारा लेना कायराना कृत्य है, जिसका स्वच्छ लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
इस गंभीर मामले को लेकर मैंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को स्पष्ट चेतावनी देता हूं इस प्रकरण में हमलावरों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है इसलिए 24 घंटे के भीतर हमलावरों एवं हमले की साजिश रचने वालों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
@RajCMO@PoliceRajasthan
घड़साना किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों के साथ घड़साना से श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के लिए कूच किया और अभी पतरोड़ा में किसानों के साथ बैठा हूं, लेकिन सरकार अब भी किसानों की मांगों का समाधान करने के बजाय अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है।
हम @RajGovOfficial को 24 घंटे का समय दे रहे हैं। कल घड़साना टोल के पास विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। यदि सरकार ने इस समयावधि में आंदोलित किसानों की मांगों का सकारात्मक समाधान नहीं निकाला, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में किसानों के समर्थन में इस आंदोलन को व्यापक रूप देंगे तथा अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर चक्काजाम किया जाएगा।
किसानों की मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। किसान अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।
#घड़साना_किसान_आंदोलन #RLP
@RajCMO
मैंने एक इंटरव्यू में हनुमान बेनीवाल से पूछा था कि–
“आप संघर्ष कर रहे हैं इसमें कोई इंकार नहीं मगर आपको मिला क्या?”
इस सवाल के जवाब में हनुमान बेनीवाल ने जो उत्तर दिया था वो सोचने को मजबूर कर गया था।
उन्होंने कहा था कि “मेरा नाम हो गया न... भगत सिंह को क्या मिला देश आज़ाद हुआ तब बताओ आप। नेहरू प्रधानमंत्री बना लेकिन भगत सिंह की पूजा हो रही है आज भी। हो सकता है मेरा इसीलिए जन्म हुआ हो कि लोग बाद में देखेंगे।
लड़ता रहूंगा, लड़ाई नहीं छोडूंगा बीच के अंदर। मिले या ना मिले, ये तो मकसद ही नहीं।
लेकिन हर व्यक्ति यह कहेगा कि लड़ाई हनुमान बेनीवाल ने मज़बूती से लड़ी।
लोगों के दिमाग खराब थे कि वोट नहीं दिए, यह कहेंगे लोग।”
आखिरकार रात्रि में 2 बजे जन -आक्रोश के आगे शासन - प्रशासन को झुकना पड़ा। श्रीगंगानगर जिले के नरसिंहपुरा-मांझूवास में कचरा निस्तारण प्लांट के विरोध में लंबे समय से आंदोलित नागरिकों की मांगों पर सरकार को सहमत होना पड़ा।
यह जनशक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। जनता की सहमति के बिना उनके जीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्रभावित करने वाले फैसले थोपना स्वीकार्य नहीं है।
#RLP #श्रीगंगानगर
@RLPINDIAorg
आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा जिन-जिन जिलों में जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, वे सभी प्रभारी अपने-अपने सह-प्रभारियों के साथ कल दिनांक 28 सितंबर से आगामी तीन दिवस तक संबंधित जिले में प्रवास करेंगे।
इस दौरान प्रभारी एवं सह-प्रभारी संबंधित जिले की RLP की जिला एवं स्थानीय टीम से समन्वय स्थापित करते हुए पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे ।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी मजबूती से पंचायती राज चुनाव लड़ेगी |
नागौर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण कटी हुई तथा खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग है कि इस नुकसान का सही आंकलन कराया जाए तथा प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज एवं आर्थिक सहायता जारी की जाए।
साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कार्यरत बीमा कंपनियों को निर्देशित किया जाए कि वे अपने प्रतिनिधियों को गांव-गांव भेजकर फसलों में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करवाएं और पात्र बीमित किसानों को बिना अनावश्यक देरी के फसल बीमा क्लेम का भुगतान सुनिश्चित करें।
@ChouhanShivraj@RajCMO@RajGovOfficial
आगामी पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निम्न प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है |
नियुक्त सभी प्रभारी एवं सह-प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
#पंचायती_राज_चुनाव_2026
@RLPINDIAorg
नागौर जिले की मुंडवा नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव की हार की बौखलाहट में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मुंडवा नगरपालिका के नवनिर्वाचित पार्षद श्री रमाकांत शर्मा व श्रीमती आशा शर्मा के आवास के बाहर अनर्गल बयानबाजी करने, बोतलें फेंकने एवं माहौल बिगाड़ते हुए उनके घर पर हमला करने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दोषी एवं असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, RLP कार्यकर्ताओं को भी मुंडवा पुलिस थाने के बाहर पहुंचने के निर्देश दिए है |
चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन हार की बौखलाहट में कानून हाथ में लेना अथवा किसी के घर के बाहर भय और अशांति का माहौल पैदा करते हुए घर पर हमला करना और करवाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
जो लोग चुनावी हार से आहत होकर ऐसी ओछी हरकतें करवा रहे हैं, उनका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
असामाजिक तत्वों का यह कृत्य नागौर पुलिस और प्रशासन के इंटेलिजेंस का भी बड़ा फैलियर है |
मुंडवा पुलिस थाने के बाहर पहुंच रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि सभी संयमित रूप से थाने के बाहर बैठे रहे |
@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan
अजमेर से एसआई भर्ती परीक्षा देकर नागौर लौट रहे अभ्यर्थियों को राजस्थान रोडवेज की बस के चालक द्वारा मेड़ता सिटी में ही उतार दिए जाने की जानकारी दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हुई।
मामले की जानकारी मिलते ही मैंने तत्काल जिला कलक्टर, नागौर से दूरभाष पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी अभ्यर्थियों को रोडवेज बस के माध्यम से सुरक्षित नागौर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों को इस तरह बीच रास्ते में छोड़ना उचित नहीं है। अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए तत्काल राहत पहुंचाना आवश्यक था।
@RajGovOfficial